एक्सप्लोरर

New Fund Offer: म्यूचुअल फंड के निवेशकों की लगी लॉटरी, एक के बाद एक खुल रहे 7 एनएफओ

Mutual Fund: म्यूचुअल फंड मार्केट अगले दो हफ्ते बहुत रोचक रहने वाले हैं. कुछ न्यू फंड ऑफर खुल चुके हैं बाकी एक-दो दिन में ही खुल जाएंगे. इन सभी में आप महीने के अंत तक पैसा लगा सकते हैं.

Mutual Fund: निवेशकों के लिए म्यूचुअल फंड मार्केट में जबरदस्त मौके मिलने वाले हैं. इस हफ्ते 7 न्यू फंड ऑफर (NFO) सब्सक्रिप्शन के लिए खुल रहे हैं. मिराई एसेट निफ्टी स्मॉल कैप 250 मोमेंटम क्वालिटी 100 ईटीएफ और कोटक टेक्नोलॉजी फंड पहले ही खुल चुके हैं. इसके अलावा यूनियन बिजनेस सायकल फंड, एडलवाइस टेक्नोलॉजी फंड, बड़ौदा बीएनपी पारिबास इनोवेशन फंड, मिराई एसेट निफ्टी स्मॉल कैप 250 मोमेंटम क्वालिटी 100 ईटीएफ एफओएफ और केनरा रोबेको मैन्युफैक्चरिंग फंड जल्द खुलने वाले हैं. आइए एक नजर इन फंड पर डाल लेते हैं. 

मिराई एसेट निफ्टी स्मॉल कैप 250 मोमेंटम क्वालिटी 100 ईटीएफ

यह (Mirae Asset Nifty Smallcap 250 Momentum Quality 100 ETF) एक ओपन एंडेड स्कीम है. इसका सब्सक्रिप्शन 21 फरवरी को खत्म होगा. इसका परफॉर्मेंस निफ्टी स्मॉल कैप 250 मोमेंटम क्वालिटी 100 टीआरआई (Total Return Index) पर निर्भर करेगा. स्कीम का मैनेजमेंट एकता गाला और विशाल सिंह कर रहे हैं. इसमें 5000 रुपये से निवेश की शुरुआत की जा सकती है. स्कीम का 95 से 100 फीसदी हिस्सा सिक्योरिटीज में निवेश किया जाएगा. 

कोटक टेक्नोलॉजी फंड

यह (Kotak Technology Fund) एक ओपन एंडेड स्कीम है. इस स्कीम के तहत टेक्नोलॉजी और टेक्नोलॉजी से जुड़े सेक्टर्स में निवेश किया जाएगा. इसका सब्सक्रिप्शन 26 फरवरी को खत्म होगा. स्कीम का निवेश उद्देश्य पोर्टफोलियो से लॉन्ग टर्म में लाभ पैदा करना है. इसका परफॉर्मेंस एसएंडपी बीएसई टेक इंडेक्स (Total Return Index) पर निर्भर करेगा. स्कीम का मैनेजमेंट शिबानी सरकार कुरियन, अभिषेक बिसेन और अर्जुन खन्ना कर रहे हैं. इसमें 100 रुपये से निवेश की शुरुआत की जा सकती है. स्कीम का 80 से 100 फीसदी हिस्सा इक्विटी और इक्विटी से जुड़ी सिक्योरिटीज में निवेश किया जाएगा. 

यूनियन बिजनेस सायकल फंड

यह (Union Business Cycle Fund) एक ओपन एंडेड इक्विटी स्कीम है. इस स्कीम में बिजनेस सायकल पर आधारित इनवेस्टमेंट थीम का इस्तेमाल किया जाएगा. इसका सब्सक्रिप्शन 13 से 27 फरवरी तक खुला रहेगा. इसका परफॉर्मेंस निफ्टी 500 इंडेक्स (Total Return Index) पर आधारित रहेगा. स्कीम का मैनेजमेंट हार्दिक बोरा और संजय बेमबल्कर करेंगे. इसमें 100 रुपये से निवेश की शुरुआत की जा सकती है. 

एडलवाइस टेक्नोलॉजी फंड

यह (Edelweiss Technology Fund) एक ओपन एंडेड इक्विटी स्कीम है. इस स्कीम के तहत टेक्नोलॉजी और टेक्नोलॉजी से जुड़ी कंपनियों में निवेश किया जाएगा. इसका सब्सक्रिप्शन 14 से 28 फरवरी तक चलेगा. स्कीम का निवेश उद्देश्य पोर्टफोलियो से लॉन्ग टर्म में लाभ पैदा करना है. इसका परफॉर्मेंस एसएंडपी बीएसई टेक (Total Return Index) पर निर्भर करेगा. स्कीम का मैनेजमेंट त्रिदीप भट्टाचार्य, साहिल शाह और अमित वोरा करेंगे. इसमें 100 रुपये से निवेश की शुरुआत की जा सकती है. स्कीम का 80 से 100 फीसदी हिस्सा इक्विटी और इक्विटी से जुड़ी सिक्योरिटीज में निवेश किया जाएगा. 

बड़ौदा बीएनपी पारिबास इनोवेशन फंड

यह (Baroda BNP Paribas Innovation Fund) एक ओपन एंडेड इक्विटी स्कीम है. इस स्कीम के तहत इनोवेशन थीम में निवेश किया जाएगा. इसका सब्सक्रिप्शन 14 से 28 फरवरी तक खुला रहेगा. इस स्कीम में 80 फीसदी पैसा इनोवेशन से लाभ लेने वाली कंपनियों पर लगाया जाएगा. यह पोर्टफोलियो से लॉन्ग टर्म में लाभ दिलाने का दावा करती है. इसका परफॉर्मेंस निफ्टी 500 (Total Return Index) पर निर्भर करेगा. स्कीम का मैनेजमेंट प्रतीश कृष्णन और मितेन वोरा करेंगे. इसमें 1000 रुपये से निवेश की शुरुआत की जा सकती है. 

मिराई एसेट निफ्टी स्मॉल कैप 250 मोमेंटम क्वालिटी 100 ईटीएफ एफओएफ

यह (Mirae Asset Nifty Smallcap 250 Momentum Quality 100 ETF FoF) एक ओपन एंडेड फंड है. इस स्कीम के तहत मिराई एसेट निफ्टी स्मॉल कैप 250 मोमेंटम क्वालिटी 100 ईटीएफ यूनिट्स में निवेश किया जाएगा. इसका सब्सक्रिप्शन 15 से 28 फरवरी तक खुला रहेगा. इसका परफॉर्मेंस निफ्टी स्मॉल कैप 250 मोमेंटम क्वालिटी 100 (Total Return Index) पर निर्भर करेगा. स्कीम का मैनेजमेंट एकता गाला और विशाल सिंह करेंगे. 

केनरा रोबेको मैन्युफैक्चरिंग फंड

यह (Canara Robeco Manufacturing Fund) एक ओपन एंडेड इक्विटी स्कीम है. इसका सब्सक्रिप्शन 16 फरवरी से 1 मार्च तक खुला रहेगा. इस स्कीम में मैन्युफैक्चरिंग से जुड़ी कंपनियों की इक्विटी और इक्विटी से जुड़े अन्य विकल्पों में निवेश किया जाएगा. इसका परफॉर्मेंस एसएंडपी बीएसई इंडिया मैन्युफैक्चरिंग (Total Return Index) पर निर्भर करेगा. स्कीम का मैनेजमेंट प्रणव गोखले और श्रीदत्त भांडवलदार करेंगे. इसमें 1000 रुपये से निवेश किया जा सकता है.

ये भी पढ़ें 

Paytm Crisis: ईडी जांच के आरोपों पर पेटीएम ने दी सफाई, पेटीएम पेमेंट्स बैंक ने कभी विदेश नहीं भेजा पैसा 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
दिल्ली को खूब परेशान करेगी बारिश, अभी थमने के आसार नहीं... लोगों को सतर्क रहने की सलाह
दिल्ली को खूब परेशान करेगी बारिश, अभी थमने के आसार नहीं... लोगों को सतर्क रहने की सलाह
ICC और ECB पर भड़के बेन स्टोक्स? रिटायरमेंट VIDEO विवाद में दो शब्दों के जवाब से मचाई हलचल
ICC और ECB पर भड़के बेन स्टोक्स? रिटायरमेंट VIDEO विवाद में दो शब्दों के जवाब से मचाई हलचल
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
दिल्ली को खूब परेशान करेगी बारिश, अभी थमने के आसार नहीं... लोगों को सतर्क रहने की सलाह
दिल्ली को खूब परेशान करेगी बारिश, अभी थमने के आसार नहीं... लोगों को सतर्क रहने की सलाह
ICC और ECB पर भड़के बेन स्टोक्स? रिटायरमेंट VIDEO विवाद में दो शब्दों के जवाब से मचाई हलचल
ICC और ECB पर भड़के बेन स्टोक्स? रिटायरमेंट VIDEO विवाद में दो शब्दों के जवाब से मचाई हलचल
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
यूपी चुनाव से पहले ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव को दे दिया चैलेंज, बोले- 'इस जन्म में तो...'
यूपी चुनाव से पहले ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव को दे दिया चैलेंज, बोले- 'इस जन्म में तो...'
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
मध्य प्रदेश में फिर एक्टिव हुए पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा, दतिया उपचुनाव में मिलेगा चुनावी मैदान? अटकलें तेज
मध्य प्रदेश में फिर एक्टिव हुए पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा, दतिया उपचुनाव में मिलेगा चुनावी मैदान?
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड में हवलदार बनने का मौका, 31 जुलाई तक करें आवेदन
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड में हवलदार बनने का मौका, 31 जुलाई तक करें आवेदन
Embed widget