एक्सप्लोरर

Highest Paid CEO: क्या आप जानते हैं देश में किस सीईओ को सबसे ज्यादा सैलरी मिलती है? तनख्वाह सुनकर होश उड़ जाएंगे

सन टीवी के प्रमोटर कलानिधि मारन और उनकी पत्नी कावेरी कलानिधि मारन को 2019-20 में देश में सबसे अधिक सैलरी पैकेज मिला है. इस कपल को वर्ष 2019-20 में 175 करोड़ रुपये का पैकेज मिला.

सैलरी एक ऐसी चीज़ जिसके बढ़ने की तमन्ना हरेक शख्स पालता है. हर नौकरीपेशा शख्स की यही ख्वाहिश होती है कि उसकी तनख्वाह खूब मोटी हो. एक बात ये भी है कि जिनकी सैलरी जितनी मोटी होती है, उसे लेकर समाज में चर्चे भी होते हैं. उनकी सैलरी जानने के लिए लोगों में उत्सुकता भी होती है. आज हम बात कर रहे हैं देश में सबसे ज्यादा मोटी सैलरी पाने वाले सीईओ की. जी हां! अब जवाब हाजिर है. बिजनेस स्टैंडर्ड के मुताबिक सन टीवी के प्रमोटर कलानिधि मारन और उनकी पत्नी कावेरी कलानिधि मारन को 2019-20 में देश में सबसे अधिक सैलरी पैकेज मिला. इस जोड़ी को वर्ष 2019-20 में 175 करोड़ रुपये मिले.

कलानिधि मारन ने 1993 में कंपनी सन टीवी की स्थापना की थी और इसके एक्जीक्यूटिव चैयरमैन हैं. जबकि उनकी पत्नी कावेरी एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर हैं. कलानिधि और कावेरी को 2019-20 में 13.87 करोड़ रुपये सैलरी और 73.63 करोड़ रुपये एक्स-ग्रेटिया, बोनस मिला. उन्हें प्रत्येक को कुल 87.50 करोड़ रुपये मिले. इन्होंन तीन साल पहले अपने वेतन को मौजूदा स्तर पर रखने का फैसला किया था.

2008-09 के बाद से मुकेश अंबानी ने नहीं बढ़ाया वेतन वहीं, मुकेश अंबानी ने 31 मार्च को समाप्त हुए वित्त वर्ष में अपनी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज से सालाना वेतन 15 करोड़ रुपये ही रखा और कोरोना महामारी को देखते हुए वित्त वर्ष की समाप्ति पर रकम का वापस भुगतान किया.

2008-09 के बाद से अंबानी ने अधिक वेतन, भत्ते, भत्ते और कमीशन को 15 करोड़ रुपये पर रखा है. वहीं आरआईएल के गैर-कार्यकारी निदेशकों को फीस के अलावा कमीशन के रूप में 1.15 करोड़ रुपये दिए गए, इनमें नीता अंबानी शामिल हैं. यह पिछले वित्त वर्ष में के 1.65 करोड़ रुपये से कम हैं. 2017-18 में यह कमीशन 1.5 करोड़ रुपये और उससे पहले के साल में 1.3 करोड़ रुपये था.

सन टीवी की 2019-20 में कुल आय 3,653.35 करोड़ रही सन टीवी के दूसरे सबसे अधिक राशि पाने वाले एक्जीक्यूटिव प्रबंध निदेशक आर महेश कुमार हैं, जिन्हें 1.78 करोड़ रुपये मिले. इसमें 1.16 करोड़ रुपये सैलरी और एक्स-ग्रेटिया, बोनस के रूप में 0.62 करोड़ रुपये शामिल थे. इसके बाद मारन की बेटी और कंपनी के कार्यकारी निदेशक कविता 1.22 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया जिसमें जिसमें 0.80 करोड़ रुपये का सैलरी और 0.42 करोड़ रुपये एक्स-ग्रेटिया, बोनस शामिल था.

सन टीवी की 2019-20 में कुल आय 3,653.35 करोड़ थी और टैक्स से पहले का प्रोफिट 1,797.88 करोड़ रुपये था.

यह भी पढ़ें-

सरकार का अनुमान, 2020-21 में अर्थव्यवस्था में आएगी 7.7 फीसदी की गिरावट

दुनिया के सबसे अमीर शख्स बने एलन मस्क, जानें कितनी संपत्ति है उनके पास?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget