एक्सप्लोरर

Blog: बरसों बाद राहुल गांधी को आखिर क्यों दोहराना पड़ी 'दादी' की ये बात?

देश में इमरजेंसी थोपने की सजा का अहसास सत्ता से बाहर होकर करने वाली इंदिरा गांधी ने तब कांग्रेस के एक सम्मेलन में कहा था, 'अगर आपको लगता है कि मैं डर गई और कांग्रेस अब खत्म हो गई, तो फिर आपकी सोच गलत है. न मैं डरी हूं और न ही कांग्रेस कभी खत्म होगी. लेकिन हां, आपमें से जो भी इस नयी बनी जनता पार्टी की सरकार से डर गए हैं, वे आज ही कांग्रेस छोड़कर जा सकते हैं. हमें पार्टी में डरपोक लोग नहीं चाहिए."

करीब 43 बरस बाद शनिवार को राहुल गांधी ने अपनी दादी की उसी तीखी भाषा को दोहराते हुए कांग्रेस के  असंतुष्टों को कड़ा संदेश देने के साथ ही नसीहत देने का जज़्बा भी दिखाया है. उनके इस बयानरूपी तीर ने एक साथ कई निशाने साधे हैं. एक तरफ जहां पंजाब और राजस्थान में वर्चस्व को लेकर जारी गुटबाजी करने वाले नेताओं को कड़ा संदेश दिया है, तो वहीं इशारों ही इशारों में केंद्र सरकार को भी बता दिया है कि गांधी परिवार के सदस्य न डरपोक हैं और न ही झुकने वालों में से हैं.

कांग्रेस छोड़कर बीजेपी का दामन थामने वाले ज्योतिरादित्य सिंधिया और जितिन प्रसाद को परोक्ष रुप से डरपोक बताते हुए राहुल गांधी के निशाने पर पार्टी के वे 23 नेता भी हैं जिन्होंने कुछ अरसा पहले पार्टी में नेतृत्व परिवर्तन की मांग उठाते हुए सोनिया गांधी को चिट्ठी लिखी थी. जिसमें गुलाम नबी आज़ाद, आनंद शर्मा, कपिल सिब्बल, मनीष तिवारी जैसे नेता शामिल थे.

शक के घेरे में कांग्रेस के कुछ नेताओं की वफादारी
दरअसल, राहुल गांधी को ये भनक है कि कांग्रेस के कुछ नेता अब भी बीजेपी के संपर्क में हैं और वे किसी भी दिन पाला बदल सकते हैं. लिहाजा उन्हें पार्टी का वफादार नहीं माना जा सकता. राजस्थान में सचिन पायलट ने तो पार्टी से नाता तोड़ना लगभग तय ही कर लिया था लेकिन एन वक़्त पर वसुंधरा राजे सिंधिया के तीखे विरोध के चलते बीजेपी में उनकी एंट्री नहीं हो पाई. इसलिए कांग्रेस में रहना उनकी मजबूरी बन गई.

एक और बड़ा नाम गुलाम नबी आज़ाद का है जिनके बारे में चर्चा है कि वे अगले साल होने वाले जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनावों के ऐलान से पहले ही कांग्रेस को छोड़कर अपनी नई पार्टी बना सकते हैं. उनके चुनावी-मैदान में कूदने से कश्मीर घाटी में फारूक अब्दुल्ला व महबूबा मुफ़्ती की पार्टी के वोट बैंक पर असर पड़ना लाजिमी है. इसलिए घाटी में एक नई राजनीतिक ताकत का उभरना बीजेपी को भी मुफीद लगता है. हालांकि आज़ाद ने अभी पार्टी छोड़ी नहीं है लेकिन कुछ महीने पहले जिस तरह से जम्मू में एक कार्यक्रम के जरिए अपनी ताकत की नुमाइश की, उससे गांधी परिवार खफा है. इसलिए उनकी वफादारी भी अब शक के घेरे में है.

वफ़ादार न रहने वालों को कांग्रेस की चेतावनी
राहुल गांधी ने शुक्रवार को पार्टी के सोशल मीडिया से जुड़े कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए एक बात ये भी कही थी कि "जिन्हें कांग्रेस छोड़कर अपनी नई पार्टी या मोर्चा बनाना है, बेहतर है कि वे अभी ही बाहर चले जाएं क्योंकि पार्टी के साथ वफ़ादार न रहने पर कांग्रेस उन्हें बाहर का रास्ता दिखाने में देर नहीं लगाने वाली है." 
दरअसल,उनका ये इशारा गुलाम नबी आज़ाद जैसे नेताओं के लिये ही था.

राहुल के लिए आक्रामक रुख अपनाना इसलिए भी जरुरी हो गया था कि असंतुष्ट नेताओं की आपसी कलह के चलते पार्टी की इमेज तो खराब हो ही रही है. साथ ही उन कार्यकर्ताओं में भी डर बैठने लगा है जो पूरी निष्ठा के साथ आज भी कांग्रेस से जुड़े हुए हैं. उनमें नया जोश भरने के लिए ही राहुल को ये कहना पड़ा कि, "पार्टी को केवल साहसी लोगों की जरूरत है, न कि उन लोगों की जो बीजेपी से डरते हैं. बहुत सारे लोग कांग्रेस के बाहर हैं, जो डर नहीं रहे हैं, उनको अंदर लाओ. जो हमारे यहां डर रहे हैं, उनको बाहर निकालो." उन्होंने कहा कि हमें बहादुर और साहसी लोगों की जरूरत है, यही हमारी विचारधारा है.  

(नोट- उपरोक्त दिए गए विचार व आंकड़े लेखक के व्यक्तिगत विचार हैं. ये जरूरी नहीं कि एबीपी न्यूज़ ग्रुप इससे सहमत हो. इस लेख से जुड़े सभी दावे या आपत्ति के लिए सिर्फ लेखक ही जिम्मेदार है.)

View More

ओपिनियन

Sponsored Links by Taboola
25°C
New Delhi
Rain: 100mm
Humidity: 97%
Wind: WNW 47km/h

टॉप हेडलाइंस

निज्जर हत्याकांड में भारत को घसीटने वाले पूर्व कनाडा PM के दावे की निकली हवा, RCMP ने खोली पोल
निज्जर हत्याकांड में भारत को घसीटने वाले पूर्व कनाडा PM के दावे की निकली हवा, RCMP ने खोली पोल
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
इतिहास में दर्ज हुआ अर्जेंटीना और इजिप्ट का मैच, रिकॉर्ड बनने के साथ हुआ भयंकर विवाद; मेसी पर लगा आरोप
इतिहास में दर्ज हुआ अर्जेंटीना और इजिप्ट का मैच, रिकॉर्ड बनने के साथ हुआ भयंकर विवाद

वीडियोज

Tata Sierra EV QWD first look and interior, features | #tata #tatasierraev #autolive #sierraev
Mumbai Rains:  हर तरफ से 'कटा', मुंबई बना टापू! |ABPLIVE
Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
निज्जर हत्याकांड में भारत को घसीटने वाले पूर्व कनाडा PM के दावे की निकली हवा, RCMP ने खोली पोल
निज्जर हत्याकांड में भारत को घसीटने वाले पूर्व कनाडा PM के दावे की निकली हवा, RCMP ने खोली पोल
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
इतिहास में दर्ज हुआ अर्जेंटीना और इजिप्ट का मैच, रिकॉर्ड बनने के साथ हुआ भयंकर विवाद; मेसी पर लगा आरोप
इतिहास में दर्ज हुआ अर्जेंटीना और इजिप्ट का मैच, रिकॉर्ड बनने के साथ हुआ भयंकर विवाद
'कैंसर' है ईरान सरकार, जड़ से खत्म करना जरूरी...', ताबड़तोड़ एयरस्ट्राइक के बाद ट्रंप  की तेहरान को धमकी
'कैंसर' है ईरान सरकार, जड़ से खत्म करना जरूरी...', ताबड़तोड़ एयरस्ट्राइक के बाद ट्रंप की तेहरान को धमकी
Indian Weapon Demand: ब्रह्मोस से आकाशतीर तक, दुनिया में बढ़ रही भारतीय हथियारों की मांग, इंडिया बनेगा डिफेंस किंग?
ब्रह्मोस से आकाशतीर तक, दुनिया में बढ़ रही भारतीय हथियारों की मांग, इंडिया बनेगा डिफेंस किंग?
Prabhas Mandal Encounter: 'बेटे ने गलत किया, नहीं चाहिए उसका शव, जो चाहो वो करो', बंगाल रेप आरोपी के एनकाउंटर पर बोली मां
'बेटे ने गलत किया, नहीं चाहिए उसका शव, जो चाहो वो करो', बंगाल रेप आरोपी के एनकाउंटर पर बोली मां
मेलोनी पर डोनाल्ड ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
मेलोनी को लेकर ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
Embed widget