एक्सप्लोरर

शरजील इमाम देश के दुश्मन हाफिज सईद जैसे आतंकी की भाषा बोल रहा है

शरजील के बयान के बाद कहीं न कहीं यह संदेश जा रहा है कि शाहीन बाग के आंदोलनकारी पाकिस्तान समर्थक हैं.माना जाता है कि सीएए के खिलाफ शाहीन बाग के आंदोलन को शुरुआती दिनों में मजबूत दिशा देने में उसकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है.जांच एजेंसियों को इस बात का पता लगाना चाहिए कौन सी देश विरोधी शक्तियां देश में माहौल खराब कर रही हैं, क्योंकि ऐसा बातें तो देश के दुश्मन हाफिज साईद जैसे आतंकवादी करते हैं.

नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में चल रहे शाहीन बाग आंदोलन के सूत्रधार रहे शरजील इमाम को लेकर कई विवादित वीडियो वायरल हैं, जिसके बाद पूरे देश में हड़कंप है. दरअसल शरजील इमाम का जो वीडियो सबसे ज्यादा वायरल है उसमें वो पूर्वोत्तर के राज्यों, खासकर असम को शेष भारत से अलग (कम से कम एक महीने के लिए) करने की बात कर रहा है.

शरजील इमाम ने जो बातें कही हैं, उससे साफ पता चलता है कि वो पूरी तरह से राह से भटका हुआ है. शरजील ने आईआईटी मुंबई से पढ़ाई की है और इस वक़्त जेएनयू का रिसर्च स्कॉलर है. बिहार के जहानाबाद जिले का रहने वाला है. माना जाता है कि सीएए के खिलाफ शाहीन बाग के आंदोलन को शुरुआती दिनों में मजबूत दिशा देने में उसकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है.

सवाल है कि शरजील इमाम इस तरह की बातें क्यों कर रहा है? क्या उसका उद्देश्य राजनीतिक है? दरअसल शाहीन बाग आंदलोन से पूरे देश में जो हमदर्दी पैदा हुई, कहीं न कहीं शरजील के वीडियो आने के बाद उस पर प्रश्न खड़ा हो गया है. वायरल वीडियो में शरजील अलीगढ़ यूनिवर्सिटी के छात्रों को भड़काने का प्रयास कर रहा है.

शरजील के कई वीडियो आने के बाद ऐसा मैसेज जा रहा है कि सीएए विरोधी आंदोलन अप्रसांगिक हो चला है. दरअसल लाखों मुस्लिम महिलाओं की मेहनत पर शरजील जैसे लोग कूड़ा डाल रहे हैं. साथ ही साथ एक वरिष्ठ पत्रकार की पिटाई ने शाहीनबाग के उद्देश्यों पर प्रश्न खड़ा करता है.

शाहीन बाग से आई इस तरह की खबरों से बीजेपी जैसे राजनीतिक दलों को हमलावर होने का मौके मिल रहा है. वीडियो में शरजील यह स्पष्ट कह रहा है कि सीएए के विरोध में चल रहा आंदोलन एक मुस्लिम आंदोलन है. शरजील का यह भी मानना है कि वर्तमान भारत से ब्रिटिश काल में मुस्लिम अधिक बेहतर स्थिति में थे.

साथ ही शरजील महात्मा गांधी को 20वीं सदी का सबसे बड़ा फासिस्ट भी कह रहा है. जबकि शाहीन बाग का आंदलोन गांधी के नाम पर चलाया जा रहा है, वहीं वह जिन्ना जैसे अलगववादी नेताओं की तारीफ कर रहा है. शरजील के बयान के बाद कहीं न कहीं यह संदेश जा रहा है कि शाहीन बाग के आंदोलनकारी पाकिस्तान समर्थक हैं.

शरजील इमाम शाहीन बाग के एक खलनायक की भूमिका में दिखाई दे रहा है. साथ ही वह कन्हैया कुमार जैसे हिंदू चहरों के इस्तेमाल की भी बात कह रहा है. ऐसे में कन्हैया कुमार को अपनी राजनीतिक सोच को लेकर विचार करने  का वक्त है. कहीं वह देश विरोधी ताकतों का मोहरा तो नहीं बन रहे हैं?

शरजील इस पूरी मुहिम में क्या अकेला है या उसके जैसे कई और छुपे चेहरे हैं. यह काम देश की जांच एजेंसियों का है. जांच एजेंसियों को इस बात का पता लगाना चाहिए कौन सी देश विरोधी शक्तियां देश में  माहौल खराब कर  रही हैं, क्योंकि ऐसी बातें तो देश के दुश्मन हाफिज सईद जैसे आतंकवादी करते हैं.

आपको बता दें कि वायरल हो रहे वीडियो में शरजील मुसलमानों को देश के खिलाफ बगावत करने के लिए उकसा रहा है. अलीगढ़ यूनिवर्सिटी में दिए अपने बयान में शरजील कह रहा है कि मुसलमानों को चक्का जाम करके असम को भारत से काट देना चाहिए. सप्लाई के साथ सैनिकों की आवाजाही भी रोक देनी चाहिए. वह यह भी कहता है कि असम को काटना मुसलमानों की जिम्मेदारी है. तभी सरकार बात सुनेंगे.

View More

ओपिनियन

Sponsored Links by Taboola
25°C
New Delhi
Rain: 100mm
Humidity: 97%
Wind: WNW 47km/h

टॉप हेडलाइंस

जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
Embed widget