एक्सप्लोरर

Banks Liquidity Crisis: बैंकों के सामने बढ़ा नगदी का संकट! डिपॉजिट्स आकर्षित करने के लिए बढ़ सकती है ब्याज दरें

Fixed Deposit Rates: मई 2022 के बाद आरबीआई के 2.50 फीसदी रेपो रेट बढ़ाने के बाद बैंकों ने डिपॉजिट रेट्स बढ़ाया है. पर नगदी की सप्लाई बढ़ाने के लिए डिपॉजिट्स पर ब्याज दरें और बढ़ सकती है.

Banks Liquidity Shortage: आने वाले दिनों में बैंकों में डिपॉजिट (Deposits) रखने पर आपको और ज्यादा ब्याज मिलने के आसार है. सरकारी से लेकर निजी बैंक डिपॉजिट को आकर्षित करने के लिए एफडी (Fixed Deposit) से लेकर रेकरिंग डिपॉजिट्स (Recurring Deposits) पर ब्याज दरें बढ़ाने का ऐलान कर सकते हैं. वजह है बैंकों के सामने नगदी का संकट. दरअसल वित्त वर्ष 2023-24 में पहली बार बैंकों को नगदी की कमी का सामना करना पड़ा है. ऐसे में नगदी की सप्लाई बढ़ाने के लिए बैंक डिपॉजिट्स पर ब्याज दरें बढ़ाने का फैसला ले सकते हैं जिससे आम लोग ज्यादा से ज्यादा पैसा बैंकों में जमा करें.  

आरबीआई की MSF से लेना पड़ा उधार 

आरबीआई के डेटा के मुताबिक सोमवार 21 अगस्त, 2023 को बैंकों के सामने 23,644 करोड़ रुपये नगदी की कमी देखने को मिली थी. जिसके बाद बैंकों को आरबीआई मार्जिनल स्टैडिंग फैसिलिटी (MSF) से 89,813 करोड़ रुपये उधार लेना पड़ा जो एक दशक में सबसे ज्यादा है. इससे पहले 28 जून, 2023 को बैंकों ने 71,050 करोड़ रुपये 6.75 फीसदी के दर पर आरबीआई मार्जिनल स्टैडिंग फैसिलिटी (MSF) से  उधार लिया था जिससे नगदी की कमी को पूरा किया जा सके. नगदी की कमी के हालात में बैंक आरबीआई की मार्जिनल स्टैडिंग फैसिलिटी (MSF) के उधार लेकर कमी को पूरा करते हैं. 

ICRR से बढ़ा संकट 

10 अगस्त, 2023 को आरबीआई ने बैंकों से 19 मई से लेकर 28 जुलाई के बीच हासिल किए गए डिपॉजिट्स का 10 फीसदी इंक्रीमेंटल कैश रिजर्व रेश्यो (ICRR) के तौर पर रखने के आदेश जारी किए. 19 मई से 28 जुलाई की अवधि के दौरान 2000 रुपये के नोट्स डिपॉजिट किए जाने के चलते बैंकों में नगदी बढ़ गई थी जिसपर शिंकजा कसने के लिए आरबीआई ने ये आदेश जारी किया था. आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने इस फैसले की जानकारी देते हुए तब कहा था कि अतिरिक्त नगदी से कीमतों में स्थिरता से लेकर वित्तीय स्थिरता को चुनौती मिल सकती है. 

डिपॉजिट्स पर ज्यादा ब्याज संभव 

आरबीआई के इस फैसले के बाद बैंकों के सामने एक लाख करोड़ रुपये की नगदी की कमी हो गई. ऐसे में नगदी बढ़ाने के लिए बैंकों को डिपॉजिट्स पर ब्याज दरों में बढ़ोतरी करनी होगी. यानि ऐसे कस्टमर्स जो बैंकों के एफडी या आरडी में गाढ़ी कमाई डिपॉजिट करने की प्लानिंग कर रहे तो उन्हें ज्यादा ब्याज अपने डिपॉजिट्स पर मिल सकता है. नगदी की कमी की एर और वजह है. इन दिनों लोग अपनी सेविंग को बैंकों में रखने के बजाए म्यूचुअल फंड स्कीमों में SIP के जरिए निवेश कर रहे हैं. हर महीने SIP में 15,000 करोड़ रुपये का निवेश आ रहा है. ऐसे में बैंकों के सामने ज्यादा ब्याज देने का दबाव बढ़ता जा रहा है.    

ये भी पढ़ें: 

गर्व से 56 इंच का हो गया सीना... इस खबर से आनंद महिंद्रा हुए गदगद, बोले- भगवान से बस ये उम्मीद!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पीएम मोदी की अपील: वजह नहीं अब आंकड़ों से समझिए सरकार ने क्यों सोना और पेट्रोल-डीजल खरीदने से किया मना
पीएम मोदी की अपील: वजह नहीं अब आंकड़ों से समझिए सरकार ने क्यों सोना और पेट्रोल-डीजल खरीदने से किया मना
शेयर बाजार की उठापटक के बीच SIP का जलवा, अप्रैल में आया 2.39 लाख करोड़ का निवेश, टूटा रिकॉर्ड!
शेयर बाजार की उठापटक के बीच SIP का जलवा, अप्रैल में आया 2.39 लाख करोड़ का निवेश, टूटा रिकॉर्ड!
गिरते बाजार में गजब कहर ढा रहा यह स्टॉक, 11000% का बंपर रिटर्न देकर भर दी निवेशकों की तिजोरी
गिरते बाजार में गजब कहर ढा रहा यह स्टॉक, 11000% का बंपर रिटर्न देकर भर दी निवेशकों की तिजोरी
उलझन में व्यापारी! PM मोदी की सोने वाली अपील पर बोले सुनार- 'प्रधानमंत्री जी के लिए नुकसान उठाना...'
उलझन में व्यापारी! PM मोदी की सोने वाली अपील पर बोले सुनार- 'प्रधानमंत्री जी के लिए नुकसान उठाना...'

वीडियोज

MG Cyberster and BMW M440i | India’s Best Convertibles? | #mg #mgcyberster #bmw #autolive
Vijay के शपथ समारोह में Trisha Krishnan बनीं सुर्खियों की वजह | Breaking | ABP News
Top News: इस घंटे की बड़ी खबरें | PM Modi Appeal | Himanta Biswa Oath Ceremony | Assam CM | Kerala
Energy Lockdown: सावधान! भारत में लगेगा 'एनर्जी लॉकडाउन'? | PM Modi | LPG-Oil Crisis
Petrol-Diesel Rate: आने वाले दिनों में और महंगा होगा पेट्रोल-डीजल? | LPG-Oil Crisis | ABP News

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ऑपरेशन सिंदूर में आसिम मुनीर पढ़ने लगे थे आयतें, दहशत में था पूरा PAK, लश्कर के टॉप कमांडर का खुलासा
ऑपरेशन सिंदूर में आसिम मुनीर पढ़ने लगे थे आयतें, दहशत में था पूरा PAK, लश्कर के टॉप कमांडर का खुलासा
NEET Paper Leak: बड़ा खुलासा, जयपुर से होकर नासिक से जुड़े तार, सीकर के दो कोचिंग सेंटर पर शक की सुई
NEET Paper Leak: बड़ा खुलासा, जयपुर से होकर नासिक से जुड़े तार, सीकर के दो कोचिंग सेंटर पर शक की सुई
NEET UG 2026 Cancelled: नीट परीक्षा हुई रद्द तो भड़की TMC, कहा- 'निकम्मी सरकार में...'
NEET UG 2026 Cancelled: नीट परीक्षा हुई रद्द तो भड़की TMC, कहा- 'निकम्मी सरकार में...'
GT vs SRH Pitch Report: आज कैसी पिच पर खेला जाएगा गुजरात बनाम हैदराबाद मैच? बल्लेबाज या गेंदबाज में किसे मिलेगी मदद, पढ़िए पिच रिपोर्ट
आज कैसी पिच पर खेला जाएगा GT vs SRH मैच? बल्लेबाज या गेंदबाज में किसे मिलेगी मदद, पढ़िए पिच रिपोर्ट
Project Hail Mary OTT Release: भारत में ओटीटी पर रिलीज हो रही 'प्रोजेक्ट हेल मैरी', लेकिन एक ट्वि्स्ट के साथ, जानें- कब और कहां देखें?
भारत में ओटीटी पर रिलीज हो रही 'प्रोजेक्ट हेल मैरी', लेकिन एक ट्वि्स्ट के साथ
Explained: तेल-गैस की किल्लत और मिडिल ईस्ट तनाव के बीच PM मोदी का विदेश दौरा क्यों, किन पांच देशों से भारत के लिए क्या लाएंगे?
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच PM मोदी का विदेश दौरा क्यों, किन पांच देशों से भारत के लिए क्या लाएंगे?
NEET UG 2026 Exam Cancelled: 9 सालों में 25 से ज्यादा परीक्षाएं रद्द! 2017 में गठन के बाद क्यों और कैसे नाकाम हो रहा NTA?
9 सालों में 25 से ज्यादा परीक्षाएं रद्द! 2017 में गठन के बाद क्यों और कैसे नाकाम हो रहा NTA?
AC हो गया पुराना! अब बिना बिजली घर को बर्फ जैसा ठंडा रखेगा Nescod Technology, जानिए कैसे करेगा काम
AC हो गया पुराना! अब बिना बिजली घर को बर्फ जैसा ठंडा रखेगा Nescod Technology, जानिए कैसे करेगा काम
Embed widget