एक्सप्लोरर

नेता पुत्रों की लॉन्चिंग के लिए क्रिकेट टूर्नामेंट पॉलिटिक्स...

थोड़े दिन पहले ही छिंदवाडा में भी पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के बेटे नकुलनाथ ने सांसद कप क्रिकेट टूर्नामेंट कराया और इसके समापन पर आये क्रिकेटर सुरेश रैना. छिंदवाडा के प्रियदर्षनी ग्राउंड पर हुये इस भव्य आयोजन में विजेता खिलाडियों को महंगे पुरस्कार बांटे गये.

भोपाल से करीब सौ किलोमीटर दूर सिहोर जिले के नसरूल्लागंज में रविवार की दोपहर जब बीजेपी सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया का हैलीकाप्टर उतरा तो मकसद खास था. सिंधिया मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की बुदनी विधानसभा सीट पर किसी सभा का प्रचार करने नहीं बल्कि क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन करने पहुंचे. इस टुर्नामेंट के आयोजक मुख्यमंत्री के बेटे कार्तिकेय सिंह चौहान हैं. अपने दादा-दादी के नाम पर पहली बार इस टूर्नामेंट को करवा रहे कार्तिकेय इस आयोजन को भव्य रखने में कोई कसर नहीं छोड़ी तभी तो इसका उदघाटन करने सिंधिया तो समापन करने स्वयं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह आयेंगे. जीतने वाली टीम को 1.5 लाख का इनाम तो रनर अप टीम को एक लाख रूपये का इनाम मिलेगा.

ये अलग बात है कि ये टूर्नामेंट टेनिस बाल से हो रहा है. मध्य प्रदेश क्रिकेट कंटोल बोर्ड के अध्यक्ष सिंधिया ने टेनिस बाल से खेलने पर आपत्ति भी की और कहा कि सीजन बाल से ही क्रिकेट खेलना चाहिये. सिंधिया ने इस कन्याशाला ग्राउंड पर दो तीन तगडे शॉट मारकर अपने किकेट के हाथ दिखाये मगर मंच से कहा कि कार्तिकेय में उर्जा और युवा नेतृत्व का भविष्य देख रहे हैं. कार्तिकेय की ये सक्रियता बुदनी विधानसभा में उनको आने वाले दिनों में शिवराज का उत्तराधिकारी और नये युवा जनप्रतिनिधि के तौर पर देखा जा रहा है.

नेता पुत्रों की लॉन्चिंग के लिए क्रिकेट टूर्नामेंट पॉलिटिक्स...

ठीक ऐसा ही क्रिकेट टूर्नामेंट सागर जिले की सुरखी विधानसभा में पांच अनेक जगहों पर चल रहा है. टेनिस बाल से हो रहे इस प्रतियोगिता में करीब चार सौ टीमें हैं और इनाम एक लाख रूप्ये से ज्यादा के हैं. इस प्रतियोगिता की खासियत है कि विधानसभा के बाहर के खिलाडी इसमें भाग नहीं ले सकते. इस विशाल आयोजन को करने वाले हैं राजस्व और परिवहन मंत्री गोविंद राजपूत के बेटे आकाश सिंह राजपूत. करीब एक महीने तक चलने वाले इस बडे आयोजन में आकाश की सक्रियता हैरान करने वाली है क्योंकि इसके पहले आकाश मुंबई फिल्म इंडस्टी में सक्रिय थे और कुछ फिल्मों सीरियल और बेव सीरीज में काम कर चुके है. आकाश के इस आयोजन में भागीदारी को उनके पिता की विधानसभा सीट को संभालने और अपनी दावेदारी को आगे रखने के तौर पर भी देखा जा रहा है. हांलाकि कुछ महीने पहले पिता के उपचुनाव में आकाश ने खूब काम किया था और युवाओं में अपनी पैठ बनायी थी.

नेता पुत्रों की लॉन्चिंग के लिए क्रिकेट टूर्नामेंट पॉलिटिक्स...

सागर जिले में ही सुरखी के पास खुरई विधानसभा के मालथौन में भी कुछ दिनों पहले एक और बडा क्रिकेट टूर्नामेंट खत्म हुआ है. इसके आयोजनकर्ता भी प्रदेश के नगरीय निकाय मंत्री भूपेंद्र सिंह के बेटे अभिराज सिंह थे. ये भी टेनिस बाल टूर्नामेंट था जिसमें विधानसभा के युवाओं ने बढ चढकर भाग लिया. प्रदेश के कद्दावर मंत्री और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के करीबी मंत्रियों में शुमार भूपेद्र सिंह के बेटे ने पहली बार इस आयोजन में भाषण दिये और युवाओं में अपनी पहचान बनाने की कोशिश की. इसके समापन पर इनाम बांटने कार्तिकेय चौहान आये थे.

ऐसा लगता है कि प्रदेश के विभिन्न जिलों में हो रहे ये टेनिस बाल क्रिकेट टूर्नामेंट नेता पुत्रों की राजनीति में लांचिंग और युवाओं में पैठ बनाने का जरिया हो गए हैं. जहां युवाओं को क्रिकेट खिलाकर भविप्य के वोट बैंक तैयार किया जा रहा है. हांलाकि इन प्रतियोगिताओं में शिरकत करने वाले नेता दावा करते है कि इस विधानसवभा में प्रतिभाओं की कमी नहीं है और इन टूर्नामेंट का मकसद प्रतिभाओं को मंच देना है.

View More

ओपिनियन

Sponsored Links by Taboola
25°C
New Delhi
Rain: 100mm
Humidity: 97%
Wind: WNW 47km/h

टॉप हेडलाइंस

LIVE: मानसून का कहर, मुंबई पानी-पानी, दिल्ली-गुरुग्राम में जाम, हिमाचल में बादल फटने से आई बाढ़
LIVE: मानसून का कहर, मुंबई पानी-पानी, दिल्ली-गुरुग्राम में जाम, हिमाचल में बादल फटने से आई बाढ़
महाराष्ट्र में जानलेवा बना मानसून, 62 से ज्यादा की मौत; बाढ़-भूस्खलन और कई पेड़ गिरे, रहें सतर्क
महाराष्ट्र में जानलेवा बना मानसून, 62 से ज्यादा की मौत; बाढ़-भूस्खलन और कई पेड़ गिरे, रहें सतर्क
ईरान पर एयर स्ट्राइक के बीच ट्रंप ने क्यों लिया भारत-पाकिस्तान का नाम, बोले- 'लाखों लोगों की जान...'
ईरान पर एयर स्ट्राइक के बीच ट्रंप ने क्यों लिया भारत-पाकिस्तान का नाम, बोले- 'लाखों लोगों की जान...'
Guru Dutt Birth Anniversary: 'जिंदगी नरक हो गई है...' मुस्लिम एक्ट्रेस के प्यार में पागल थे गुरु दत्त, पत्नी ने छोड़ दिया था घर
'जिंदगी नरक बन गई...' मुस्लिम एक्ट्रेस के प्यार में पागल थे गुरु दत्त, पत्नी ने छोड़ दिया था घर

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें  | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर  | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
LIVE: मानसून का कहर, मुंबई पानी-पानी, दिल्ली-गुरुग्राम में जाम, हिमाचल में बादल फटने से आई बाढ़
LIVE: मानसून का कहर, मुंबई पानी-पानी, दिल्ली-गुरुग्राम में जाम, हिमाचल में बादल फटने से आई बाढ़
महाराष्ट्र में जानलेवा बना मानसून, 62 से ज्यादा की मौत; बाढ़-भूस्खलन और कई पेड़ गिरे, रहें सतर्क
महाराष्ट्र में जानलेवा बना मानसून, 62 से ज्यादा की मौत; बाढ़-भूस्खलन और कई पेड़ गिरे, रहें सतर्क
ईरान पर एयर स्ट्राइक के बीच ट्रंप ने क्यों लिया भारत-पाकिस्तान का नाम, बोले- 'लाखों लोगों की जान...'
ईरान पर एयर स्ट्राइक के बीच ट्रंप ने क्यों लिया भारत-पाकिस्तान का नाम, बोले- 'लाखों लोगों की जान...'
Guru Dutt Birth Anniversary: 'जिंदगी नरक हो गई है...' मुस्लिम एक्ट्रेस के प्यार में पागल थे गुरु दत्त, पत्नी ने छोड़ दिया था घर
'जिंदगी नरक बन गई...' मुस्लिम एक्ट्रेस के प्यार में पागल थे गुरु दत्त, पत्नी ने छोड़ दिया था घर
'ये तो सरेंडर...', श्रेयस अय्यर पर भड़के अनिल कुंबले, IND vs ENG 4th T20 से पहले दी एक सलाह
'ये तो सरेंडर...', श्रेयस अय्यर पर भड़के अनिल कुंबले, IND vs ENG 4th T20 से पहले दी एक सलाह
'कुछ देर पहले ईरान से फोन आया, वे अब...', ताबड़तोड़ हमलों के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
'कुछ देर पहले ईरान से फोन आया, वे अब...', ताबड़तोड़ हमलों के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
जम्मू-कश्मीर सरकार का बड़ा फैसला, इस योजना से जुड़े छात्रों की स्कूल और कॉलेज की पूरी फीस माफ
जम्मू-कश्मीर सरकार का बड़ा फैसला, इस योजना से जुड़े छात्रों की स्कूल और कॉलेज की पूरी फीस माफ
इंडियन ओवरसीज बैंक में 750 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, 20 जुलाई तक कर सकते हैं आवेदन
इंडियन ओवरसीज बैंक में 750 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, 20 जुलाई तक कर सकते हैं आवेदन
Embed widget