एक्सप्लोरर

Economic Survey 2024: क्या होता है आर्थिक सर्वेक्षण? बजट से पहले इसे पेश करने की क्यों है परंपरा, जानें

Economic Survey 2024: वित्त मंत्री बजट से ठीक एक दिन पहले यानी 22 जुलाई को देश के सामने इस साल का आर्थिक सर्वेक्षण पेश करेगी. क्या होता है इकोनॉमिक सर्वे और यह आम लोगों के लिए क्यों खास है.

Economic Survey 2024: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 23 जुलाई 2024 को मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल का पहला बजट पेश करने वाली हैं. मंगलवार को बजट पेश करने से पहले वित्त मंत्री 21 जुलाई को संसद पटल पर सरकार का इकोनॉमिक सर्वे पेश करेंगी. बजट से पहले इकोनॉमिक सर्वे पेश करने की परंपरा रही है. इस सर्वे को सरकार के रिपोर्ट कार्ड के रूप में देखा जाता है. सरकार इस रिपोर्ट के जरिए पिछले एक साल के कामकाज की समीक्षा करते हुए आगे की प्लान को तैयार करती है.

क्यों जरूरी है इकोनॉमिक सर्वे?

इकोनॉमिक सर्वे के जरिए सरकार देश की आर्थिक स्थिति को बेहतर तस्वीर पेश करती है. इसमें पिछले एक साल के कार्य, रोजगार, जीडीपी के आंकड़े, बजट घाटे और मुद्रास्फीति जैसी चीजों की अहम जानकारी दर्ज होती है. इसके जरिए सर्वे को देश के मुख्य आर्थिक सलाहकार तैयार करते हैं.

आर्थिक सर्वेक्षण में दर्ज होती है यह जानकारियां

इकोनॉमिक सर्वे (Economic Survey) वित्त मंत्रालय (Finance Ministry) का एक सालाना दस्तावेज होता है. इसमें देश की आर्थिक विकास का लेखा जोखा होता है. इस सर्वेक्षण से पता चलता है कि देश को कहां पर फायदा हुआ है और कहां नुकसान हुआ है. इस सर्वे के आधार पर यह तय होता है कि आने वाले साल में अर्थव्यवस्था में किस तरह की संभावनाएं देखने को मिलेगी.

कौन तैयार करता है आर्थिक सर्वेक्षण?

आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट को वित्त मंत्रालय के आर्थिक मामलों के इकोनॉमिक्स डिवीजन तैयार करता है. इसे मुख्य रूप से मुख्य आर्थिक सलाहकार की देखरेख में बनाया जाता है. इस साल इस आर्थिक सर्वे को मुख्य आर्थिक सलाहकार वी अनंत नागेश्वरन की अगुवाई वाली टीम ने तैयार किया है.

आम लोगों को मिलती है महत्वपूर्ण जानकारी

1. आर्थिक सर्वे से देश की अर्थव्यवस्था की सही तस्वीर का पता चलता है. इससे सरकार लोगों के सामने महंगाई से लेकर देश के बेरोजगारी के आंकड़े पेश करती है.

2. इससे आम लोगों को सरकार की आगे की नीति और रोडमैप का पता चलता है.

3. आर्थिक सर्वे में अलग-अलग सेक्टर्स के प्रदर्शन से लेकर निवेश और बचत से मोर्चे पर देश ने किस कदर विकास किया है इसकी जानकारियां भी दी जाती है. 

ये भी पढ़ें-

Budget 2024 Expectations: बजट में कम होगा प्रीमियम? वित्त मंत्री से बीमा उद्योग कर रहा ये डिमांड

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फॉर्म-6 विवाद: राहुल गांधी का ज्ञानेश कुमार पर निशाना - 'साबित हो गया कि...'
फॉर्म-6 विवाद: राहुल गांधी का ज्ञानेश कुमार पर निशाना - 'साबित हो गया कि...'
'पत्नी को I Love You' वाले ओवैसी के बयान पर नितेश राणे बोले, 'पागल आदमी...'
'पत्नी को I Love You' वाले ओवैसी के बयान पर नितेश राणे बोले, 'पागल आदमी...'
'पहले मैं...', मंच पर भिड़ गए CM विजय के विधायक और कांग्रेस सांसद
'पहले मैं...', मंच पर भिड़ गए CM विजय के विधायक और कांग्रेस सांसद
नेटफ्लिक्स पर अक्टूबर में एंटरटेनमेंट का महा-डोज, रिलीज होंगी 9 धमाकेदार फिल्में-सीरीज
नेटफ्लिक्स पर अक्टूबर में एंटरटेनमेंट का महा-डोज, रिलीज होंगी 9 धमाकेदार फिल्में-सीरीज

वीडियोज

Sansani | UP News: दगाबाज सनम...बेवफा बवाल ! | Meerut
Protest Against CEC | SIR Controversy: Gyanesh Kumar के खिलाफ ठाकरे बंधुओं का मोर्चा | Congress
Premanand Maharaj: संतों का डेरा या 'धन साधकों' का बसेरा?
Mad Sandhu Murder Case: इन्फ्लुएंसर मैड संधू की गोली मारकर हत्या | ABP News
UP Politics | UP Chunaav 2027: गठबंधन में 'दरार'...27 में कैसे बेड़ापार?। Akhilesh Yadav | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फॉर्म-6 विवाद: राहुल गांधी का ज्ञानेश कुमार पर निशाना - 'साबित हो गया कि...'
फॉर्म-6 विवाद: राहुल गांधी का ज्ञानेश कुमार पर निशाना - 'साबित हो गया कि...'
'पत्नी को I Love You' वाले ओवैसी के बयान पर नितेश राणे बोले, 'पागल आदमी...'
'पत्नी को I Love You' वाले ओवैसी के बयान पर नितेश राणे बोले, 'पागल आदमी...'
'पहले मैं...', मंच पर भिड़ गए CM विजय के विधायक और कांग्रेस सांसद
'पहले मैं...', मंच पर भिड़ गए CM विजय के विधायक और कांग्रेस सांसद
नेटफ्लिक्स पर अक्टूबर में एंटरटेनमेंट का महा-डोज, रिलीज होंगी 9 धमाकेदार फिल्में-सीरीज
नेटफ्लिक्स पर अक्टूबर में एंटरटेनमेंट का महा-डोज, रिलीज होंगी 9 धमाकेदार फिल्में-सीरीज
वड़ा पाव गर्ल चंद्रिका दीक्षित को क्या हुआ? फिर से ठेले पर बेच रहीं खाना
वड़ा पाव गर्ल चंद्रिका दीक्षित को क्या हुआ? फिर से ठेले पर बेच रहीं खाना
वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 में कैसा है टीम इंडिया का रिकॉर्ड? एक क्लिक में जानें
वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 में कैसा है टीम इंडिया का रिकॉर्ड? एक क्लिक में जानें
‘आपकी जगह जेल में है’, चेक बाउंस मामले में राजपाल यादव पर सुप्रीम कोर्ट सख्त
‘आपकी जगह जेल में है’, चेक बाउंस मामले में राजपाल यादव पर सुप्रीम कोर्ट सख्त
Earbuds खरीदने का सही समय! 5-7 हजार के अंदर ये मॉडल हैं खास
Earbuds खरीदने का सही समय! 5-7 हजार के अंदर ये मॉडल हैं खास
Embed widget