एक्सप्लोरर

Adani Stock Closing Today: अडानी एंटरप्राइजेज ने की वापसी, NDTV पर अपर सर्किट, नुकसान में रहे 5 शेयर

Adani Share Price Today: अडानी के शेयरों के लिए आज कारोबार की शुरुआत ठीक नहीं रही थी, लेकिन बाद में दिन के कारोबार के दौरान कुछ शेयर वापसी करने में सफल रहे...

Adani Share Price: अडानी समूह के शेयरों (Adani Group Stocks) ने गुरुवार को मुनाफावसूली के दबाव में खराब शुरुआत की. हालांकि दिन के कारोबार में कुछ शेयरों ने अच्छी वापसी की. ओवरऑल सप्ताह के चौथे दिन अडानी के शेयरों ने मिला-जुलाकर ठीक कारोबार किया. अडानी के शेयरों पर बुधवार से ही मुनाफावसूली हावी है.

अडानी एंटरप्राइजेज ने की वापसी

फ्लैगशिप शेयर अडानी एंटरप्राइजेज (Adani Enterprises) ने गुरुवार को लगातार दूसरे दिन कारोबार की शुरुआत गिरावट के साथ की, लेकिन बाद में यह वापसी करने में सफल रहा और 2 फीसदी से ज्यादा की मजबूती में बंद हुआ. बुधवार को इसके शेयर करीब 6 फीसदी के नुकसान के साथ बंद हुए थे. इससे पहले के लगातार 3 सत्रों से अडानी एंटरप्राइजेज का शेयर बंपर तरीके से भाग रहा था और इसके भाव 45 फीसदी से ज्यादा चढ़ चुके थे.

इनके भाव में आई तेजी

अडानी समूह के मीडिया स्टॉक एनडीटीवी (NDTV) पर लगातार दूसरे दिन अपर सर्किट लगा. अडानी पावर (Adani Power) में करीब सवा फीसदी की तेजी आई, जबकि अडानी पोर्ट्स (Adani Ports) करीब एक फीसदी की बढ़त में बंद हुआ. अडानी टोटल गैस (Adani Total Gas) भी हल्की बढ़त के साथ बंद हुआ.

इन शेयरों को हुआ नुकसान

दूसरी ओर अडानी समूह के 5 शेयरों को नुकसान उठाना पड़ गया. अडानी विल्मर को सबसे ज्यादा करीब पौने 3 फीसदी का नुकसान उठाना पड़ गया. इसके अलावा अडानी ट्रांसमिशन (Adani Transmission) में 2 फीसदी से ज्यादा की और अडानी ग्रीन (Adani Green) में 1 फीसदी से ज्यादा की गिरावट आई. एसीसी सीमेंट और अंबुजा सीमेंट (Ambuja Cement) भी गिरकर बंद हुए.

सभी शेयरों का प्रदर्शन:

कंपनी का नाम आज का बंद भाव (बीएसई पर, रुपये में) बदलाव (फीसदी में)
एनडीटीवी 215.75 4.99
अडानी एंटरप्राइजेज 2536.10 2.39
अडानी ग्रीन 970.80 -1.38
अडानी पोर्ट्स 725.05 0.99
अडानी पावर 259.35 1.25
अडानी ट्रांसमिशन 891.45 -2.03
अडानी विल्मर 451.75 -2.72
अडानी टोटल गैस 795.90 0.08
एसीसी 1778.40 -0.10
अंबुजा सीमेंट 419.15 -0.69

आज ऐसा रहा बाजार

आज घरेलू बाजार वापसी करने में सफल रहे. बुधवार को लगातार 3 दिनों की तेजी पर ब्रेक लग गया था. उसके बाद गुरुवार को भी घरेलू बाजार ने कारोबार की शुरुआत गिरावट के साथ की थी. हालांकि बाद में वे वापसी करने में सफल रहे. बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 100 अंक के फायदे में रहा. निफ्टी भी बढ़त में बंद हुआ.

ये भी पढ़ें: नोटबंदी से नोटबदली तक... अब एटीएम से इतना ज्यादा कैश निकाल रहे हैं लोग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

डिजाइनर राखियों की बढ़ी डिमांड, सिर्फ 10 हजार में शुरू करें अपना बिजनेस
डिजाइनर राखियों की बढ़ी डिमांड, सिर्फ 10 हजार में शुरू करें अपना बिजनेस
हर महीने खत्म हो जाती है सैलरी? 80-20 रूल अपनाकर बढ़ाएं बैंक बैलेंस
हर महीने खत्म हो जाती है सैलरी? 80-20 रूल अपनाकर बढ़ाएं बैंक बैलेंस
पनीर की एक डिश, और तुकाराम मुंडे ने 2 महीने में सस्पेंड कर दिए 165 लाइसेंस
पनीर की एक डिश, और तुकाराम मुंडे ने 2 महीने में सस्पेंड कर दिए 165 लाइसेंस
सेविंग अकाउंट वालों के लिए बदला डाक का ये नियम, आम आदमी को राहत
सेविंग अकाउंट वालों के लिए बदला डाक का ये नियम, आम आदमी को राहत

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget