एक्सप्लोरर

Term Insurance Plan: क्या पॉलिसी खरीदते समय आप भी करते हैं ये गलतियां, परेशानियों से बचने के लिए तुरंत अपनाएं ये तरीके

What is Term Insurance: अगर आप भी टर्म इंश्योरेंस खरीदने के बारे में सोच रहे हैं तो जरूर अपनाएं ये तरीके. सही तरीके से सारी चीजें नहीं फॉलो की गई तो आपका Insurance रिजेक्ट किया जा सकता है.

Everything about Term Insurance: इंश्योरेंस आज के दौर में लोगों के लिए एक जरूरत हो गया है. कोरोना महामारी (Covid Pandemic) के दौर में लोगों को इसकी अहमियत समझ में आ गई है. यही वजह है कि कोरोना संक्रमण के मामले कम होने के बाद भी लाइफ इंश्योरेंस (Life insurance), हेल्थ इंश्योरेंस (Health Insurance) और टर्म इंश्योरेंस (Term Insurance) लेने वाले लोगों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है. हालांकि थोड़े से फायदे के लिए मामूली गलतियां आपके टर्म इंश्योरेंस के दावे को बेकार कर सकती हैं. ऐसे में बेहद जरूरी है कि टर्म प्लान (Term Plan) खरीदते समय ये चुनिंदा गलतियां न की जाएं.

अगर आप अपने या परिवार का टर्म इंश्योरेंश कराने वाले हैं तो ये बात अच्छी तरह समझ लें कि किसी भी तरह जानकारी छुपाना आपके लिए घाटे का सौदा ही साबित हो सकता है. ऐसे में बीमा पॉलिसी लेने से पहले पूरी जानकारी कंपनी को दें. आपकी छोटी से गलती बाद में परेशानी का सबब बन सकती है.

इंश्योरेंस कंपनियों से क्या न छुपाएं?

टर्म इंश्योरेंस लेते समय कुछ खरीदार अपनी मेडिकल हिस्ट्री छुपाते हैं. वो इसलिए ऐसा करते हैं कि कहीं ये जानकारियां देने से उनकी इंश्योरेंस पॉलिसी में कहीं रुकावट न आ जाए, या फिर उन्हें इंश्योरेंस पॉलिसी के लिए कहीं अधिक प्रीमियम न देना पड़े. ऐसा करने पर दावे के समय दिक्कत आ सकती है और बाद में भुगतान खारिज हो सकता है.

टर्म प्लान चुनते समय कई बार लोग प्रीमियम को ही मानक बना लेते हैं और सोचते हैं कि ज्यादा प्रीमियम या कम प्रीमियम वाले इंश्योरेंस लेते समय सोच में पड़ जाते हैं. एसे में सिर्फ प्रीमियम को ही मानक न बनाएं. अपनी जरूरत के अनुसार ही इंश्योरेंस का चयन किया करें. पॉलिसी के प्रीमियम और उसके लाभों के बारे में अच्छी तरह से तफ्तीश करना बेहद जरूरी है.

कंपनियों का रिकॉर्ड जरूर चेक करें

जिस तरह से हम कोई भी सामान या प्रॉपर्टी खरीदने से पहले पूरी पड़ताल जरूर करते हैं ऐसे में टर्म पॉलिसी लेते समय भी आपको इसे चेक करना बेहद जरूरी है. इसलिए पॉलिसी खरीदने से पहले दावा निपटारे को लेकर इंश्योरेंस कंपनियों का रिकॉर्ड जरूर जांच लें. यही नहीं, टर्म पॉलिसी खरीदने की योजना को भविष्य पर न छोड़ दें. इसे जितने जल्दी खरीदेंगे, उतना ही कम प्रीमियम चुकाना पड़ेगा.

लंबी अवधि का हो इंश्योरेंस

एक और गलती जो लोग करते हैं वो यह है कि प्रीमियम बचाने के चक्कर में लोग कम अवधि का प्लान खरीदने को अहमियत देते हैं. लेकिन ये बिल्कुल भी ठीक नहीं है. विशेषज्ञों की राय है कि टर्म प्लान खरीदते समय छोटी अवधि का इंश्योरेंस लेने से बचें. इसमें वर्तमान में कम प्रीमियम जरूर चुकाना पड़ता है लेकिन पॉलिसी अवधि खत्म होने के बाद अगला प्लान खरीदने पर प्रीमियम का बोझ काफी बढ़ जाता है.

ये भी पढ़ें-

Motor Insurance Premium Hike: गाड़ी चलाना होगा महंगा, थर्ड पार्टी मोटर इंश्योरेंस प्रीमियम में इजाफा, जानें कब से और कितना बढ़ेगा

GST Tax Slab को लेकर आई बड़ी जानकारी, क्या जीएसटी स्लैब घटाने जा रही सरकार?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
CWG 2026: ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
CWG 2026: ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
'खुद के खर्चे पर राजनीति करता हूं', रवि किशन ऐसा क्यों बोले?
'खुद के खर्चे पर राजनीति करता हूं', रवि किशन ऐसा क्यों बोले?
Xप्लेन: भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
रात भर आंखों पर पट्टी, मसूरी में छोड़ा, जंतर-मंतर के मसीहा जुनैद का आरोप
रात भर आंखों पर पट्टी, मसूरी में छोड़ा, जंतर-मंतर के मसीहा जुनैद का आरोप
Embed widget