एक्सप्लोरर
सोनम कपूर के हाथों की मेहंदी का श्रीदेवी से भी है रिश्ता, देखें तस्वीरें
Written By : ABP News Bureau | Updated at : 08 May 2018 07:49 PM (IST)
1/11

सोनम और आनंद दोनों ने अपने हाथों पर मेहंदी लगवाई, लेकिन क्या आप जानते हैं कि सोनम की इस मेहंदी का श्रीदेवी और सोनम की मां सुनीता से भी कनेक्शन है.
2/11

अंबानी खानदान की बहू और अनिल अंबानी की पत्नी टीना अंबानी के हाथों में भी वीना महंदी लगा चुकी हैं.
3/11

दरअसल, जिस मेहंदी डिजाइनर ने सोनम की शादी की मेहंदी लगाई है वो बॉलीवुड में एक जाना पहचाना नाम है. मेहंदी डिजाइनर वीना नागदा ने करिश्मा से लेकर श्रीदेवी और यहां तक की अंबानी परिवार की शादियों और फंक्शन्स में भी मेहंदी लगाई है. इस तस्वीर में आप सोनम कपूर और उनकी मां सुनीता के साथ वीना को देख सकते हैं.
4/11

इस तस्वीर में श्रीदेवी अपने हाथों में वीना द्वारा लगाई गई मेहंदी को दिखाते हुए कैमरे के लिए पोज करती दिख रही हैं.
5/11

वीना दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी क हाथों में भी मेहंदी लगा चुकी हैं. इस तस्वीर में आप श्रीदेवी के साथ सोनम की मां सुनीता कपूर को देख सकते हैं.
6/11

इतना ही नहीं, वीना बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी की मेहंदी सेरेमनी में भी वीना ने ही उनके हाथों में मेहंदी लगाई थी.
7/11

वीना की मेहंदी की दीवानी रानी मुखर्जी भी हैं. इस तस्वीर में वीना एक्ट्रेस के हाथों में मेहंदी लगाती नजर आ रही हैं.
8/11

बॉलीवुड ही नहीं बल्कि क्रिकेट जगत में भी वीना की मेहंदी की कदर करने वाले कम नहीं है. भारतीय क्रिकेटर हरभजन सिंह की शादी में भी वीना ही गीता बसरा के हाथों में मेहंदी रचाने पहुंची थी.
9/11

एकता कपूर के साथ पोज देती नजर आ रही हैं. (सभी तस्वीरें - वीना के फेसबुक औऱ इस्टाग्राम अकाउंट से ली गई हैं.)
10/11

वीना कई फिल्मों के लिए लिए भी सेलेब्स के हाथों में मेहंदी लगा चुकी हैं. ये तस्वीर फिल्म 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया' के सेट की है जिसमें वीना ने आलिया भट्ट के हाथों में मेहंदी लगाई थी.
11/11

सोनम कपूर और आनंद आहूजा की शादी हो चुकी है दोनों ने सिख धर्म के अनुसार गुरू ग्रंथ साहिब को साक्षी मानकर एक दूसरे के साथ सात फेरे लिए. सोनम की शादी की रस्में रविवार से शुरू हुईं. रविवार को सोनम कपूर की मेहंदी सेरेमनी थी.
Published at : 08 May 2018 07:49 PM (IST)
Sponsored Links by Taboola
टॉप हेडलाइंस
बॉलीवुड
कॉमेडी के नाम पर अश्लीलता पड़ी भारी, हर्ष गुजराल और मधुर विरली को साइबर सेल का समन
बॉलीवुड
सलमान खान ने पिता सलीम खान संग शेयर की तस्वीरें, लिखा- 'द रियल मॉन्स्टर'
बॉलीवुड
आमिर खान के भांजे और एक्टर इमरान खान को भारत छोड़ने का नोटिस, मुंबई पुलिस का बड़ा एक्शन
बॉलीवुड
'एक्टर के साथ रात बिताने को तैयार हैं?' दिग्गज एक्ट्रेस ने किया कास्टिंग काउच का खुलासा




















