एक्सप्लोरर

Loan Write-Off: RBI के पास नहीं है राइट-ऑफ किए गए कॉरपोरेट लोन का डेटा, बड़े इंडस्ट्री - सर्विसेज का 7.40 लाख करोड़ रुपये का लोन बट्टे खाते में

Loan Write-Off: जिस एनपीए की वसूली की नहीं हो पाती उस कर्ज को बैंक बैलेंसशीट को साफ-सुथरा दिखाने के लिए राइट-ऑफ कर देते हैं. लेकिन वसूली की प्रक्रिया जारी रहती है.

Corporate Loan Write-Off: देश में बैंकों ने कितने कॉरपोरेट लोन को राइट-ऑफ किया है इसकी जानकारी बैंकिंग सेक्टर के रेग्यूलेटर आरबीआई के पास नहीं है. आरबीआई कॉरपोरेट लोन राइट-ऑफ करने के डेटा का रिकॉर्ड अपने पास नहीं रखती है. वित्त राज्यमंत्री भागवत कराड ने ये जानकारी प्रश्नकाल के दौरान लोकसभा में दी है. 

लोकसभा सांसद और डीएमके नेता कनिमोझी करुणानिधि ने वित्त मंत्री से सवाल किया था कि 2014 के बाद से अब तक कितने कॉरपोरेट लोन को लाइट-ऑफ किया गया है? उन्होंने सरकार से पूछा कि अब तक कितने राइट-ऑफ किए गए कॉरपोरेट लोन की रिकवरी हो चुकी है? उन्होंने सरकार से ये भी जानना चाहा कि किस बैंक ने अलावा किस कॉरपोरेट इकाई के सबसे ज्यादा कॉरपोरेट लोन को राइट-ऑफ किया गया है? 

इस सवाल के जवाब में भागवत कराड ने बताया कि भारतीय रिजर्व बैंक की तरफ से ये जानकारी मिली है कि राइट-ऑफ किए गए कॉरपोरेट लोन का वो डेटा नहीं रखती है. हालांकि उन्होंने बड़े इंडस्ट्री और सर्विसेज को राइट-ऑफ किए लोन की जानकारी देते हुए बताया कि  2014-15 से लेकर 2022-23 तक शेड्यूल कमर्शियल बैंकों ने कुल 14,56,226 करोड़ रुपये के कर्ज को राइट-ऑफ किया है जिसमें से बड़े इंडस्ट्री और सर्विसेज के 2014-15 से लेकर अब तक 7,40,968 करोड़ रुपये के लोन को राइट-ऑफ किया गया है.  

वित्त वर्ष कुल राइट-ऑफ लोन (करोड़ रुपये में) बड़े इंडस्ट्री-सर्विसेज को राइट-ऑफ लोन (करोड़ रुपये में)
2014-15 58786 18,178.00
2015-16 70413 30,687.00
2016-17 108,373.00 55,786.00
2017-18 161,328.00 81,036.00
2018-19 236,265.00 125,797.00
2019-20 234,170.00 123,436.00
2020-21 202,781.00 127,050.00
2021-22 174,966.00 69,533.00
2022-23 209,144.00 109,465.00

वित्त राज्य मंत्री कराड ने बताया कि 2014-15 में कुल 58,786 करोड़ रुपये के लोन को राइट-ऑफ किया गया था जिसमें से 18,178 करोड़ रुपये का कर्ज बड़े इंडस्ट्री और सर्विसेज का राइट-ऑफ  किया गया था. 2017-28 में कुल 108,373 करोड़ रुपये का लोन राइट-ऑफ किया गया जिसमें से बड़े इंडस्ट्री और सर्विसेज का 55,786 करोड़ रुपये का लोन राइट-ऑफ किया गया. 2018-19 में सबसे ज्यादा 2,36,265 करोड़ रुपये का लोन राइट-ऑफ किया गया जिसमें 1,23,436 बड़े इंडस्ट्री और सर्विसेज के दिए लोन को राइट-ऑफ किया गया. 2022-23 में 2,09,144 करोड़ रुपये के लोन को राइट-ऑफ किया गया जिसमें 1,09,465 करोड़ रुपये बड़े इंडस्ट्री और सर्विसेज का लोन राइट-ऑफ किया गया है.   

ये भी पढ़ें 

Tomato Price Hike: महंगे टमाटर की मार शाकाहारियों पर, जुलाई में 34% महंगी हुई वेजिटेरियन थाली

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Cheapest Market: सरोजिनी छोड़िए, दिल्ली में ये हैं सबसे सस्ती कपड़े की मार्केट, दूर होगी शॉपिंग की टेंशन
सरोजिनी छोड़िए, दिल्ली में ये हैं सबसे सस्ती कपड़े की मार्केट, दूर होगी शॉपिंग की टेंशन
Credit Card Cashback: क्या आप कैशबैक के चक्कर में ज्यादा कर रहे खर्चा? Credit Card-शॉपिंग साइकोलॉजी का सच जानिए
क्या आप कैशबैक के चक्कर में ज्यादा कर रहे खर्चा? Credit Card-शॉपिंग साइकोलॉजी का सच जानिए
Petrol Diesel Price Today: कच्चे तेल में उथल-पुथल के बीच आज बदले पेट्रोल-डीजल के दाम? यहां देखें ताजा कीमत
Petrol Diesel Price Today: कच्चे तेल में उथल-पुथल के बीच आज बदले पेट्रोल-डीजल के दाम? यहां देखें ताजा कीमत
Gold-Silver Price Today: फिर बदले सोना-चांदी के दाम, खरीदने से पहले देखें आपके शहर में क्या है कीमत
Gold-Silver Price Today: फिर बदले सोना-चांदी के दाम, खरीदने से पहले देखें आपके शहर में क्या है कीमत

वीडियोज

Thalapathy Vijay Oath Ceremony: विजय इन अहम फैसलों पर रहेगा फोकस | Breaking News
Thalapathy Vijay Oath Ceremony: शपथ के बाद विजय सरकार के पहले फैसलों पर सबकी नजर | Breaking
UP Cabinet Expansion News: UP राजनीति में बड़ा संकेत | BJP | CM Yogi
Crime News : शैतान पिता के जाल में मासूम बेटा | Sansani
Sandeep Chaudhary:बिखर रहा है INDIA गठबंधन! सबसे सटीक विश्लेषण! | Bengal | Vijay | Rahul Gandhi

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिमंत बिस्वा सरमा होंगे असम के मुख्यमंत्री, BJP विधायक दल की बैठक में फैसला, शपथ की तारीख का भी ऐलान
हिमंत बिस्वा सरमा होंगे असम के मुख्यमंत्री, BJP विधायक दल की बैठक में फैसला, शपथ की तारीख का भी ऐलान
बीजेपी सांसद गुलाम अली खटाना बोले- 'कांग्रेस की राजनीति लटकाना, अटकाना और मटकाना वाली रही'
बीजेपी सांसद गुलाम अली खटाना बोले- 'कांग्रेस की राजनीति लटकाना, अटकाना और मटकाना वाली रही'
कौन हैं 29 साल की एस कीर्तना, जो बनीं 'विजय' सरकार की सबसे कम उम्र की मंत्री? जानें
कौन हैं 29 साल की एस कीर्तना, जो बनीं 'विजय' सरकार की सबसे कम उम्र की मंत्री? जानें
'8 करोड़ तमिल का सपोर्ट है...', एक्टर मंसूर अली खान बोले- विजय के लिए चैलेंजिंग होगा सरकार चलाना
'8 करोड़ तमिल का सपोर्ट है...', एक्टर मंसूर अली खान बोले- विजय के लिए चैलेंजिंग होगा सरकार चलाना
IPL 2026 में सबसे अच्छा स्पेल डालने वाले Top-5 गेंदबाज, एक ने वैभव सूर्यवंशी के सामने डाला मेडन ओवर
IPL 2026 में सबसे अच्छा स्पेल डालने वाले Top-5 गेंदबाज, एक ने वैभव सूर्यवंशी के सामने डाला मेडन ओवर
Tamil Nadu CM Vijay Oath: राहुल गांधी से लेकर अन्नामलाई तक... विजय के शपथग्रहण समारोह में विपक्ष के कौन बड़े नेता हुए शामिल?
राहुल गांधी से लेकर अन्नामलाई तक... विजय के शपथग्रहण समारोह में विपक्ष के कौन बड़े नेता हुए शामिल?
Video: सीमा हैदर ने पटियाला सूट में लगाए ठुमके लेकिन सचिन ने नहीं दिया भाव, यूजर्स बोले- मन भर गया क्या?
सीमा हैदर ने पटियाला सूट में लगाए ठुमके लेकिन सचिन ने नहीं दिया भाव, यूजर्स बोले- मन भर गया क्या?
Agricultural Subsidy Scheme: सब्सिडी पर ट्रैक्टर, रोटावेटर और ड्रोन कैसे खरीदें? किसान जान लें हर एक बात
सब्सिडी पर ट्रैक्टर, रोटावेटर और ड्रोन कैसे खरीदें? किसान जान लें हर एक बात
Embed widget