एक्सप्लोरर

बजट पर रायः सरकार ने बताया न्यू इंडिया का बजट, विपक्ष ने कहा 'नयी बोतल में पुरानी शराब'

बीजेपी अध्यक्ष और केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि ये नये भारत का बजट है जो कि समावेशी और प्रगतिशील देश की नींव रखता है. वहीं कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि इस बजट में नया कुछ भी नहीं है.

नई दिल्लीः वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट पेश कर दिया है और इसके बाद इसको लेकर अलग अलग प्रतिक्रिया सामने आ रही हैं. प्रधानमंत्री मोदी से लेकर तमाम राजनेता और मंत्री इसको अपने अपने हिसाब से अच्छा या बुरा बजट बता रहे हैं. यहां जानिए बजट को लेकर सभी की प्रतिक्रिया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि बजट राष्ट्र को यह भरोसा दिलाता है कि भारत अपनी मंजिल पर पहुंचने के लिए सही मार्ग पर अग्रसर है.

गृह मंत्री अमित शाह बीजेपी अध्यक्ष और केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि ये नये भारत का बजट है जो कि समावेशी और प्रगतिशील देश की नींव रखता है. किसानों, युवाओं, महिलाओं और गरीबों के सपनों को पूरा करने में मदद करेगा.

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह राजनाथ सिंह ने कहा कि सामाजिक-आर्थिक परिवर्तन लाकर, यह एक भविष्य का बजट दिखाई देता है. ये भारत को 5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने में सफलता दिलाएगा. इस बजट में समाज के हर वर्ग का ध्यान रखा गया है चाहे वो गरीब हो, पिछड़े हो या अमीर लोग हों.

अधीर रंजन चौधरी लोकसभा में कांग्रेस पार्टी के नेता अधीर रंजन चौधरी ने संसद भवन परिसर में कहा, 'इसमें कुछ भी नया नहीं है और पुरानी बातों को दोहराया गया है. यह नयी बोतल में पुरानी शराब है.

मोतीलाल वोरा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मोतीलाल वोरा ने कहा कि इस बजट में आम आदमी के लिए कुछ नहीं है और इससे आम आदमी को कुछ फायदा नहीं मिलने वाला है.

देवेंद्र फडणवीस महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि ये यह एक दूरदर्शी बजट है. माइक्रो इकोनॉमिक लेवल को देखते हुए ये कहा जा सकता है कि यह भारत को 5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के लिए पीएम के सपने की अभिव्यक्ति है. बजट का लक्ष्य गांव, गरीब और किसान को ट्रांसफर्म करने पर है.

सड़क परिवहन एवं राजमर्ग मंत्री नितिन गडकरी नितिन गडकरी ने कहा कि ये बजट न्यू इंडिया बनाने की दिशा में वित्त मंत्री ने इंफ्रास्ट्रक्चर पर सबसे ज्यादा जोर दिया है. 2018-19 में हमारे विभाग के लिए 78,626 करोड़ रुपये का बजट रखा गया था जो कि अब बढ़कर 83,000 करोड़ रुपये हो गया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
भरत तिवारी का एनकाउंटर फेक था? नौकरी के ऐलान से निशाने पर सम्राट सरकार
भरत तिवारी का एनकाउंटर फेक था? नौकरी के ऐलान से निशाने पर सम्राट सरकार
Box office Collection: 19 साल पहले भी हो चुकी सनी देओल-इमरान हाशमी की टक्कर, जानें किसने मारी थी बाजी
19 साल पहले भी हो चुकी सनी देओल-इमरान हाशमी की टक्कर, जानें किसने मारी थी बाजी
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
भरत तिवारी का एनकाउंटर फेक था? नौकरी के ऐलान से निशाने पर सम्राट सरकार
भरत तिवारी का एनकाउंटर फेक था? नौकरी के ऐलान से निशाने पर सम्राट सरकार
Box office Collection: 19 साल पहले भी हो चुकी सनी देओल-इमरान हाशमी की टक्कर, जानें किसने मारी थी बाजी
19 साल पहले भी हो चुकी सनी देओल-इमरान हाशमी की टक्कर, जानें किसने मारी थी बाजी
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
PM मोदी ने हमले के बाद सुखबीर बादल का जाना हाल, पत्नी हरसिमरत कौर को किया फोन
PM मोदी ने हमले के बाद सुखबीर बादल का जाना हाल, पत्नी हरसिमरत कौर को किया फोन
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
NCERT में 1596 और CBSE 933 पद खाली, संसदीय समिति ने उठाए सवाल
NCERT में 1596 और CBSE 933 पद खाली, संसदीय समिति ने उठाए सवाल
Embed widget