Duster Hybrid से Bayon तक, इस महीने आएंगी ये 8 नई कारें
इस महीने भारतीय ऑटो बाजार में 8 नई कारें दस्तक देने जा रही हैं. डस्टर हाइब्रिड और हुंडई बायोन से लेकर नई मेबैक तक, देखें पूरी लॉन्च लिस्ट.

हमारे देश में जैसे ही अक्टूबर का महीना आता है ऑटोमोबाइल बाजार से कई तरह की खबरें सामने आने लगती है. क्योंकि, फेस्टिव सीजन को ध्यान में रखते हुए कार कंपनियां अपने ग्राहक को कुछ नया देना चाहती हैं. जिसके चलते मार्केट में हलचल बढ़ जाती है. लेकिन इस बार अक्टूबर में हर बार से अलग होना है. क्योंकि अक्टूबर 2026 में कुल 8 नई गाड़ियां लॉन्च होनी है.
जिसमें लग्जरी सेडान से लेकर पावरफुल हाइब्रिड एसयूवी और प्रीमियम इलेक्ट्रिक गाड़ियां देखने को मिलेगी. जिसके चलते आज इस खबर में हम आपको यही बतायेंगे कि, इस महीने कौन-कौन सी गाड़ियां लॉन्च हो सकती है और कब लॉन्च हो सकती हैं. तो चलिए जानतें हैं पूरी खबर.
मर्सिडीज मेबैक और होंडा एलिवेट फेसलिफ्ट
बता दें कि लग्जरी कारों के सेगमेंट में मर्सिडीज-बेंज अपनी नई एस-क्लास मेबैक को सबसे पहले लॉन्च कर रही है. यह नया मॉडल स्टैंडर्ड एस-क्लास से इंस्पायर होगा. जिसमें ज्यादा कम्फर्ट और बेहतरीन इंटीरियर अपडेट्स मिलेंगे. जबकि दूसरी तरफ होंडा अपनी पॉपुलर एसयूवी एलिवेट का फेसलिफ्ट मॉडल पेश करने जा रही है.
हालांकि इसके इंजन और मैकेनिकल सेटअप में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा. लेकिन गाड़ी के फ्रंट और रियर डिजाइन में नए बदलाव देखने को मिलेंगे. जबकि इसके अलावा कार के केबिन को ज्यादा टेक-सेवी बनाने के लिए नए कनेक्टिविटी फीचर्स और अपडेटेड इन्फोटेनमेंट सिस्टम को जोड़ा जाएगा.

यह भी पढ़ें: 3.70 लाख रुपये की कार, 33km माइलेज, बनी लोगों की पहली पसंद
देखने को मिलेगा स्लाविया और ग्लैंजा का नया लुक
जबकि इसके अलावा स्कोडा अपनी प्रीमियम सेडान स्लाविया के नए अपडेटेड वर्जन की कीमतों का खुलासा करने जा रही है. नई स्लाविया में कॉस्मेटिक बदलावों के साथ-साथ सबसे बड़ा अपडेट 1.0-लीटर टीएसआई पेट्रोल इंजन के साथ मिलने वाला नया 8-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स होगा.
वहीं टोयोटा अपनी हैचबैक ग्लैंजा को नए फ्रेश लुक में पेश करेगी. लेकिन आपको बता दें कि यह मॉडल मारुति बलेनो पर आधारित रहेगा. हालांकि इस बार इसका एक्सटीरियर लुक बलेनो से काफी अलग और अलग पहचान वाला होगा. इंटीरियर में कई नए कम्फर्ट फीचर्स को शामिल किया जाएगा जो इसे ग्राहकों के लिए और ज्यादा आकर्षक बनाएंगे.

वोल्वो ईवी और नई ऑडी Q3 की भी होगी लॉन्च
वहीं इलेक्ट्रिक व्हीकल सेगमेंट में स्वीडिश कार कंपनी वोल्वो अपनी दो नई प्रीमियम इलेक्ट्रिक कारें ES90 और EX90 लॉन्च करने जा रही है. यह दोनों लग्जरी गाड़ियां कंपनी के नए डेडिकेटेड इलेक्ट्रिक आर्किटेक्चर पर बनाई गई हैं जो ज्यादा ड्राइविंग रेंज और एडवांस्ड डुअल-मोटर पावरट्रेन के साथ आएंगी.
जबकि दूसरी तरफ ऑडी अपनी लोकप्रिय कॉम्पैक्ट एसयूवी Q3 की नई जनरेशन को लॉन्च करेगी. नई ऑडी क्यू3 में दमदार 2.0-लीटर टीएसआई पेट्रोल इंजन मिलेगा. जो ऑडी की सिग्नेचर क्वाट्रो ऑल-व्हील ड्राइव तकनीक से लैस होगा और प्रीमियम ड्राइविंग एक्सपीरियंस प्रदान करेगा.
रेनॉल्ट डस्टर हाइब्रिड और हुंडई बायोन
बता दें कि, अक्टूबर महीने में सबसे ज्यादा चर्चा रेनॉल्ट डस्टर हाइब्रिड और हुंडई बायोन की है. क्योंकि रेनॉल्ट अपनी आइकॉनिक डस्टर को बिल्कुल नए हाइब्रिड पावरट्रेन के साथ भारतीय बाजार में वापस ला रही है. जिसकी सफलता पूरी तरह से इसकी प्रतिस्पर्धी कीमतों पर निर्भर करेगी.
वहीं महीने के अंत में हुंडई अपनी बिल्कुल नई एसयूवी बायोन को बाजार में उतारेगी. हुंडई के पोर्टफोलियो में यह एसयूवी वेन्यू और क्रेटा के बीच के गैप को भरेगी. शुरुआती दिनों में हुंडई बायोन को केवल पेट्रोल इंजन विकल्प के साथ ही मार्केट में पेश किए जाने की संभावना है.
यह भी पढ़ें: 64,600 रुपये सस्ती मिल रही ये पॉपुलर कार, जानें ऑफर





















