एक्सप्लोरर

फोन कॉल के ज़रिए LIC पॉलिसी धारकों के साथ हो सकती है धोखाधड़ी, बचने के लिए इन बातों का रखें ध्यान

फ्रॉड कॉल के ज़रिए कुछ लोग एलआईसी के ग्राहकों को गलत पॉलिसी के बारे में बता रहे हैं. इसके अलावा धोखाधड़ी करने वाले लोग ग्राहकों को बीमा के पैसे जल्दी दिलाने का लालच देकर भी लाखों ठग ले रहे हैं.

नई दिल्ली: देश में लाखों लोग भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) का पॉलिसी धारक बनने के लिए अपनी गाढ़ी कमाई को कंपनी में लगा देते हैं. लोग अपने भविष्य को सुरक्षित करने के लिए देश की सबसे बड़ी सरकारी बीमा कंपनी में पैसा लगाते हैं. लेकिन हाल के दिनों में ऐसे कई मामले आए हैं, जब लोग एलआईसी के नाम पर धोखाधड़ी का शिकार भी हो गए हैं. इससे निपटने के लिए हाल ही में एलआईसी ने अपनी वेबसाइट पर लोगों को सचेत रहने को भी कहा है.

फ्रॉड कॉल के ज़रिए कुछ लोग एलआईसी के ग्राहकों को गलत पॉलिसी के बारे में बता रहे हैं. इसके अलावा धोखाधड़ी करने वाले लोग ग्राहकों को बीमा के पैसे जल्दी दिलाने का लालच देकर भी लाखों ठग ले रहे हैं. हालांकि आप अगर थोड़ा सचेत रहें तो आसानी से ऐसे फ्रॉड कॉल का शिकार होने से बच सकते हैं.

इन बातों का रखें ध्यान सबसे पहले आप इस बात को समझ लीजिए कि एलआईसी ने पॉलिसी के फायदे या नुकसान बताने के लिए किसी तरह के फोन कॉल करने की बात से इनकार किया है. यानी कंपनी ऐसा कोई कॉल नहीं करवा रही है. अब अगर आपके पास एलआईसी एजेंट, IRDAI अधिकारी, ECI यानी ऑफिस ऑफ एक्जिक्यूटिव काउंसिल ऑफ इंश्योरर्स अधिकारी के नाम से कोई फोन कॉल आती है तो आप तुरंत सावधान हो जाएं और उसे कोई भी जानकारी न दें.

किस तरह का लालच दिया जाता है फ्रॉड कॉल करने वाले अक्सर ग्राहकों को ज्यादा फायदे और अधिक बोनस दिलाने की बात करते हैं. कॉल करने वाले लोग पॉलिसी को बीच में ही रोक कर उसके बदले ज्यादा फायदे क्लेम करने का लालच भी देते हैं. अगर आपको कोई ऐसी कॉल आती है तो उसे कोई जानकारी न दें.

इस तरह करें शिकायत एलआईसी ने ये भी साफ कर दिया है कि वो ग्राहकों से फोन कॉल्स पर किसी तरह की भी जानकारी साझा नहीं करता है. ऐसे में कोई आपको फोन करके जानकारी ले या दे तो आपको सावधान हो जाना चाहिए और उसकी शिकायत पुलिस में तुरंत करनी चाहिए.

इसके अलावा आप फ्रॉड कॉल की शिकायत सभी जानकारियों के साथ spuriouscalls@licindia.com पर मेल भी कर सकते हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
'बीजेपी फर्जी वोट और बेईमानी को अपनी ताकत...', अखिलेश यादव का तीखा हमला
'बीजेपी फर्जी वोट और बेईमानी को अपनी ताकत...', अखिलेश यादव का तीखा हमला
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट

वीडियोज

Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora
Kolkata Durga Pandal Stampede: दुर्गा पंडाल में मौत की भगदड़! | Bengal | Suvendu Adhikari | Breaking
Mahadangal: 'तख्तापलट' की आस...अराजकता का प्रयास? Abhijeet Dipke | Neha Bora | CJP | Rahul Gandhi
France Protest 2026 | Breaking News: यूरोप के सुलगे देश...सड़कों पर 'आक्रोश' | Europe | ABP News
Bollywood News: 'कॉफी विद करण 9' में 'विरोश' का तड़का: काउच पर दिखेगा विजय और रश्मिका का रोमांस! (18.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
'बीजेपी फर्जी वोट और बेईमानी को अपनी ताकत...', अखिलेश यादव का तीखा हमला
'बीजेपी फर्जी वोट और बेईमानी को अपनी ताकत...', अखिलेश यादव का तीखा हमला
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
नेहा बोरा को लेकर चिराग पासवान का राहुल पर निशाना- 'जिस लड़की की तस्वीर...'
नेहा बोरा को लेकर चिराग पासवान का राहुल पर निशाना- 'जिस लड़की की तस्वीर...'
YSR प्रमुख जगनमोहन रेड्डी का CEC पर चौंकाने वाला बयान- 'मेरी भूल थी कि...'
YSR प्रमुख जगनमोहन रेड्डी का CEC पर चौंकाने वाला बयान- 'मेरी भूल थी कि...'
किस सेगमेंट की कार में कितना होना चाहिए टायर प्रेशर, जान लें
किस सेगमेंट की कार में कितना होना चाहिए टायर प्रेशर, जान लें
Embed widget