एक्सप्लोरर

BLOG: विराट के सिपाहियों को आईपीएल के शिकारियों से बचकर रहना होगा

पूरी दुनिया में टी-20 की सबसे प्रतिष्ठित लीग है- आईपीएल है जिसका संचालन बीसीसीआई करती है, आज इस कहानी की चर्चा इसलिए कर रहे हैं क्योंकि आज से भारत को वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन टी-20 मैचों की सीरीज खेलनी है.

वो कहते हैं ना मेरी बिल्ली हमीं से म्याऊं. टी-20 फॉर्मेट में भारतीय टीम की कहानी बड़ी दिलचस्प है. पूरी दुनिया में टी-20 की सबसे प्रतिष्ठित लीग है- आईपीएल. आईपीएल को संचालित बीसीसीआई करती है. जिसमें पाकिस्तान को छोड़ दें तो पूरी दुनिया के क्रिकेटर्स खेलते हैं. और फिर जब अंतर्राष्ट्रीय टी-20 मैचों की बारी आती है तो दूसरे देशों के वही टी-20 स्पेशलिस्ट खिलाड़ी हमारे खिलाड़ियों को आंखे दिखाते हैं. आईपीएल टूर्नामेंट करीब पचास दिन चलता है. इन पचास दिनों में सभी टीमें एक दूसरे से कम से कम दो दो मैच खेलती हैं. लिहाजा देसी हो या विदेशी हर खिलाड़ी को दूसरी टीम के खिलाडियों की ताकत और कमजोरी का अंदाज बखूबी हो जाता है. हम आज इस कहानी की चर्चा इसलिए कर रहे हैं क्योंकि आज से भारत को वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन टी-20 मैचों की सीरीज खेलनी है. भारतीय टीम के चयनकर्ताओं ने टी-20 सीरीज के लिए टीम इंडिया में कुछ नए और कुछ कम अनुभवी खिलाड़ियों को भी शामिल किया है. जो इस बात का संकेत है कि चयनकर्ता सवा साल बाद होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप की तैयारियों में भी लग गए हैं. विराट कोहली के लिए असली आफत हैं वेस्टइंडीज के वो दिग्गज टी-20 स्पेशलिस्ट खिलाड़ी जो अपने दम-खम के लिए दुनिया भर की टीम-20 लीग में जान डाल देते हैं. वेस्टइंडीज की टी-20 टीम में सुनील नारायण, आंद्रे रसेल, शिमरॉन हेटमेयर और कीरॉन पोलार्ड जैसे खिलाड़ी हैं. आईपीएल में था आंद्रे रसेल का जलवा 2019 आईपीएल की बात कर लेते हैं. हर बार की तरह 2019 में भी कैरिबियाई खिलाड़ियों ने खूब तड़का लगाया. इस सीजन की जान थे आंद्रे रसेल. 2019 सीजन में आंद्रे रसेल कोलकाता नाइट राइडर्स का हिस्सा थे. आंद्रे रसेल सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की फेहरिस्त में पांचवें नंबर पर थे. उन्होंने 14 मैचों में 510 रन बनाए थे. इन 510 रनों से ज्यादा खतरनाक थी उनकी रन बनाने की रफ्तार. उन्होंने सीजन में 204.81 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए थे. दो-तीन मैच तो ऐसे थे जिसमें उन्होंने असंभव सी दिख रही कोलकाता की जीत को संभव बना दिया. आपको बता दें कि पूरे टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड भी आंद्रे रसेल के नाम था. आंद्रे रसेल ने 2019 आईपीएल में 52 छक्के लगाए थे. इसके अलावा आंद्रे रसेल ने 14 मैचों में 11 विकेट भी लिया था. कीरॉन पोलार्ड वेस्टइंडीज के अनुभवी खिलाड़ी हैं. वो कंसिसटेंट नहीं रहते लेकिन उन्होंने भी 16 मैचों में 279 रन बनाए. उनकी स्ट्राइक रेट 156.74 की थी. उन्होंने टूर्नामेंट में 22 छक्के लगाए. सुनील नारायण को तो जब कोलकाता की ओपनिंग का जिम्मा दिया गया था तो फैंस चौंक गए थे. लेकिन बाद में उनका वो रोल जबरदस्त साबित हुआ. वो कमाल की गेंदबाजी तो करते ही हैं जरूरत पड़ने पर ताबड़तोड़ रन बटोरते हैं. 2019 में सुनील नारायण ने 12 मैचों में 10 विकेट लिए. उन्होंने 7.82 की इकॉनमी से गेंदबाजी की. बल्लेबाजी में भी उन्होंने 12 मैच में 143 रन बनाए उनकी स्ट्राइक रेट 166.27 की थी. भारत के खिलाड़ी हैं कम अनुभवी चयनकर्ताओं ने इस सीरीज के लिए सिर्फ 6 ऐसे खिलाड़ियों को टीम में जगह दी है जो पिछली टी-20 सीरीज में टीम इंडिया का हिस्सा थे. कप्तान विराट कोहली के अलावा रोहित शर्मा, शिखर धवन, केएल राहुल, क्रुनाल पांड्या और ऋषफ पंत ही आखिरी सीरीज में खेले थे. इसके अलावा बाकि सभी चेहरे ऐसे हैं जो कम अनुभवी हैं. गेंदबाजी की कमान भुवनेश्वर कुमार को संभालनी है क्योंकि जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद शमी को टी-20 सीरीज से आराम दिया गया है. भारतीय गेंदबाजी में कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल की जोड़ी भी नहीं है. मैदान में नवदीप सैनी, दीपक चाहर, राहुल चाहर और खलील अहमद जैसे खिलाड़ी दिखाई देंगे. इनमें से कुछ को अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट का अनुभव ना के बराबर है और कुछ को है ही नहीं. ऐसे में विराट कोहली को बड़ी सावधानी से टीम का संतुलन बनाना होगा क्योंकि विश्व कप में न्यूज़ीलैंड के खिलाफ मिली हार की मायूसी अभी खत्म नहीं हुई है. अब और गलतियों का मतलब होगा फैंस की मायूसी का गुस्से में बदलना.

View More

ओपिनियन

Sponsored Links by Taboola
25°C
New Delhi
Rain: 100mm
Humidity: 97%
Wind: WNW 47km/h

टॉप हेडलाइंस

'मैं भारत से आने वाले सास-ससुर से बहुत प्यार करता हूं', जेडी वेंस क्यों लुटाने लगे प्यार?
'मैं भारत से आने वाले सास-ससुर से बहुत प्यार करता हूं', जेडी वेंस क्यों लुटाने लगे प्यार?
राजा भैया और पंकज चौधरी दिखे साथ, सपा बोली- जनता हमारे...
राजा भैया और पंकज चौधरी दिखे साथ, सपा बोली- जनता हमारे...
विजय के बाद धनुष की राजनीति में एंट्री? TVK ने पहले ही कर दिया स्वागत
विजय के बाद धनुष की राजनीति में एंट्री? TVK ने पहले ही कर दिया स्वागत
IPL 2027 ऑक्शन से पहले ऐसी दिख सकती है MI की रिटेंशन लिस्ट, हार्दिक समेत 12 खिलाड़ी होंगे बाहर!
IPL 2027 ऑक्शन से पहले ऐसी दिख सकती है MI की रिटेंशन लिस्ट

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मैं भारत से आने वाले सास-ससुर से बहुत प्यार करता हूं', जेडी वेंस क्यों लुटाने लगे प्यार?
'मैं भारत से आने वाले सास-ससुर से बहुत प्यार करता हूं', जेडी वेंस क्यों लुटाने लगे प्यार?
राजा भैया और पंकज चौधरी दिखे साथ, सपा बोली- जनता हमारे...
राजा भैया और पंकज चौधरी दिखे साथ, सपा बोली- जनता हमारे...
विजय के बाद धनुष की राजनीति में एंट्री? TVK ने पहले ही कर दिया स्वागत
विजय के बाद धनुष की राजनीति में एंट्री? TVK ने पहले ही कर दिया स्वागत
IPL 2027 ऑक्शन से पहले ऐसी दिख सकती है MI की रिटेंशन लिस्ट, हार्दिक समेत 12 खिलाड़ी होंगे बाहर!
IPL 2027 ऑक्शन से पहले ऐसी दिख सकती है MI की रिटेंशन लिस्ट
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड किए गए तैनात
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड तैनात
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
सौरव-रांका की गिरफ्तारी पर बोले संजय राउत, 'देश में तिरंगा नहीं फहरा सकते तो...'
सौरव-रांका की गिरफ्तारी पर बोले संजय राउत, 'देश में तिरंगा नहीं फहरा सकते तो...'
माइक्रोफोन इस्तेमाल नहीं हो रहा, फिर भी फोन में क्यों दिखता है हरा डॉट?
माइक्रोफोन इस्तेमाल नहीं हो रहा, फिर भी फोन में क्यों दिखता है हरा डॉट?
Embed widget