एक्सप्लोरर

BLOG: सुनिए हार्दिक पांड्या! कपिल देव जैसा बनने के लिए जिगरा चाहिए

भारतीय टीम एजबेस्टन टेस्ट में जीत के लिए संघर्ष कर रही थी. चौथी पारी में उसके सामने सिर्फ 194 रनों का लक्ष्य था लेकिन वो 194 रनों का लक्ष्य कब 400 रनों के लक्ष्य में बदल गया पता ही नहीं चला.

भारतीय टीम एजबेस्टन टेस्ट में जीत के लिए संघर्ष कर रही थी. चौथी पारी में उसके सामने सिर्फ 194 रनों का लक्ष्य था लेकिन वो 194 रनों का लक्ष्य कब 400 रनों के लक्ष्य में बदल गया पता ही नहीं चला. जी हां वाकई भारतीय बल्लेबाजी जिस तरह लड़खड़ाई उससे लगा कि वो 194 का नहीं बल्कि 400 रनों का पीछा कर रहे हों. विराट कोहली जब तक क्रीज पर थे तब तक तो उम्मीद कायम थी लेकिन उनके आउट होते ही मैच इंग्लैंड के खेमे में चला गया. विराट कोहली जब आउट हुए तब टीम इंडिया का स्कोर 141 रन था. जीत के लिए और 53 रनों की जरूरत थी. विकेट के एक छोर पर हार्दिक पांड्या थे. उनका साथ देने के लिए मोहम्मद शमी, ईशांत शर्मा और उमेश यादव. इन तीनों ही खिलाड़ियों के मन में जो दबाव होगा उसका स्तर कोई भी समझ सकता है. फिर हार्दिक पांड्या को तो अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट खेलने का अनुभव है, उन्हें अपने साथी खिलाड़ियों का ये दबाव क्यों नहीं समझ आया. उन्होंने चौके छक्के लगाने का जो प्रयास आखिर विकेट यानी उमेश यादव के साथ शुरू किया वो पहले भी तो किया जा सकता था. कहीं ऐसा तो नहीं कि वो भूल गए थे कि उमेश यादव के बाद भारतीय पारी खत्म है. उन्हें ये तो नहीं लग रहा था कि अभी और बल्लेबाज पवेलियन से निकलकर आएंगे? ये वही हार्दिक पांड्या हैं जिन्हें अक्सर कपिल देव जैसा ऑलराउंडर बताया जाता है. सच क्या है इसके लिए आगे की कहानी पढ़िए. याद कीजिए कपिल देव ने लॉर्ड्स में क्या किया था एजबेस्टन टेस्ट के दौरान विवेक राजदान और अजय जडेजा कॉमेंट्री कर रहे थे. विवेक राजदान ने एक बेहद दिलचस्प मैच की यादें ताजा करा दीं. आप भी सुनिए ये किस्सा. जुलाई 1990 की बात है. भारतीय टीम इंग्लैंड के दौरे पर थी. मोहम्मद अजहरूद्दीन कप्तान हुआ करते थे. लॉर्ड्स में खेले गए पहले टेस्ट मैच में इंग्लैंड ने 653 रन ठोंक दिए. इसी मैच में कप्तान ग्राहम गूच ने 333 रन बनाए थे. उनके अलावा एलेन लैंब और रॉबिन स्मिथ ने भी शतक ठोंका था. इसके बाद भारतीय टीम बल्लेबाजी के लिए उतरी. रवि शास्त्री और अजहरूद्दीन के शतक के बाद भी भारतीय टीम पर फॉलोऑन का खतरा मंडरा रहा था. क्रीज पर एक तरफ थे कपिल देव और दूसरी तरफ नरेंद्र हिरवानी. फॉलोऑन बचाने के लिए टीम को 24 रनों की जरूरत थी. कपिल देव को इस बात का डर था कि अगर नरेंद्र हिरवानी को स्ट्राइक दी तो वो शायद ही रन बना पाएंगे. BLOG: सुनिए हार्दिक पांड्या! कपिल देव जैसा बनने के लिए जिगरा चाहिए कप्तान ग्राहम गूच ने स्पिनर एडि हैमिंग्स को दी. कपिल देव को लगा कि यही सही मौका है. उन्होंने एडि हेमिंग्स की पहली दो गेंद को रक्षात्मक अंदाज में खेला. इसके बाद अगली चार गेंदों पर उन्होंने चार छक्के जड़ दिए. इस तरह फॉलोऑन से बचने के लिए जो 24 रन चाहिए थे वो उन्होंने एक ही ओवर में झटक लिए और भारत को फॉलोऑन से बचा लिया. उनका डर सही साबित भी हुआ जब थोड़ी दी देर बाद फ्रेजर ने हिरवानी को पवेलियन भेज दिया. पांड्या ने इतना इंतजार क्यों किया? विराट कोहली बेन स्टोक्स के जिस ओवर में आउट हुए उसी ओवर में मोहम्मद शमी भी आउट हो गए. इसके बाद से ही हार्दिक पांड्या को कमान संभाल लेनी चाहिए थी. उन्हें अगले बल्लेबाज के तौर पर आइ ईशांत शर्मा को कहना चाहिए था कि वो ज्यादा से ज्यादा स्ट्राइक लेंगे. नामालूम उन्होंने ये बात कही या नहीं कही लेकिन 49 वें ओवर में बेन स्टोक्स को ईशांत शर्मा दो बाउंड्री लगा चुके थे. पांचवीं गेद पर उन्होंने सिंगल लिया. जिसकी जरूरत ही नहीं थी. आखिरी गेंद पर हार्दिक पांड्या को हर हाल में सिंगल लेना चाहिए था लेकिन वो भी नहीं हुआ. जिसका परिणाम ये हुआ कि अगले ओवर में स्ट्राइक ईशांत शर्मा के पास गई. इंग्लैंड के कप्तान ने तुरंत आदिल रशीद को गेंद थमाई क्योंकि पिछली पारी में उन्होंने ही ईशांत को आउट किया था. ओवर की दूसरी ही गेंद पर ईशांत से स्वीप शॉट खेला, ऐसा लगा कि अब हार्दिक आकर स्ट्राइक संभाल लेंगे. लेकिन ईशांत ने दो रन ले लिए. अब भी ओवर में चार गेंदों का सामना उन्हें करना था. चारों तरफ वो फील्डर्स से घिरे हुए थे. नतीजा ओवर की आखिरी गेंद पर वो आउट हो गए और जल्दी से जल्दी जीत तक पहुंचने की कोशिश करने में हार्दिक पांड्या की चूक साफ दिखाई दी.

View More

ओपिनियन

Sponsored Links by Taboola
25°C
New Delhi
Rain: 100mm
Humidity: 97%
Wind: WNW 47km/h

टॉप हेडलाइंस

'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
Embed widget