एक्सप्लोरर

Mutual Fund Rules: म्यूचुअल फंड के इन्वेस्टर्स के लिए अगले सप्ताह से बदल रहे हैं ये 4 नियम

Mutual Fund Rules Change: 01 अप्रैल से वित्त वर्ष 2023-24 शुरू हो रहा है और इसके साथ ही म्यूचुअल फंड में निवेश से जुड़े कई नियम बदलने जा रहे हैं... आइए जानते हैं इन्हीं बदलावों के बारे में...

मार्च महीना और चालू वित्त वर्ष (FY23) चंद दिनों में समाप्त होने वाला है. इसके साथ ही अगले महीने यानी 01 अप्रैल 2023 से नए वित्त वर्ष (FY24) की शुरुआत हो जाएगी. हर बार की तरह इस बार भी वित्त वर्ष में बदलाव के साथ-साथ कुछ नियमों व कानूनों में भी बदलाव (Mutual Fund Rules Change) हो जाएगा. कुछ ऐसे ही बदलाव हैं, जो म्यूचुअल फंड के इन्वेस्टर्स (Mutual Fund Investors) से जुड़े हुए हैं. आज हम ऐसे ही बदलावों के बारे में बात करने जा रहे हैं...

म्यूचुअल फंड नॉमिनेशन (MF nomination)

म्यूचुअल फंड के इन्वेस्टर्स के लिए यह सबसे अहम बदलावों में से एक है. ऐसे इन्वेस्टर्स को 31 मार्च तक या तो नॉमिनी डिक्लेयर करने होंगे, या इसे ऑप्ट आउट करना होगा. अगर इन्वेस्टर्स दोनों में से कुछ नहीं करेंगे तो उनके इन्वेस्टमेंट को फ्रीज कर दिया जाएगा और वे अपने किसी निवेश को भुना नहीं पाएंगे. इन्वेस्टर्स केफिनटेक (KFintech) और सीएएमएस (CAMS) जैसे रजिस्ट्रार एंड ट्रांसफर एजेंट्स अथवा एमएफसेंट्रल के माध्यम से यह काम ऑनलाइन कर सकते हैं. 

पैन और आधार को लिंक करना (PAN and Aadhar linking)

31 मार्च तक हर किसी के लिए पैन और आधार को लिंक करा लेना जरूरी है. अगर आप म्यूचुअल फंड्स में पैसे लगाते हैं, तब तो यह और ज्यादा जरूरी हो जाता है. इन्हें लिंक नहीं करने पर 01 अप्रैल से आपका पैन काम करना बंद कर देगा, और ऐसे में एमएफ फोलियो भी रिस्ट्रिक्ट हो सकता है.

वन-टाइम पासवर्ड (One-time password)

अभी तक निवेश को भुनाते समय ही ओटीपी की जरूरत पड़ती आ रही थी, लेकिन अब निवेश करते समय यानी म्यूचुअल फंड में पैसे लगाते समय भी ओटीपी की जरूरत होगी. सेबी ने इससे जुड़े नियमों को बदला है. नए नियम 01 अप्रैल से अमल में आएंगे. इसके बाद आपको कहीं निवेश करने के लिए मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी पर ओटीपी मिलेगा.

केवाईसी को रीवैलिडेट करना (Revalidating KYC)

जिन इन्वेस्टर्स ने 01 नवंबर से पहले केवाईसी के लिए आधार का इस्तेमाल किया था, उन्हें 30 अप्रैल से पहले केवाईसी को रीवैलिडेट कराना होगा. सेबी ने इस संबंध में सर्कुलर जारी किया है.

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि म्यूचुअल फंड में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)

ये भी पढ़ें: करोड़पति बने इस पेनी स्टॉक के इन्वेस्टर्स, 17 महीने में 225 गुणा हुआ भाव

Paisa LIVE

ABP Shorts

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Share Market Today: दलाल स्ट्रीट पर हाहाकार! क्रूड ऑयल संकट से घबराए निवेशक, सेंसेक्स-निफ्टी फिसले
दलाल स्ट्रीट पर हाहाकार! क्रूड ऑयल संकट से घबराए निवेशक, सेंसेक्स-निफ्टी फिसले
Share Market: शेयर बाजार में हड़कंप, चार दिन में 13 लाख करोड़ से ज्यादा का नुकसान; क्याें घबराए निवेशक?
शेयर बाजार में हड़कंप, चार दिन में 13 लाख करोड़ से ज्यादा का नुकसान; क्याें घबराए निवेशक?
Share Market: पस्त हुआ शेयर बाजार, कच्चे तेल में उबाल का दिख रहा असर; सेंसेक्स-निफ्टी फिसले
पस्त हुआ शेयर बाजार, कच्चे तेल में उबाल का दिख रहा असर; सेंसेक्स-निफ्टी फिसले
Share Market Today: टमाटर सा लाल हुआ शेयर बाजार, कच्चे तेल की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन; सेंसेक्स-निफ्टी लुढ़के
टमाटर सा लाल हुआ शेयर बाजार, कच्चे तेल की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन; सेंसेक्स-निफ्टी लुढ़के

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
NEET Paper Leak: नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे? एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे से मचा हड़कंप
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
Embed widget