एक्सप्लोरर

Mumbai News: मुंबई उपनगरीय रेल नेटवर्क की पटरियों से सटी जमीन पर सब्जियों की जगह अब उगाए जाएंगे फूल

रेलवे अधिकारियों ने कहा कि पटरियों के किनारे लगे फूलों के पौधे यात्रियों को और अधिक सुखद अहसास देंगे. साथ ही गंदे पानी का उपयोग करके सब्जियां उगाने की समस्या भी समाप्त होगी.

Mumbai News: मध्य रेलवे ने अपने मुंबई उपनगरीय नेटवर्क पर रेल पटरियों से सटी खाली जमीन पर सब्जियां उगाने की अपनी मौजूदा प्रणाली को खत्म करने और इनके स्थान पर फूलों के पौधों और सजावटी पौधे लगाने का फैसला किया है. भारत के सबसे भीड़भाड़ वाले शहरी क्षेत्र में मौजूद इन पटरियों के किनारे सब्जियों की खेती कभी आकर्षण का केंद्र हुआ करती थी. लेकिन, इसे आलोचना का भी सामना करना पड़ा, जब यह पाया गया कि कई जगहों पर करीब से बहने वाले गंदे पानी से सब्जियों की सिंचाई की जाती है.

150 एकड़ रेलवे भूमि पर फूलों की खेती करने की योजना

अधिकारियों ने कहा कि सब्जियों के खेतों को फूलों की क्यारियों से बदलने के कदम से रेलवे मार्ग की सुंदरता बढ़ेगी. उन्होंने कहा कि मुंबई मंडल में लगभग 115 स्थानों पर 150 एकड़ रेलवे भूमि पर फूलों की खेती करने की योजना है. पिछले कई दशकों से रेल की पटरियों के किनारे खाली पड़ी जमीन पर पालक, मेथी और भिंडी जैसी हरी सब्जियां उगाई जा रही थीं. इन खुले स्थानों को अतिक्रमण से बचाने के लिए रेलवे ने अपने कर्मचारियों को ‘ग्रो मोर फूड’ योजना के तहत वहां पट्टे पर खेती करने की अनुमति दी थी. हालांकि, इस बात पर आपत्ति जताई गई थी कि अक्सर सिंचाई के लिए गंदे पानी का उपयोग किया जाता था.

पटरियों के किनारे लगे फूलों के पौधे सुखद अहसास देंगे- रेलवे

रेलवे अधिकारियों ने कहा कि पटरियों के किनारे लगे फूलों के पौधे यात्रियों को और अधिक सुखद अहसास देंगे. साथ ही गंदे पानी का उपयोग करके सब्जियां उगाने की समस्या भी समाप्त होगी. मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शिवाजी सुतार ने पीटीआई-भाषा को बताया कि रेलवे की जमीन पर सब्जी की खेती के लिए जारी मौजूदा लाइसेंस का अब नवीनीकरण नहीं करने का फैसला किया गया है. उन्होंने कहा, ‘‘इसके बजाय, पट्टे पर ली गई रेलवे भूमि पर फूलों, औषधीय जड़ी-बूटियों और सजावटी पौधों की खेती की अनुमति दी जाएगी और इसके लिए हमने मध्य रेलवे के मुंबई मंडल में लगभग 115 स्थानों पर 150 एकड़ भूमि की पहचान की है.’’

यह भी पढ़ें-

मुंबईकरो को बड़ी राहत, टैक्सी संघ ने एक अगस्त को होने वाली हड़ताल टाली, किराया बढ़ाने की कर रहे मांग

दो संदिग्ध ‘बांग्लादेशी आतंकियों’ की तलाश में जुटी मुंबई पुलिस, भारतीय पासपोर्ट से कर रहे हैं यात्रा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
Box office Collection: 2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका

वीडियोज

बीवी के आशिक की Death Night !
Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
Box office Collection: 2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Embed widget