एक्सप्लोरर

New Rax Regime: इनकम टैक्स के स्लैब और रेट में बदलाव, 3, 5, 7,10,15, 20 लाख रुपये तक कमाने वाले बचाएंगे इतना टैक्स

Union Budget 2024: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने इस सप्ताह बजट पेश करते हुए इनकम टैक्स के स्लैब व रेट में बदलाव किए जाने की जानकारी दी. आइए देखते हैं प्रस्तावित बदलाव से आपको कितना फायदा होगा...

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने इस सप्ताह मंगलवार को वित्त वर्ष 2024-25 का पूर्ण बजट पेश कर दिया. बजट में उन्होंने कई बड़े ऐलान किए. खास तौर पर इनकम टैक्स के स्लैब व रेट में बदलाव का इंतजार कर रहे टैक्सपेयर्स के लिए यह बजट बदलाव लेकर आया. बजट में इनकम टैक्स को लेकर जिन बदलावों का प्रस्ताव किया गया है, उससे टैक्सपेयर सीधे प्रभावित होने वाले हैं.

ओल्ड टैक्स रिजीम में कोई बदलाव नहीं

बजट दस्तावेजों के अनुसार, सरकार ने इनकम टैक्स के मौजूदा कानून के तहत न्यू टैक्स रिजीम यानी नई कर व्यवस्था में बदलाव का प्रस्ताव दिया है. पुरानी कर व्यवस्था या ओल्ड टैक्स रिजीम में कोई बदलाव नहीं हुआ है. एक्सपर्ट पहले से ही ऐसा मानकर चल रहे थे कि सरकार बजट में नई कर व्यवस्था को आकर्षक बनाने का प्रयास कर सकती है. यह स्वाभाविक है क्योंकि सरकार ने न्यू टैक्स रिजीम को पहले ही डिफॉल्ट बना दिया है और चाहती है कि ज्यादा से ज्यादा टैक्सपेयर नई व्यवस्था को चुनें.

न्यू टैक्स रिजीम में दो बड़े बदलाव

इस बार के बजट में इनकम टैक्स को लेकर दो बड़े बदलाव प्रस्तावित किए गए हैं. पहला बदलाव स्टैंडर्ड डिडक्शन को लेकर है. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट पेश करते हुए न्यू टैक्स रिजीम के तहत स्टैंडर्ड डिडक्शन के फायदे को बढ़ाकर 75 हजार रुपये कर दिया. अभी न्यू टैक्स रिजीम में टैक्सपेयर्स को 50 हजार रुपये के स्टैंडर्ड डिडक्शन का फायदा मिल रहा है.

इनकम टैक्स के स्लैब व रेट में बदलाव

दूसरा बदलाव इनकम टैक्स के स्लैब व रेट से जुड़ा हुआ है. इनकम टैक्स के दूसरे स्लैब यानी 5 फीसदी रेट वाले स्लैब का दायरा अब बढ़ने वाला है. वित्त मंत्री का प्रस्ताव है कि न्यू टैक्स रिजीम के तहत 3 लाख रुपये से ऊपर और 7 लाख रुपये तक की सालाना कमाई के लिए इनकम टैक्स की दर 5 फीसदी हो. पहले 5 पर्सेंट वाला स्लैब 3 लाख रुपये से ऊपर लेकिन 6 लाख रुपये तक की सालाना कमाई वाले टैक्सपेयर्स के लिए था. इसी तरह 10 पर्सेंट वाले स्लैब का जो दायरा 6 लाख से 9 लाख रुपये तक के लिए था, अब वह 7 लाख रुपये से 10 लाख रुपये तक के लिए होगा. 15 फीसदी वाले स्लैब के दायरे में अभी तक 9 से 12 लाख रुपये तक की कमाई वाले आते थे. अब इसके दायरे में 10 लाख से 12 लाख रुपये तक की सालाना कमाई वाले आएंगे.

बजट में बदलाव से पहले और बाद के स्लैब: 


New Rax Regime: इनकम टैक्स के स्लैब और रेट में बदलाव, 3, 5, 7,10,15, 20 लाख रुपये तक कमाने वाले बचाएंगे इतना टैक्स

ऊपर चार्ट में आप देख सकते हैं कि बजट में इनकम टैक्स को लेकर स्लैब व रेट में किन बदलावों का प्रस्ताव किया गया है. सबसे पहले स्लैब यानी 0 फीसदी टैक्स के स्लैब में कोई बदलाव नहीं हुआ है. उसी तरह सबसे ऊपर के दो स्लैब यानी 20 फीसदी और 30 फीसदी रेट वाले स्लैब में भी कोई बदलाव नहीं किया गया है. स्लैब में बदलाव वैसे टैक्सपेयर्स के लिए है, जिनकी सालाना कमाई 6 लाख रुपये से 10 लाख रुपये तक है. हालांकि स्टैंडर्ड डिडक्शन में बढ़ोतरी का फायदा 10 लाख रुपये सालाना से ज्यादा कमाई वालों को भी मिलेगा.

इतनी कमाई हुई टैक्स से फ्री

बजट में किए गए बदलाव से पहले न्यू टैक्स रिजीम में 7.50 लाख रुपये तक की सालाना कमाई वाले टैक्सपेयर्स के लिए प्रभावी इनकम टैक्स शून्य हो रहा था. अब इसका दायरा बढ़कर 7.75 लाख रुपये हो जाएगा. इनकम टैक्स एक्ट के सेक्शन 87ए के तहत टैक्सपेयर्स को 25 हजार रुपये तक के रिबेट का फायदा मिलता था. यह फायदा अब भी मिलेगा, लेकिन 7 लाख रुपये से ज्यादा की कमाई वालों के लिए इस फायदे की लिमिट अधिकतम 20 हजार रुपये होगी.

बजट में बदलाव से पहले और बाद के प्रभावी इनकम टैक्स: 


New Rax Regime: इनकम टैक्स के स्लैब और रेट में बदलाव, 3, 5, 7,10,15, 20 लाख रुपये तक कमाने वाले बचाएंगे इतना टैक्स

सबसे ज्यादा फायदे में रहेंगे ये लोग

मतलब बजट में प्रस्तावित बदलावों के प्रभावी होने के बाद न्यू टैक्स रिजीम में टैक्सपेयर्स को अधिकतम 28,600 रुपये तक की बचत होने वाली है. सबसे ज्यादा फायदा 7.50 लाख रुपये से 7.75 लाख रुपये तक की कमाई वालों को होने वाला है. ये बदलाव वित्त वर्ष 2024-25 के लिए प्रभावी होंगे. यानी टैक्सपेयर जब अगले साल असेसमेंट ईयर 2025-26 के लिए रिटर्न भरेंगे, उन्हें इन बदलावों का फायदा मिलेगा.

ये भी पढ़ें: शेयर बाजार का खेल, एफएंडओ ही नहीं इंट्राडे में भी पैसे गंवाते हैं इन्वेस्टर, 70 फीसदी को होता है नुकसान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत शेख हसीना को बांग्लादेश वापस भेजेगा या नहीं? विदेश मंत्रालय का सख्त जवाब- 'हमने पहले ही...'
भारत शेख हसीना को बांग्लादेश वापस भेजेगा या नहीं? विदेश मंत्रालय का सख्त जवाब- 'हमने पहले ही...'
देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात के बाद जयंत पाटील का बड़ा बयान, मर्जर पर क्या बोले शरद पवार के नेता
देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात के बाद जयंत पाटील का बड़ा बयान, मर्जर पर क्या बोले शरद पवार के नेता
CJI जस्टिस सूर्यकांत को अपशब्द कहने वाले लॉ स्टूडेंट गिरफ्तार, सुप्रीम कोर्ट में किया था हंगामा; पुलिस रिमांड पर भेजे गए
CJI जस्टिस सूर्यकांत को अपशब्द कहने वाले लॉ स्टूडेंट गिरफ्तार, सुप्रीम कोर्ट में किया था हंगामा; पुलिस रिमांड पर भेजे गए
'गौतम गंभीर और चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर के बीच मतभेद', इस पूर्व इंडियन क्रिकेटर के दावे से मची सनसनी
'गौतम गंभीर और चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर के बीच मतभेद', इस पूर्व इंडियन क्रिकेटर के दावे से मची सनसनी

वीडियोज

Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत शेख हसीना को बांग्लादेश वापस भेजेगा या नहीं? विदेश मंत्रालय का सख्त जवाब- 'हमने पहले ही...'
भारत शेख हसीना को बांग्लादेश वापस भेजेगा या नहीं? विदेश मंत्रालय का सख्त जवाब- 'हमने पहले ही...'
देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात के बाद जयंत पाटील का बड़ा बयान, मर्जर पर क्या बोले शरद पवार के नेता
देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात के बाद जयंत पाटील का बड़ा बयान, मर्जर पर क्या बोले शरद पवार के नेता
CJI जस्टिस सूर्यकांत को अपशब्द कहने वाले लॉ स्टूडेंट गिरफ्तार, सुप्रीम कोर्ट में किया था हंगामा; पुलिस रिमांड पर भेजे गए
CJI जस्टिस सूर्यकांत को अपशब्द कहने वाले लॉ स्टूडेंट गिरफ्तार, सुप्रीम कोर्ट में किया था हंगामा; पुलिस रिमांड पर भेजे गए
'गौतम गंभीर और चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर के बीच मतभेद', इस पूर्व इंडियन क्रिकेटर के दावे से मची सनसनी
'गौतम गंभीर और चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर के बीच मतभेद', इस पूर्व इंडियन क्रिकेटर के दावे से मची सनसनी
Welcome To The Jungle BO Day 19: ‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना बटोरा मुनाफा?
‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना कमाया मुनाफा?
अमेरिका ने घेरा होर्मुज तो रूस ने दी तगड़ी चेतावनी, कहा- 'वादा तोड़ा, ईरान के खिलाफ US की...'
अमेरिका ने घेरा होर्मुज तो रूस ने दी तगड़ी चेतावनी, कहा- 'वादा तोड़ा, ईरान के खिलाफ US की...'
America Green Chilli Price: अमेरिका में किस भाव मिलती है मिर्च? भारतीय महिला ने जो बताया उसे सुन उछल पड़ेंगे आप
अमेरिका में किस भाव मिलती है मिर्च? भारतीय महिला ने जो बताया उसे सुन उछल पड़ेंगे आप
होर्मुज पर 20 प्रतिशत टोल लगने से क्या किसानों पर पड़ेगा कोई असर, यहां जान लें काम की बात
होर्मुज पर 20 प्रतिशत टोल लगने से क्या किसानों पर पड़ेगा कोई असर, यहां जान लें काम की बात
Embed widget