एक्सप्लोरर

Kolkata Temple: कोलकाता में मां काली के इस मंदिर में प्रसाद में चढ़ता है नूडल्स और फ्राइस राइस, जानिए- इसकी पूरी कहानी

कोलकाता के टेंगरा इलाके में चाइनीज काली मंदिर अपने अनोखे प्रसाद वितरण के लिए काफी फेमस है. दरअसल यहां भक्तों को प्रसाद में नूडल्स और चाउमीन दिया जाता है.

 Kolkata Temple: भारत देश सांस्कृतिक और धार्मिक दृष्टि के लिहाज से काफी विविध और समृद्ध है. यहां कई दार्शनकि स्थल सहित मंदिर मौजूद हैं जिन्हें देश-विदेश में ख्याति प्राप्त है. वहीं यहां के कई मंदिर (Temple) अपनी अनोखी परंपराओं की वजह से अलग पहचान बनाए हुए हैं. कोलकाता (Kolkata) शहर की बात करें तो यहां भी एक से बढ़कर एक मंदिर हैं. लेकिन यहां ऐसा मंदिर भी है जहां प्रसाद के तौर पर नूडल्स चढ़ाए जाते हैं. आपना चौंकना लाजमी है लेकिन हकीकत ये ही है कि कोलकाता के इस मंदिर में प्रसाद के तौर पर नूडल्स चढ़ाए जाते हैं. चलिए जानते हैं ये मंदिर महानगर में कहां है और इसकी पूरी कहानी क्या है?

कोलकाता के किस मंदिर में चढ़ाए जाते हैं नूडल्स?
बता दें कि कोलकाता के टेंगरा इलाके में चाइनीज काली मंदिर स्थित है. ये इलाका चाइना टाउन के नाम से भी काफी फेमस है. चाइनीज काली मंदिर 60 वर्ष पुराना बताया जाता है. मंदिर के नाम के अनुरूप यहां हिंदूओं के साथ ही चाइनीज लोग भी काफी आस्था रखते हैं. इस मेदिर के बारे में कहा जाता है कि यहां एक पेड़ के नीचे पहले पत्थरों पर सिंदूर लगाकर पूजा-अर्चना की जाती थी. बाद में यहां मंदिर का निर्माण हुआ और फिर उसमें काली मां की प्रतिमा को स्थापित किया गया था.

मंदिर में चीनी बच्चे को मिला था जीवनदान
मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो यहां एक बार एक चीनी परिवार के 10 साल के बच्चे की तबियत काफी खराब हो गई थी. डॉक्टरों ने भी हाथ खड़े कर दिए थे. उस समय बच्चे के परिवार ने पेड़ के नीचे बने माता के स्थान पर बच्चे को लेटाकर काफी प्रार्थना की थी. बताया जाता है काली मां ने उनकी प्रार्थना सुनी और बच्चे को जीवनदान दिया. आज उस स्थान पर माता का मंदिर बन चुका है और प्रतिमा भी स्थापित कर दी गई है लेकिन वे दो काले पत्थर आज भी उसी स्थान पर वहां मौजूद है. इस इलाके में ज्यादातर चाइनीज लोग रहते हैं इसलिए इस मंदिर में चाइनीज लोग बहुतायत में माथा टेकने आते हैं.

मंदिर में प्रसाद में नूडल्स दिया जाता है
इस मंदिर की खास बात ये है कि यहां प्रसाद के तौर पर चाइनीज भोजन ही मिलते हैं. टीओआई की रिपोर्ट्स के मुताबिक मंदिर में प्रसाद के तौर पर नूडल्स, चाउमीन, फ्राइड राइज. मंचूरियन जैसी चीजें दी जाती हैं. मंदिर में पूजा-आरती हिंदू परंपरा के अनुसार ही होती है लेकिन काली मां की अराधना के दौरान यहां कैंडल्स भी जलाई जाती है. इसके अलावा यहां हैंडमेड पेपर जलाने की भी अनूठी परंपरा है. इसे लेकर कहा जाता है कि ऐसा करने से बुरी शक्तियां आस-पास नहीं फटकती हैं.

ये भी पढ़ें

LPG Price Hike: कोलकाता में आज फिर घरेलू LPG सिलेंडर हुआ महंगा, जानिए-कितनी बढ़ गई कीमत

Durga Puja 2022: कोलकाता में दुर्गा पूजा की तैयारियां शुरू, जानिए कैसे-सालों से उत्सव का हिस्सा बनता आ रहा है मुस्लिम समुदाय

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
चिराग पासवान ने CM सम्राट को लिखा पत्र, 'आग्रह करना चाहता हूं कि…'
चिराग पासवान ने CM सम्राट को लिखा पत्र, 'आग्रह करना चाहता हूं कि…'
वनडे में सबसे सफल 'खब्बू' बल्लेबाजों की लिस्ट, नंबर-3 पर भारत का दिग्गज
वनडे में सबसे सफल 'खब्बू' बल्लेबाजों की लिस्ट, नंबर-3 पर भारत का दिग्गज
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक

वीडियोज

Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
चिराग पासवान ने CM सम्राट को लिखा पत्र, 'आग्रह करना चाहता हूं कि…'
चिराग पासवान ने CM सम्राट को लिखा पत्र, 'आग्रह करना चाहता हूं कि…'
वनडे में सबसे सफल 'खब्बू' बल्लेबाजों की लिस्ट, नंबर-3 पर भारत का दिग्गज
वनडे में सबसे सफल 'खब्बू' बल्लेबाजों की लिस्ट, नंबर-3 पर भारत का दिग्गज
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
अल नीनो से मंडराया सूखे का खतरा, मंहगी हो सकती है आम आदमी की थाली
अल नीनो से मंडराया सूखे का खतरा, मंहगी हो सकती है आम आदमी की थाली
Dengue Fever: डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
Washing Machine में कौन सा मोड खाता है सबसे ज्यादा बिजली?
Washing Machine में कौन सा मोड खाता है सबसे ज्यादा बिजली?
Embed widget