एक्सप्लोरर

अहिल्या पथ के रूप में किया जाएगा विकसित, इंदौर में 15 किलोमीटर लंबी सड़क के लिए नई योजना

Indore News: इंदौर विकास प्राधिकरण ने हवाई अड्डे से रेवती गांव तक अहिल्या पथ नामक 75 मीटर चौड़ी, 15 किमी लंबी सड़क को मंजूरी दी है. यह कार्बन न्यूट्रल सड़क होगा.

MP News: इंदौर विकास प्राधिकरण (आईडीए) की बोर्ड बैठक मंगलवार को हुई, जिसमें आईडीए ने एयरपोर्ट से रेवती गांव तक 75 मीटर चौड़ी सड़क को मंजूरी दी, जो 15 किलोमीटर लंबी होगी. इस सड़क को अहिल्या पथ के रूप में विकसित किया जाएगा और आईडीए इस 15 किलोमीटर लंबी सड़क के लिए नई योजना विकसित करेगा.

आईडीए के अध्यक्ष और इंदौर संभागायुक्त दीपक सिंह ने बताया कि एक महत्वपूर्ण निर्णय में प्राधिकरण के संचालक मंडल ने परियोजना को मंजूरी दे दी. इंदौर विकास योजना 2021 में शहर के पश्चिमी क्षेत्र में 15 किलोमीटर लंबी और 75 मीटर चौड़ी सड़क प्रस्तावित है. विकास योजना में प्रस्तावित भूमि उपयोग के आधार पर प्राधिकरण के संचालक मंडल द्वारा सैद्धांतिक मंजूरी दी गई.

प्रस्तावित योजना से शहर के पश्चिमी क्षेत्र में यातायात का आवागमन सुगम होगा, जिससे मध्य क्षेत्र से यातायात का दबाव और प्रदूषण भी कम होगा. 15 किलोमीटर लंबी सड़क पर पड़ने वाले 8 गांवों की करीब 1400 हेक्टेयर जमीन पर कुल 5 योजनाएं प्रस्तावित हैं. परियोजना के पहले चरण की लागत 400 करोड़ रुपये होगी.

क्या है अहिल्या पथ
अहिल्या पथ को कार्बन न्यूट्रल सड़क के रूप में बनाया जाएगा. यह सड़क 75 मीटर की जगह 90 मीटर चौड़ी होगी. इसमें 75 मीटर सड़क के अलावा हरियाली, वॉकवे, साइकिल ट्रैक और अन्य सुविधाएं भी शामिल होंगी. इसके अलावा इसमें सघन वृक्षारोपण, साइकिल ट्रैक, खुला हरित क्षेत्र 5% से बढ़ाकर 7% किया जाएगा. जन सुविधाओं में वृद्धि की जाएगी.

तीन बड़े क्षेत्र वाले नगरीय पार्क/क्षेत्रीय पार्कों का प्रस्ताव. सभी पार्कों और सार्वजनिक स्थानों पर सौर लाइटों की व्यवस्था. पहला चरण अहिल्या पथ 1 से 5 तक होगा. सड़क निर्माण के व्यय के लिए विकास योजना में प्रस्तावित भूमि उपयोग के आधार पर अहिल्या पथ क्रमांक 01 से अहिल्या पथ क्रमांक 05 तक नगरीय विकास योजनाओं के प्रारंभिक प्रस्ताव तैयार किए गए हैं. प्रथम चरण में इसका निर्माण किया जाएगा.

5 योजनाओं में फिनटेक सिटी
5 नगरीय विकास योजनाओं में से 01 विशेष नगरीय विकास योजना 'फिनटेक सिटी' ग्राम पालाखेड़ी और बुढ़ानिया में लगभग 214 हेक्टेयर क्षेत्र में प्रस्तावित की जा रही है. यहां वर्तमान भूमि उपयोग आवासीय प्रकृति का है. फिनटेक सिटी के रूप में विकसित की जा रही इस योजना से शहर की अर्थव्यवस्था मजबूत होगी और इसे नई पहचान मिलेगी. योजना में क्लस्टर आधारित विकास किया जाएगा और वित्तीय प्रौद्योगिकी संस्थानों को जमीन उपलब्ध कराई जाएगी. उक्त योजना से राज्य के युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर उपलब्ध होंगे.

ये भी पढ़ें: MP Cabinet Meeting: मोहन यादव सरकार कनाडा से खरीदेगी नया जेट विमान, कैबिनेट की बैठक के जानें अहम फैसले

उमेश भारद्वाज एबीपी न्यूज़ में बतौर इंदौर संवाददाता कार्यरत हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले उमेश भारद्वाज कई मीडिया संस्थानों में कार्यरत रहे हैं. अर्थशास्त्र में ग्रेजुएशन और पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री के बाद उमेश भारद्वाज लगातार पत्रकारिता में सक्रीय हैं. युवाओं और बेरोजगारी के मुद्दे पर वो लगातार लिखते रहे हैं राजनीतिक खबरों पर उमेश भारद्वाज की पकड़ मजबूत है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूक्रेन के हमले में 13 की मौत, रूस ने बताया दो साल का सबसे भयावह हमला
यूक्रेन के हमले में 13 की मौत, रूस ने बताया दो साल का सबसे भयावह हमला
आकाश आनंद ने खुद बताया- अखिलेश यादव और राहुल गांधी को क्यों कहा अंकल?
आकाश आनंद ने खुद बताया- अखिलेश यादव और राहुल गांधी को क्यों कहा अंकल?
6,6,6,6,6,6... लगातार 6 छक्कों से फिर गूंजा क्रिकेट जगत, इस बार वनडे में हुआ कमाल
6,6,6,6,6,6... लगातार 6 छक्कों से फिर गूंजा क्रिकेट जगत, इस बार वनडे में हुआ कमाल
'तारक मेहता' के सेट में घुस गया था नाबालिग, टप्पू से हाथ भी मिलाया, घरवालों को बिना बताए किया 900 किलोमीटर का सफर
'तारक मेहता' के सेट में घुस गया था नाबालिग, टप्पू से हाथ भी मिलाया

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूक्रेन के हमले में 13 की मौत, रूस ने बताया दो साल का सबसे भयावह हमला
यूक्रेन के हमले में 13 की मौत, रूस ने बताया दो साल का सबसे भयावह हमला
आकाश आनंद ने खुद बताया- अखिलेश यादव और राहुल गांधी को क्यों कहा अंकल?
आकाश आनंद ने खुद बताया- अखिलेश यादव और राहुल गांधी को क्यों कहा अंकल?
6,6,6,6,6,6... लगातार 6 छक्कों से फिर गूंजा क्रिकेट जगत, इस बार वनडे में हुआ कमाल
6,6,6,6,6,6... लगातार 6 छक्कों से फिर गूंजा क्रिकेट जगत, इस बार वनडे में हुआ कमाल
'तारक मेहता' के सेट में घुस गया था नाबालिग, टप्पू से हाथ भी मिलाया, घरवालों को बिना बताए किया 900 किलोमीटर का सफर
'तारक मेहता' के सेट में घुस गया था नाबालिग, टप्पू से हाथ भी मिलाया
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
'शुभेंदु अधिकारी ने...', ममता पर अटैक को लेकर अभिषेक बनर्जी का बड़ा आरोप
'शुभेंदु अधिकारी ने...', ममता पर अटैक को लेकर अभिषेक बनर्जी का बड़ा आरोप
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
Embed widget