एक्सप्लोरर

Indigo Flight News: शारजाह से हैदराबाद जा रहे इंडिगो के विमान को तकनीकी खामी के बाद कराची में उतारा गया

Indigo Flight in Pakistan: डीजीसीए ने 19 जून के बाद से इसके विमानों में तकनीकी गड़बड़ी की कम से कम आठ घटनाएं होने के बाद छह जुलाई को स्पाइसजेट को कारण बताओ नोटिस जारी किया था.

Indigo Flight in Pakistan: शारजाह से हैदराबाद जा रही इंडिगो की एक उड़ान के एक इंजन में गड़बड़ी आने का पता चलने के बाद रविवार को एहतियात के तौर पर उसे कराची हवाईअड्डे पर उतारा गया. विमानन नियामक डीजीसीए के अधिकारियों ने यह जानकारी दी. इससे पहले, 14 जुलाई को इंडिगो की दिल्ली-वड़ोदरा उड़ान का मार्ग एहतियात के तौर परिवर्तित करते हुए उसे जयपुर ले जाया गया था क्योंकि विमान के एक इंजन में कंपन हो रहा था. अधिकारियों ने बताया कि नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) दोनों घटनाओं की जांच कर रहा है.

यात्रियों को हैदराबाद लाने के लिए एक वैकल्पिक विमान कराची भेजा गया

इंडिगो ने रविवार की घटना के बारे में एक बयान में कहा कि शारजाह से हैदराबाद जा रही उसकी उड़ान 6ई-1406 के मार्ग को परिवर्तित करते हुए उसे कराची ले जाया गया. एअरलाइन ने कहा, ‘‘पायलट को तकनीकी गड़बड़ी का पता चला. आवश्यक प्रक्रियाओं का पालन किया गया और एहतियात के तौर पर विमान के मार्ग को परिवर्तित कर उसे कराची ले जाया गया. यात्रियों को हैदराबाद लाने के लिए एक वैकल्पिक विमान कराची भेजा गया है.’’

उल्लेखनीय है कि इंडिगो की प्रतिस्पर्धी एअरलाइन स्पाइसजेट अभी डीजीसीए की जांच के दायरे में है. डीजीसीए ने 19 जून के बाद से इसके विमानों में तकनीकी गड़बड़ी की कम से कम आठ घटनाएं होने के बाद छह जुलाई को स्पाइसजेट को कारण बताओ नोटिस जारी किया था. इनमें से एक घटना 5 जुलाई को हुई थी, जब स्पाइसजेट की दिल्ली-दुबई उड़ान को कराची ले जाना पड़ा क्योंकि फ्यूल इंडीकेटर सही तरीके से काम नहीं कर रहा था. विमानन नियामक ने 6 जुलाई को कहा था कि स्पाइसजेट सुरक्षित, कुशल और विश्वसनीय हवाई सेवाएं स्थापित करने में 'विफल' रही और नोटिस का जवाब देने के लिए उसे तीन सप्ताह का समय दिया.

यात्रियों को ट्रांजिट लाउंज ले जाने के बाद कराया गया नाश्ता 

पाकिस्तान नागर विमानन प्राधिकरण (पीसीएए) के एक अधिकारी ने इंडिगो की एक उड़ान के कराची हवाई अड्डे पर उतरने की पुष्टि की. उन्होंने कहा, ‘‘सभी यात्रियों का उचित ध्यान रखा गया है और उन्हें ट्रांजिट लाउंज ले जाने के बाद नाश्ता कराया गया और खाने-पीने की चीजें दी गईं.’’ पीसीएए के अधिकारी ने कहा कि इंडिगो के विमान के इंजन नंबर दो में ‘इंजीनियरिंग क्रू’ ने गड़बड़ी पाई. उन्होंने कहा, ‘‘विमान को उड़ान के लिए मंजूरी नहीं दी गई, इसलिए एअरलाइन ने एक वैकल्पिक विमान भेजा है.’’ पीसीए अधिकारी ने कहा कि यात्री जल्द ही हैदराबाद के लिए रवाना हो जाएंगे.

पिछले साल, शारजाह से लखनऊ आ रही इंडिगो की एक उड़ान को भी एक यात्री के बीमार पड़ जाने के बाद आपात स्थिति में कराची हवाई अड्डे पर उतारा गया था, बाद में उक्त यात्री का निधन हो गया था.

यह भी पढ़ें-

Hyderabad Coldest July: हैदराबाद में भारी बारिश से तापमान में गिरावट, 54 साल में पहली बार जुलाई में ठंड से कांपे लोग

Hyderabad News: आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के बेरोजगार युवाओं का भी होगा स्किल डेवलेपमेंट, GHMC करने जा रही है ये पहल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लाहौर दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, दिल्ली के भी हालात बुरे
लाहौर दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, दिल्ली के भी हालात बुरे
शिवसेना नेता का आरोप, 'एकनाथ शिंदे को खत्म करने के लिए जरांगे BJP के साथ...'
शिवसेना नेता का आरोप, 'एकनाथ शिंदे को खत्म करने के लिए जरांगे BJP के साथ...'
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग केस, हमले के पहले जंगल में चली थीं गोलियां, दो शूटरों ने की थी प्रैक्टिस
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग केस, हमले के पहले जंगल में चली थीं गोलियां, दो शूटरों ने की थी प्रैक्टिस

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद रफ्तार का जानलेवा कहर !
Bahraich Viral Tower Video: शादी की जिद्द... टावर पर मोहब्बत वाला ड्रामा! | UP News
Janhit with Chitra Tripathi | SIR Controversy: राहुल आंदोलन को ही 'ब्रेक' लगा गये ! | Gyanesh Kumar
SIR Controversy: UP Election 2027 से पहले Software में Error! Voter List में नाम पर बवाल! | SP | EC
Sandeep Chaudhary: भारत में महंगाई मचाएगा त्राहिमाम? सबसे सटीक विश्लेषण! | Trump | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाहौर दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, दिल्ली के भी हालात बुरे
लाहौर दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, दिल्ली के भी हालात बुरे
शिवसेना नेता का आरोप, 'एकनाथ शिंदे को खत्म करने के लिए जरांगे BJP के साथ...'
शिवसेना नेता का आरोप, 'एकनाथ शिंदे को खत्म करने के लिए जरांगे BJP के साथ...'
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग केस, हमले के पहले जंगल में चली थीं गोलियां, दो शूटरों ने की थी प्रैक्टिस
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग केस, हमले के पहले जंगल में चली थीं गोलियां, दो शूटरों ने की थी प्रैक्टिस
IND vs NZ 2nd T20 Live Streaming: कब, कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड का दूसरा टी20? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
कब, कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड का दूसरा टी20? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
नेहा बोरा को दिल्ली हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका, खारिज की याचिका
नेहा बोरा को दिल्ली हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका, खारिज की याचिका
दिल्ली में प्रदर्शन: गृह मंत्रालय का एक और बड़ा फैसला, CJP प्रोटेस्ट के बीच उठाया कदम
दिल्ली में प्रदर्शन: गृह मंत्रालय का एक और बड़ा फैसला, CJP प्रोटेस्ट के बीच उठाया कदम
तमिलनाडु: TVK गठबंधन-डीएमके का ECI मीटिंग से वॉकआउट, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ पर अड़े
तमिलनाडु: TVK गठबंधन-डीएमके का ECI मीटिंग से वॉकआउट, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ पर अड़े
Embed widget