एक्सप्लोरर

MP News: इंदौर में खाद्य आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, 1900 लीटर से अधिक बायोडीजल जब्त

Indore News: इंदौर जिला प्रशासन को अवैध तरीके से बायोडीजल के व्यापार की जानकारी मिली थी. रंगे हाथों पकड़ने के लिए प्रशासन की टीम ने घंटों नजरदारी की. बायोडीजल को जब्त कर लिया गया है.

Indore Bio Diesel Raid: इंदौर में बड़ी मात्रा में अवैध तरीके से नकली डीजल बनाने का कारोबार फल फूल रहा है. हालांकि पुलिस कार्रवाई भी कर रही है. इसी तरह का एक मामला इंदौर के देपालपुर में सामने आया है जहां पर 2000 लीटर बायोडीजल बनाया जा रहा था. प्रशासन की टीम ने आरोपियों को रंगे हाथों पकड़ा है और कार्रवाई की जा रही है.

इंदौर जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए देपालपुर से भारी मात्रा में बायोडीजल बरामद किया है. बताया जा रहा है कि खाद्य आपूर्ति विभाग की करवाई है. जहां देपालपुर के नजदीक एक गांव में बायोडीजल बनाने का अवैध कारोबार चल रहा था विभाग ने यहां मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए करीब 2000 लीटर बायोडीजल जब्त किया है.

कार्रवाई को दिया अंजाम 
बताया जा रहा है कि काफी देर तक यह टीम आरोपियों को रंगे हाथ पकड़ने के लिए छुप कर बैठी रही और जैसे ही लोग यहां पर आए और अपना काम शुरू किया, खाद्य विभाग और पुलिस की टीम ने आरोपियों को मौके पर दबोच लिया. इस पूरी कार्रवाई में इंदौर के खाद्य नियंत्रक देर रात तक खुद मौके पर मौजूद रहे और कार्रवाई को अंजाम दिया. बताया जा रहा है कि ट्रक चालकों को फोन पर जानकारी देकर बायोडीजल भरवाने के लिए यह पंप संचालक बुलाया करता था. इधर कलेक्टर ने पंप संचालक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की बात कही है.

रंगे हाथ आरोपियों को पकड़ा
मामला इंदौर के धरावरा के नजदीक का है, जहां पर एक पेट्रोल पंप पर नकली बायोडीजल बनाया जा रहा था. अवैध तरीके से बनाया जा रहे बायोडीजल को लेकर खाद्य विभाग को सूचना मिली थी कि देपालपुर के पास कहीं नकली बायोडीजल बनाया जा रहा है. सूचना पर खाद्य विभाग की टीम ने आरोपियों को पकड़ने के लिए जाल बिछाया और पूरी टीम रात भर पेट्रोल पंप के आसपास जाकर छुप गई काफी देर तक आरोपी हाथ नहीं आए, लेकिन जैसे ही यहां पर टैंकर डीजल लेने के लिए आया, टीम ने सामने आकर आरोपियों को रंगे हाथ पकड़ा और डीजल अपने कब्जे में ले लिया.

'की जाएगी सख्त कार्रवाई'
बताया जा रहा है कि यहां लंबे समय से अवैध तौर पर यह कारोबार किया जा रहा था. टीम ने मौके पर 2000 लीटर से ज्यादा अवैध बायोडीजल बरामद किया है और बाकी की कार्रवाई की जा रही है. इस मामले में इंदौर कलेक्टर आशीष सिंह ने कहा है कि जो भी आरोपी है उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. आपको बता दें कि इस कार्रवाई को अंजाम देने के लिए खुद खाद्य नियंत्रक मौके पर मौजूद रहे और रात भर उन्होंने इस पूरी कार्रवाई की सफलता को लेकर पहरा दिया.

नकली माल का कारोबार तेजी से आया है सामने 
इंदौर में इससे पहले भी नकली डीजल को लेकर कार्रवाई की जा चुकी है जहां मंगलवार को ही क्राइम ब्रांच ने करीब 15000 लीटर अवैध डीजल पकड़ा था. यहां पर अवैध तरीके से डीजल बनाया जाता था और गाड़ियों में डाला जाता था. 15 से 20 रुपए सस्ता होने के कारण यहां से बसों में डीजल भरा जा रहा था. इस कार्रवाई में क्राइम ब्रांच ने भी आरोपियों पर कार्रवाई की है. आपको बता दें कि इंदौर में पिछले कुछ दिनों में नकली माल का कारोबार तेजी से सामने आया है. जहां पुलिस और प्रशासन ने मिलकर भंडाफोड़ दिया है. हाल ही में इंदौर में नकली सौंफ बनाने का मामला भी सामने आया था जहां केमिकल मिलाकर सौंफ बनाई जा रही थी इस मामले में भी आरोपी के मकान को तोड़ा गया कारखाने को भी तोड़ा गया और कार्रवाई की गई.

ये भी पढ़ें: MP News: सीएम मोहन यादव का उज्जैन दौरा कल, इंवेस्टर समिट और व्यापार मेले की तैयारियों का लेंगे जायजा

उमेश भारद्वाज एबीपी न्यूज़ में बतौर इंदौर संवाददाता कार्यरत हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले उमेश भारद्वाज कई मीडिया संस्थानों में कार्यरत रहे हैं. अर्थशास्त्र में ग्रेजुएशन और पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री के बाद उमेश भारद्वाज लगातार पत्रकारिता में सक्रीय हैं. युवाओं और बेरोजगारी के मुद्दे पर वो लगातार लिखते रहे हैं राजनीतिक खबरों पर उमेश भारद्वाज की पकड़ मजबूत है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Exclusive: क्या प्रशांत किशोर को सम्राट चौधरी चुभते हैं? बिहार सीएम पर पीके का बड़ा खुलासा
Exclusive: क्या प्रशांत किशोर को सम्राट चौधरी चुभते हैं? बिहार सीएम पर पीके का बड़ा खुलासा
दिल्ली मेट्रो के सभी स्टेशन फिर खुले, CJP के आंदोलन खत्म होने के बाद यात्रियों के लिए बड़ी राहत
दिल्ली मेट्रो के सभी स्टेशन फिर खुले, CJP के आंदोलन खत्म होने के बाद यात्रियों के लिए बड़ी राहत
IND vs ZIM 3rd T20 Playing 11: बदल जाएगी भारत की प्लेइंग 11, तीसरे T20 में ये बदलाव संभव
बदल जाएगी भारत की प्लेइंग 11, ZIM के खिलाफ तीसरे T20 में ये बदलाव संभव
Jugal Hansraj Birthday: लुक्स में शाहरुख-सलमान को देते थे टक्कर, एक साथ साइन की थीं 40 फिल्में, जानें अब कहां हैं जुगल हंसराज?
शाहरुख-सलमान को देते थे टक्कर, एक साथ साइन की थीं 40 फिल्में, अब कहां हैं जुगल हंसराज?

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Exclusive: क्या प्रशांत किशोर को सम्राट चौधरी चुभते हैं? बिहार सीएम पर पीके का बड़ा खुलासा
Exclusive: क्या प्रशांत किशोर को सम्राट चौधरी चुभते हैं? बिहार सीएम पर पीके का बड़ा खुलासा
दिल्ली मेट्रो के सभी स्टेशन फिर खुले, CJP के आंदोलन खत्म होने के बाद यात्रियों के लिए बड़ी राहत
दिल्ली मेट्रो के सभी स्टेशन फिर खुले, CJP के आंदोलन खत्म होने के बाद यात्रियों के लिए बड़ी राहत
IND vs ZIM 3rd T20 Playing 11: बदल जाएगी भारत की प्लेइंग 11, तीसरे T20 में ये बदलाव संभव
बदल जाएगी भारत की प्लेइंग 11, ZIM के खिलाफ तीसरे T20 में ये बदलाव संभव
Jugal Hansraj Birthday: लुक्स में शाहरुख-सलमान को देते थे टक्कर, एक साथ साइन की थीं 40 फिल्में, जानें अब कहां हैं जुगल हंसराज?
शाहरुख-सलमान को देते थे टक्कर, एक साथ साइन की थीं 40 फिल्में, अब कहां हैं जुगल हंसराज?
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
आज आगरा, मैनपुरी और इटावा दौरे पर सीएम योगी आदित्यनाथ, 1286 करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात
आज आगरा, मैनपुरी और इटावा दौरे पर सीएम योगी आदित्यनाथ, 1286 करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात
दुल्हन के घर एंबुलेंस में बारात लेकर पहुंचा दूल्हा, देखें वीडियो
दुल्हन के घर एंबुलेंस में बारात लेकर पहुंचा दूल्हा, देखें वीडियो
Birth Order And Intelligence: एक ही घर में पले-बढ़े भाई-बहनों का दिमाग क्यों होता है अलग?
एक ही घर में पले-बढ़े भाई-बहनों का दिमाग क्यों होता है अलग?
Embed widget