News
News
टीवीabp shortsABP शॉर्ट्सवीडियो पॉडकास्ट
X

बाजार में शानदार उछाल, सेंसेक्स 284 अंक ऊपर 35,463 पर बंद

आज के कारोबार के दौरान बीएसई का 30 शेयरों वाला इंडेक्स सेंसेक्स 284.20 अंक यानी 0.81 फीसदी की बड़ी तेजी के साथ 35,463 पर जाकर बंद हुआ है.

Share:

नई दिल्लीः जहां कल रिजर्व बैंक की क्रेडिट पॉलिसी में दरें बढ़ने के बाद बाजार में तेजी आई थी वहीं आज फिर बाजार में शानदार उछाल देखने को मिला है. आज बाजार में चारों तरफ से अच्छी खरीदारी के चलते शेयर बाजार अच्छी उछाल के साथ बंद हुआ है.

कैसी रही बाजार की चाल आज के कारोबार के दौरान बीएसई का 30 शेयरों वाला इंडेक्स सेंसेक्स 284.20 अंक यानी 0.81 फीसदी की बड़ी तेजी के साथ 35,463 पर जाकर बंद हुआ है और एनएसई का 50 शेयरों वाला इंडेक्स निफ्टी 83.7 अंक यानी 00.78 फीसदी की उछाल के साथ 10,768 पर जाकर बंद हुआ है.

सेक्टोरियल इंडेक्स आज निफ्टी के सभी सेक्टोरियल इंडेक्स को देखा जाए तो सभी बढ़त के हरे निशान के साथ बंद हुए हैं. सबसे ज्यादा 2.87 फीसदी का उछाल रियल्टी शेयरों में देखा गया है और मेटल शेयरों में 1.5 फीसदी का उछाल है. आईटी शेयर 1.15 फीसदी ऊपर बंद हुए हैं और एनर्जी शेयरों में 1.32 फीसदी की बढ़त के साथ कारोबार बंद हुआ है.

निफ्टी के शेयरों का हाल आज के कारोबार को देखें तो निफ्टी के 13 शेयरों में गिरावट के साथ और बाकी 37 शेयरों में तेजी के हरे निशान के साथ कारोबार बंद हुआ है. सबसे ज्यादा चढ़ने वाले शेयरों में टाटा स्टील 3.82 फीसदी ऊपर बंद हुआ और टाटा मोटर्स 3.08 फीसदी की तेजी पर बंद होने में कामयाब रहा. इंडियाबुल्स हाउसिंग फाइनेंस 2.83 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुआ है और आईसीआईसीआई बैंक 2.52 फीसदी की उछाल के साथ बंद हुआ.

निफ्टी के गिरने वाले शेयरों में टाइटन 1.38 फीसदी टूटा और आयशर मोटर्स 1.08 फीसदी की कमजोरी के साथ बंद हुआ है. इंडसइंड बैंक में 0.93 फीसदी की सुस्ती रही और कोल इंडिया 0.64 फीसदी टूटा है. इसके अलावा ल्यूपिन में करीब आधा फीसदी की गिरावट के साथ बंद मिला है.

Published at : 07 Jun 2018 04:29 PM (IST) Tags: sensex nifty
हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें abp News पर। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट एबीपी न्यूज़ पर पढ़ें बॉलीवुड, खेल जगत, कोरोना Vaccine से जुड़ी ख़बरें। For more related stories, follow: Business News in Hindi

यह भी पढ़ें

श्रीराम फाइनेंस ने बढ़ाए FD के रेट्स, 11 अक्टूबर से लागू होंगी नई दरें

श्रीराम फाइनेंस ने बढ़ाए FD के रेट्स, 11 अक्टूबर से लागू होंगी नई दरें

CJP Protest: दिल्ली में कौन-कौनसे बाजार रहेंगे बंद, शॉपिंग पर जाने से पहले सावधान

CJP Protest: दिल्ली में कौन-कौनसे बाजार रहेंगे बंद, शॉपिंग पर जाने से पहले सावधान

त्यौहारों से पहले महंगी हुई दाल, चना, अरहर के दामों में 10 रुपये का इजाफा

त्यौहारों से पहले महंगी हुई दाल, चना, अरहर के दामों में 10 रुपये का इजाफा

क्रेडिट कार्ड पर 500, लोन पर 5000 जुर्माना देगा बैंक, समझ लें RBI के ये नियम

क्रेडिट कार्ड पर 500, लोन पर 5000 जुर्माना देगा बैंक, समझ लें RBI के ये नियम

50 हजार की नौकरी छोड़ लड़की ने कमाए 2.28 लाख, बताया कमाई का 'सुपर सीक्रेट'

50 हजार की नौकरी छोड़ लड़की ने कमाए 2.28 लाख, बताया कमाई का 'सुपर सीक्रेट'

टॉप स्टोरीज

मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ

मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ

CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील

CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील

11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक

11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक

'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म

'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म