एक्सप्लोरर

Stock Market Crash: पीएम मोदी ने PSU स्टॉक्स में दी थी निवेश की सलाह, अब भरभरा कर गिर रहे शेयर्स!

Tsunami In Stock Market: सरकारी कंपनियों ने पिछले कुछ वर्षों में निवेशकों को जोरदार रिटर्न दिया है लेकिन पीएसयू स्टॉक्स की तेजी पर अब ब्रेक लगता दिखाई दे रहा है.

PSU Stocks Crash: क्या सरकारी कंपनियों में कोविड काल के दौरान जो बुल रन शुरू हुआ था वो खत्म हो गया है? ऐसा हम इसलिए कह रहे क्योंकि सोमवार 7 अक्टूबर, 2024 को भारतीय शेयर बाजार में विदेशी निवेशकों की बिकवाली के चलते जो गिरावट आई है उसमें सबसे बड़ी मार सरकारी कर्मियों के स्टॉक्स पर पड़ी है. निफ्टी का सीपीएसई इंडेक्स 3.11 फीसदी की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है तो निफ्टी का पीएसई इंडेक्स में भी 2.82 फीसदी की गिरावट है. निवेशकों की बिकवाली में सबसे ज्यादा धुनाई रेलवे-डिफेंस स्टॉक्स की हुई है जिसने पिछले कुछ महीनों में निवेशकों को जोरदार रिटर्न दिया है. साल 2023 में संसद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने निवेशकों को सरकारी कंपनियों के शेयरों में निवेश का सुझाव दिया था. लेकिन गिरावट की आंधी में पीएसयू स्टॉक्स में अब भराभरा कर गिर रहे हैं. 

रेलवे शेयर हुए धराशायी 

निवेशकों की बिकवाली के चलते रेलवे स्टॉक्स में तेज गिरावट देखी जा रही है. रेल विकास निगम लिमिटेड (RVNL) का शेयर करीब 7 फीसदी गिरकर 460 रुपये पर ट्रेड कर रहा है. रेलटेल कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (Railtel Corp Of India) का स्टॉक भी 7 फीसदी, राइट्स (RITES) 4.60 फीसदी, इरकॉन  इंटरनेशनल (Ircon International) में 4 फीसदी, आईआरएफसी (IRFC) में 4 फीसदी, टीटागढ़ रेलसिस्टम्स (Titagarh Railsystems) 3 फीसदी की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है. 

डिफेंस स्टॉक्स हुए धड़ाम

शेयर बाजार के डार्लिंग सेक्टर माने जाने वाले डिफेंस सेक्टर के सरकारी स्टॉक्स की तेजी पर भी ब्रेक लग गया है. गार्डन रिच शिपबिल्डिंग का शेयर करीब 6 फीसदी, मझगांव डॉक शिपबिल्डिंग का शेयर 3.22 फीसदी, कोचीन शिपयार्ड 3.76 फीसदी, हिंदुस्तान एरोनॉटिक्स लिमिटेड 1.16 फीसदी, भारत डायनामिक्स 4 फीसदी, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स 2.45 फीसदी की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है. 

पावर सेक्टर के शेयरों में तेज बिकवाली 

पावर सेक्टर के स्टॉक्स में भी तेज बिकवाली देखी जा रही है जिसने निवेशकों को जोरदार रिटर्न हाल के वर्षों में दिया है. इसमें एनटीपीसी 3.68 फीसदी, एनएचपीसी 3.34 फीसदी, पावर ग्रिड 3.14 फीसदी, एसजेवीएन 5.29 फीसदी, आरईसी 3.68 फीसदी, पावर फाइनेंस कॉरपोरेशन 4.15 फीसदी, इरेडा (IREDA) 4.18 फीसदी की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है. एलआईसी का शेयर 3.86 फीसदी की गिरावट के साथ ट्रेड कर रहा है.  

ये भी पढ़ें 

विदेशी निवेशकों की बिकवाली से मिडकैप और स्मॉलकैप स्टॉक्स में मचा हाहाकार, निवेशकों के 10.50 लाख करोड़ रुपये साफ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IPO Market: मिडिल ईस्ट तनाव से आईपीओ बाजार पर ब्रेक, कई बड़े इश्यू टले; जानिए डिटेल
मिडिल ईस्ट तनाव से आईपीओ बाजार पर ब्रेक, कई बड़े इश्यू टले; जानिए डिटेल
क्या है SEBI का BER, म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए क्यों जरूरी है इसे समझना?
क्या है SEBI का BER, म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए क्यों जरूरी है इसे समझना?
ट्रंप की होर्मुज करतूत से एक्शन में सरकार, पेट्रोल-डीजल और LPG पर कसी कमर, राज्यों को दिए ये निर्देश
ट्रंप की होर्मुज करतूत से एक्शन में सरकार, पेट्रोल-डीजल और LPG पर कसी कमर, राज्यों को दिए ये निर्देश
नीता अंबानी ने बताया कैसे हुई थी पति मुकेश अंबानी से पहली मुलाकात, शेयर किया दिलचस्प किस्सा
नीता अंबानी ने बताया कैसे हुई थी पति मुकेश अंबानी से पहली मुलाकात, शेयर किया दिलचस्प किस्सा

वीडियोज

होर्मुज के पानी मेें 'मौत का जाल' !
Noida Labour Protest Update: नोएडा में हिंसक प्रदर्शन, कई सेक्टर में फैली टेंशन ! | Noida News
Chitra Tripathi: ट्रंप का 'होर्मुज' प्रहार ईरान भी तैयार! | Hormuz | IranUSCeasefire | Janhit
Bharat Ki Baat: होर्मुज़ को लेकर Trump की अगली चाल क्या? | Strait Of Hormuz | Iran- Irael
Sandeep Chaudhary: गैस और महंगाई पर क्यों गरमाई जनता ? सटीक विश्लेषण | Labour Protest | Seedha Sawal

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सम्राट चौधरी की शपथ से पहले अखिलेश यादव का बड़ा बयान, 'वो साथी नहीं शातिर है जो...'
सम्राट चौधरी की शपथ से पहले अखिलेश यादव का बड़ा बयान, 'वो साथी नहीं शातिर है जो...'
‘मैं आपसे माफी मांगता हूं’, दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस वे का उद्घाटन करते समय क्यों PM मोदी हुए भावुक
‘मैं आपसे माफी मांगता हूं’, दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस वे का उद्घाटन करते समय क्यों PM मोदी हुए भावुक
ईरान वॉर के बीच अचानक भारत की तारीफों के पुल बांधने लगा पाकिस्तान, क्यों अब याद आया ऑपरेशन सिंदूर
ईरान वॉर के बीच अचानक भारत की तारीफों के पुल बांधने लगा पाकिस्तान, क्यों अब याद आया ऑपरेशन सिंदूर
अनुषा दांडेकर ने गुपचुप की सगाई? भूषण प्रधान संग शादी की खबरों ने मचाई सनसनी, वायरल फोटो
अनुषा दांडेकर ने गुपचुप की सगाई? भूषण प्रधान संग शादी की खबरों ने मचाई सनसनी, वायरल फोटो
क्या विराट कोहली हुए चोटिल? नए वीडियो ने बढ़ाई RCB की टेंशन, जानें पूरा मामला
क्या विराट कोहली हुए चोटिल? नए वीडियो ने बढ़ाई RCB की टेंशन, जानें पूरा मामला
लोकसभा में अब होंगे 850 सांसद, केंद्र सरकार ने तैयार किया प्लान, महिला आरक्षण बिल में होगा ये प्रावधान
लोकसभा में अब होंगे 850 सांसद, केंद्र सरकार ने तैयार किया प्लान, महिला आरक्षण बिल में होगा ये प्रावधान
Kitchen Safety Tips: चॉपिंग बोर्ड खिसकने से कट सकता है हाथ! क्या आपने ट्राई किया यह वायरल हैक?
चॉपिंग बोर्ड खिसकने से कट सकता है हाथ! क्या आपने ट्राई किया यह वायरल हैक?
Video: हापुड़ हाईवे पर ‘मौत का खेल’! तेज रफ्तार कार से रईसजादों ने किए जानलेवा स्टंट, वीडियो वायरल
हापुड़ हाईवे पर ‘मौत का खेल’! तेज रफ्तार कार से रईसजादों ने किए जानलेवा स्टंट, वीडियो वायरल
Embed widget