News
News
टीवीabp shortsABP शॉर्ट्सवीडियो पॉडकास्ट
X

SBI, पीएनबी, ICICI बैंक ने बढ़ाई ब्याज दरें, लोन होंगे महंगे

एसबीआई ने सभी तीन साल तक की विभिन्न मैच्योरिटी अवधि की बेंचमार्क कर्ज की दर में 0.10 फीसदी तक की बढ़ोतरी कर दी है.

Share:

नई दिल्लीः अगर आपने होम लोन, कार लोन जैसे लोन लिए हुए हैं तो आपके लिए चिंता की खबर है. देश के 3 बड़े बैंकों ने अपने कर्ज पर ब्याज की दरों में बढ़ोतरी कर दी है.

भारतीय रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) की बैठक से पहले देश के तीन बड़े बैंकों एसबीआई, पीएनबी और आईसीआईसीआई बैंक ने आज बेंचमार्क कर्ज की दर यानी कोष की सीमान्त लागत (एमसीएलआर) आधारित दर में 0.1 फीसदी की वृद्धि की है. इससे ग्राहकों के लिए इन बैंकों का कर्ज महंगा हो जाएगा. नई दरें आज से प्रभावी हुई. एसबीआई ने सभी तीन साल तक की विभिन्न मैच्योरिटी अवधि की बेंचमार्क कर्ज की दर में 0.10 फीसदी तक की बढ़ोतरी कर दी है.

एसबीआई ने कितनी बढ़ाई दरें एसबीआई की वेबसाइट के मुताबिक एसबीआई ने एक दिन और एक महीने की अवधि की एमसीएलआर को 7.8 फीसदी से बढ़ाकर 7.9 फीसदी कर दिया है. वहीं तीन साल की मैच्योरिटी अवधि वाले कर्ज के लिए ब्याज दर को 8.35 फीसदी से बढ़कर 8.45 फीसदी किया है.

पीएनबी ने कितनी बढ़ाई दरें वहीं पीएनबी ने तीन साल और पांच साल की अवधि के लिए एमसीएलआर को बढ़ाकर क्रमश: 8.55 फीसदी और 8.7 फीसदी कर दिया है. पीएनबी ने बेस रेट को भी 9.15 फीसदी से बढ़ाकर 9.25 फीसदी किया.

आईसीआईसीआई बैंक वहीं आईसीआईसीआई बैंक ने कहा कि उसने पांच साल की अवधि की एमसीएलआर दर को 0.10 फीसदी बढ़ाकर 8.70 फीसदी किया. साथ ही एक साल और तीन साल की अवधि के कर्ज के लिए भी एमसीएलआर में 0.10 फीसदी की बढ़त की गई है.

सूत्रों ने कहा कि अन्य बैंक भी जल्द ही इसी राह पर चलेंगे. ज्यादातर होम लोन और ऑटो लोन-कार लोन एमसीएलआर से जुड़े हैं. इसके चलते आपके होम लोन और ऑटो लोन की कर्ज की ईएमआई जल्द ही बढ़ने वाली हैं.

Published at : 01 Jun 2018 11:07 PM (IST) Tags: sbi pnb ICICI Bank
हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें abp News पर। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट एबीपी न्यूज़ पर पढ़ें बॉलीवुड, खेल जगत, कोरोना Vaccine से जुड़ी ख़बरें। For more related stories, follow: Business News in Hindi

यह भी पढ़ें

श्रीराम फाइनेंस ने बढ़ाए FD के रेट्स, 11 अक्टूबर से लागू होंगी नई दरें

श्रीराम फाइनेंस ने बढ़ाए FD के रेट्स, 11 अक्टूबर से लागू होंगी नई दरें

CJP Protest: दिल्ली में कौन-कौनसे बाजार रहेंगे बंद, शॉपिंग पर जाने से पहले सावधान

CJP Protest: दिल्ली में कौन-कौनसे बाजार रहेंगे बंद, शॉपिंग पर जाने से पहले सावधान

त्यौहारों से पहले महंगी हुई दाल, चना, अरहर के दामों में 10 रुपये का इजाफा

त्यौहारों से पहले महंगी हुई दाल, चना, अरहर के दामों में 10 रुपये का इजाफा

क्रेडिट कार्ड पर 500, लोन पर 5000 जुर्माना देगा बैंक, समझ लें RBI के ये नियम

क्रेडिट कार्ड पर 500, लोन पर 5000 जुर्माना देगा बैंक, समझ लें RBI के ये नियम

50 हजार की नौकरी छोड़ लड़की ने कमाए 2.28 लाख, बताया कमाई का 'सुपर सीक्रेट'

50 हजार की नौकरी छोड़ लड़की ने कमाए 2.28 लाख, बताया कमाई का 'सुपर सीक्रेट'

टॉप स्टोरीज

मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ

मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ

CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील

CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील

11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक

11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक

'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म

'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म