एक्सप्लोरर

Indore Heatwave: चुनाव नतीजों से पहले 'नेताजी' को लगी लू, बीजेपी सांसद शंकर लालवानी अस्पताल में भर्ती

Shankar Lalwani: इंदौर सांसद शंकर लालवानी की तबीयत स्थिर बताई जा रही है. डॉक्टरों ने एहतियातन शंकर लालवानी के मिलने पर पाबंदी लगा रखी है. परिजनों ने भी समर्थकों से अपील की है.

MP Heatwave: लोकसभा चुनाव के नतीजों का सभी को इंतजार है. नतीजे आने से पहले हीटवेव के कारण बीजेपी सांसद बीमार पड़ गये हैं. बीजेपी सांसद और इंदौर से लोकसभा प्रत्याशी शंकर लालवानी 72 घंटों से निजी अस्पताल में भर्ती हैं. डॉक्टरों ने अस्पताल में शंकर लालवानी से मिलने पर पाबंदी भी लगा रखी है.

शंकर लालवानी के परिजनों ने भी समर्थकों से अस्पताल नहीं आने की अपील की है. दो दिन पहले वाराणसी से चुनाव प्रचार कर शंकर लालवानी इंदौर लौटे थे. शनिवार को अचानक तेज बुखार की शिकायत के बाद डॉक्टरों ने शंकर लालवानी को अस्पताल में भर्ती होने की सलाह दी.

बताया गया है कि 102 डिग्री का बुखार होने के बाद शंकर लालवानी आईसीयू में एडमिट हुए. अब जनरल वार्ड का सामान्य इलाज चल रहा है. परिजनों के मुताबिक शंकर लालवानी को तेज बुखार और हाथ पैर में दर्द की शिकायत है. डॉक्टरों ने एहतियात के तौर पर शंकर लालवानी को मिलने से मना किया है.

बताया जा रहा है कि शंकर लालवानी की तबीयत फिलहाल स्थिर है. शंकर लालवानी  इंदौर लोकसभा सीट से बीजेपी के उम्मीदवार हैं. 4 जून को लोकसभा चुनाव के परिणाम घोषित किए जाएंगे. शंकर लालवानी पीएम मोदी का चुनाव प्रचार करने वाराणसी गये थे.

लोकसभा चुनाव के नतीजों से पहले बीमार पड़े बीजेपी सांसद

चुनाव प्रचार से इंदौर लौटने के बाद उनकी अचानक तबीयत खराब हो गयी. परिजन शंकर लालवानी को इलाज के लिए निजी अस्पताल ले गये. जांच रिपोर्ट के बाद डॉक्टरों ने शंकर लालवानी को अस्पताल में भर्ती होने की सलाह दी.

आईसीयू में इलाज के बाद शंकर लालवानी की तबीयत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है. हालांकि सांसद के तबीयत खराब होने की सूचना पर बड़ी संख्या में समर्थक अस्पताल पहुंच गये. अस्पताल में डॉक्टरों ने सांसद को किसी से मिलने नहीं दिया. शंकर लालवानी के परिजनों ने समर्थकों से धैर्य बनाए रखने की अपील की है.

MP Exit Poll 2024: 'पीएम मोदी को तीसरी बार जनता का आशीर्वाद', वीडी शर्मा बोले- 4 जून को औंधे मुंह गिरेगी कांग्रेस
  

उमेश भारद्वाज एबीपी न्यूज़ में बतौर इंदौर संवाददाता कार्यरत हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले उमेश भारद्वाज कई मीडिया संस्थानों में कार्यरत रहे हैं. अर्थशास्त्र में ग्रेजुएशन और पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री के बाद उमेश भारद्वाज लगातार पत्रकारिता में सक्रीय हैं. युवाओं और बेरोजगारी के मुद्दे पर वो लगातार लिखते रहे हैं राजनीतिक खबरों पर उमेश भारद्वाज की पकड़ मजबूत है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उग्र भीड़ पर कब चलानी है पेलेट गन? SOP बनाएगा SC, पूरी रोक पर सहमत नहीं
उग्र भीड़ पर कब चलानी है पेलेट गन? SOP बनाएगा SC, पूरी रोक पर सहमत नहीं
पू्र्व IPS किरण बेदी बोलीं- आर्म्ड फोर्स का दुरुपयोग हो रहा
पू्र्व IPS किरण बेदी बोलीं- आर्म्ड फोर्स का दुरुपयोग हो रहा
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
संन्यास के बाद भी रहाणे खेलते रहेंगे IPL? या KKR को ढूंढना होगा नया कप्तान
संन्यास के बाद भी रहाणे खेलते रहेंगे IPL? या KKR को ढूंढना होगा नया कप्तान

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
उग्र भीड़ पर कब चलानी है पेलेट गन? SOP बनाएगा SC, पूरी रोक पर सहमत नहीं
उग्र भीड़ पर कब चलानी है पेलेट गन? SOP बनाएगा SC, पूरी रोक पर सहमत नहीं
पू्र्व IPS किरण बेदी बोलीं- आर्म्ड फोर्स का दुरुपयोग हो रहा
पू्र्व IPS किरण बेदी बोलीं- आर्म्ड फोर्स का दुरुपयोग हो रहा
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
संन्यास के बाद भी रहाणे खेलते रहेंगे IPL? या KKR को ढूंढना होगा नया कप्तान
संन्यास के बाद भी रहाणे खेलते रहेंगे IPL? या KKR को ढूंढना होगा नया कप्तान
AIDMK के बाद DMK को झटका, स्टालिन से नाराज पन्नीरसेल्वम TVK में होंगे शामिल?
AIDMK के बाद DMK को झटका, स्टालिन से नाराज पन्नीरसेल्वम TVK में होंगे शामिल?
स्कूलों में परोसी जाएगी चिकन बिरयानी! इस राज्य की सरकार लेने जा रही बड़ा फैसला
स्कूलों में परोसी जाएगी चिकन बिरयानी! इस राज्य की सरकार लेने जा रही बड़ा फैसला
बांकीपुर में मतदान की रफ्तार तेज, 1 बजे तक का वोटिंग परसेंट जारी
बांकीपुर में मतदान की रफ्तार तेज, 1 बजे तक का वोटिंग परसेंट जारी
पाकिस्तानी सरकार के एक्शन पर भड़कीं महबूबा मुफ्ती, कहा- आवाज न दबाएं
पाकिस्तानी सरकार के एक्शन पर भड़कीं महबूबा मुफ्ती, कहा- आवाज न दबाएं
Embed widget