एक्सप्लोरर
Box Office : वर्ल्डवाइड 'ट्यूबलाइट' की कमाई 160 करोड़ के पार
Written By : एबीपी न्यूज़ | Updated at : 28 Jun 2017 05:31 PM (IST)
1/12

पिछले साल भी ईद पर कबीर खान की फिल्म ‘बजरंगी भाईजान’ रिलीज हुई थी जिसमें भारत-पाकिस्तान के बीच तनातनी और मुन्नी के साथ सलमान खान… ये कनेक्शन लोगों को खूब पसंद आया था. अब ‘ट्यूबलाइट’ देखकर लगता है कि उसी वक्त कबीर खान को फिर से इसी फॉर्मूले को आजमाने का आइडिया आया होगा. लेकिन इस बार ना सलमान खान का स्टारडम चल पाया है और ना ही युद्ध का प्लॉट...
2/12

ये पहली हिंदी फिल्म है जिसके पास ट्विटर पर अपना खुद का इमोजी है. इसके साथ ही ‘ट्यूबलाइट’ बॉलीवुड की पहली ऐसी फिल्म बन गई है जिसके पोस्टर अमेरिका के न्यूयॉर्क के ‘टाइम्स स्क्वायर’ में लगे हैं.
3/12

फिल्म समीक्षकों ने भी ट्यूबलाइट को मिक्स रिव्यू दिए हैं. एबीपी न्यूज़ की रिव्यू के मुताबिक फिल्म के डायरेक्टर कबीर खान ने इसे सुपरहिट बनाने के लिए सारे फॉर्मूले इस्तेमाल कर लिए हैं. एक भोलाभाला इंसान, साथ में छोटा सा क्यूट बच्चा, भारत-चीन का युद्ध और सालों बाद पर्दे पर शाहरूख खान और सलमान खान की केमिस्ट्री… लेकिन इसके बावजूद कबीर खान इस फिल्म को देखने लायक नहीं बना पाए हैं.
4/12

‘ट्यूबलाइट’ भारत में कुल 4350 और विदेशों में 1200 स्क्रीन पर रिलीज हो रही है. कुल मिलाकर ये फिल्म 5550 स्क्रीन पर रिलीज हो रही है. 2 घंटे 16 मिनट की इस फिल्म की ज्यादातर शूटिंग लद्दाख और मनाली में हुई है. ये फिल्म रिलीज से पहले ही कई वजह से सुर्खियों में रही है.
5/12

ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श के मुताबिक 'ट्यूबलाइट' 5 दिनों में घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 95.86 करोड़ रुपये की कमाई कर चुकी है. मंगलवार को फिल्म ने 12 करोड़ रुपये की कमाई की है.
6/12

इस फिल्म में शाहरूख खान भी गेस्ट रोल में दिखाई दिए. फिल्म का डायरेक्शन बॉलीवुड के मशहूर निर्देशक कबीर खान ने किया है. इस फिल्म की कहानी भी खुद कबीर खान ने ही लिखी है. कबीर खान और सलमान खान की साथ में ये तीसरी फिल्म है. इससे पहले ये दोनों साथ में ‘एक था टाइगर’ और ‘बजरंगी भाईजान’ जैसी फिल्में कर चुके हैं. ये दोनों फिल्में बॉक्स ऑफिस पर सफल रही हैं.
7/12

गौरतलब है कि इस फिल्म में सलमान खान के अलावा ओम पूरी, जीशान अयूब, चीनी एक्ट्रेस झू झू और चाइल्ड एक्टर माटिन रे टेंगू मुख्य भूमिका में हैं.
8/12

बता दें कि 2011 में रिलीज हुई 'बॉडीगार्ड' से लेकर पिछले साल 2016 में रिलीज हुई फिल्म 'सुल्तान' तक, इन सभी फिल्मों ने ओपेनिंग वीकेंड में 'ट्यूबलाइट' से ज्यादा कमाई की है.
9/12

सुपरस्टार सलमान खान की फिल्म 'ट्यूबलाइट' ने वर्ल्डवाइड 160 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है. बॉक्स ऑफिस वेबसाइट Koimoi के मुताबिक 'ट्यूबलाइट' दुनिया भर में 160.58 करोड़ रुपये की कमाई कर चुकी है. आगे जानें फिल्म की घरेलू कमाई...
10/12

सलमान खान हर साल एक सुपरहिट फिल्म के जरिए ईद पर अपने फैंस को तोहफा देते हैं और बदले में बॉक्स ऑफिस पर हमेशा ही सरप्राइज करने वाला कलेक्शन देखने को मिलता है लेकिन इस बार ऐसा होता हुआ नहीं दिख रहा है.
11/12

इस फिल्म ने पहले दिन शुक्रवार को 21.15 करोड़, दूसरे दिन शनिवार को 21.17 करोड़, तीसरे दिन रविवार को 22.45 करोड़, चौथे दिन यानी ईद के दिन 19.09 रुपये और पांचवे दिन 12 करोड़ रुपये की कमाई की है. कुल मिलाकर 5 दिनों में फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 95.86 करोड़ की कमाई की है.
12/12

5 दिनों में इस फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 95.86 करोड़ रुपये की कमाई की है. अगर सलमान खान की पिछली फिल्मों की कमाई से इसकी तुलना की जाए तो ये कम है.
Published at : 28 Jun 2017 05:31 PM (IST)
Sponsored Links by Taboola
टॉप हेडलाइंस
बॉलीवुड
8वें दिन 'आवारापन 2' हुई 119 करोड़ के पार, जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
बॉलीवुड
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
बॉलीवुड
8 साल लिव-इन, 2 बच्चे... अर्जुन रामपाल ने गर्लफ्रेंड ग्रैबिएला से की शादी
बॉलीवुड
'टॉक्सिक' ने रिलीज से पहले ही तोड़े 5 बॉलीवुड फिल्मों के रिकॉर्ड, कमाए 13 करोड़





















