एक्सप्लोरर

TVS Creon: टीवीएस लाने जा रही है नया इलेक्ट्रिक स्कूटर, कंपनी ने जारी किया टीजर 

इस इलेक्ट्रिक स्कूटर का मुकाबला ओला एस 1 से हो सकता है, जिसमें एक 3.4kWh का बैटरी पैक मिलता है. इसमें 121 km प्रति चार्ज की रेंज मिलने का दावा किया जाता है.

TVS Creon Launch: टीवीएस मोटर कंपनी ने अपने आने वाले नए इलेक्ट्रिक स्कूटर के लिए एक नया टीज़र जारी किया है. इसे 23 अगस्त, 2023 को दुबई में लॉन्च किया जाएगा. हालांकि कंपनी ने अभी तक अपने इस प्रोडक्ट के बारे में खुलासा नहीं किया है. लेकिन नए टीज़र में तीन स्क्वायर वर्टिकल स्टैक्ड लाइट्स देखने को मिली हैं. यह डिजाइन क्रेओन इलेक्ट्रिक स्कूटर कॉन्सेप्ट से मिलता जुलता है. जिसे पहली बार 2018 ऑटो एक्सपो में प्रदर्शित किया गया था. इस टीज़र से पहले, कंपनी ने नए प्रोडक्ट लॉन्च के लिए एक निमंत्रण भेजा था, जिसमें कहा गया था, "इलेक्ट्रिक-फ़्लाइंग लॉन्च जो मोबिलिटी में मौजूदा स्थिति को चुनौती देगा."

पावरट्रेन

टीवीएस क्रेओन ई-स्कूटर की बात करें तो इसमें एक 12kWh इलेक्ट्रिक मोटर और एक लिथियम-आयन बैटरी है. इलेक्ट्रिक मोटर को एक कॉम्पैक्ट स्थान पर प्लेस किया गया है. इसके लिए दावा किया गया है कि यह 5.1 सेकंड में 0 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ लेता है और इसमें सिंगल चार्ज 80 किमी की रेंज मिलती है. इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में फास्ट-चार्जिंग का भी विकल्प है, जिससे इसे केवल 60 मिनट में 80 प्रतिशत चार्ज किया जा सकता है. 

फीचर्स

क्रेओन कॉन्सेप्ट, इंटेल के साथ को-डेवलपमेंट टेक्नोलॉजी  की एक सीरीज में शामिल है. इसमें मिलने वाले एक टीएफटी स्क्रीन में बैटरी हेल्थ स्टेटस, बैटरी चार्ज, स्पीडोमीटर, ट्रिप मीटर, टैकोमीटर और ओडोमीटर जैसी जानकारी मिलती है. यह स्कूटर क्लाउड कनेक्टिविटी, रीजेनरेटिव ब्रेकिंग, तीन राइडिंग मोड, जीपीएस, पार्क असिस्ट, सुरक्षा/एंटी-थेफ्ट फीचर्स और जियोफेंसिंग के साथ ऐप-इनेबल्ड है. इसके अलावा इसमें एक स्मार्टफोन चार्जर, फ्रंट और रियर डिस्क ब्रेक और सिंगल-चैनल एबीएस भी मिलता है.

डिजाइन

इस कॉन्सेप्ट इलेक्ट्रिक स्कूटर में सीट के नीचे एक हेलमेट को रखने की जगह दी गई है. टीवीएस क्रेओन को एल्यूमीनियम सर्किल फ्रेम पर बनाया गया है और इसमें टीवीएस रेमोरा टायरों के साथ डायमंड-कट अलॉय व्हील्स भी मिलेंगे. क्रेओन की जल्द ही लॉन्चिंग हो वाली है, और यह अपने कॉन्सेप्ट मॉडल के समान हो सकता है. हालांकि इसमें कुछ कॉस्मेटिक बदलाव किए जा सकते हैं.

किससे होगा मुकाबला

इस इलेक्ट्रिक स्कूटर का मुकाबला ओला एस 1 से हो सकता है, जिसमें एक 3.4kWh का बैटरी पैक मिलता है. इसमें 121 km प्रति चार्ज की रेंज मिलने का दावा किया जाता है.

यह भी पढ़ें :- 15 अगस्त पर ओला ने किया धमाका, लॉन्च किए 2 नये स्कूटर, इलेक्ट्रिक बाइक से भी उठाया पर्दा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BS-VII लागू होने पर आज की गाड़ियों का क्या होगा, कैसे पड़ेगा असर?
BS-VII लागू होने पर आज की गाड़ियों का क्या होगा, कैसे पड़ेगा असर?
Tata Nexon CNG या Mahindra XUV 3XO CNG, किसमें है दम?
Tata Nexon CNG या Mahindra XUV 3XO CNG, किसमें है दम?
10 लाख रुपये से कम में सनरूफ वाली SUV, महिंद्रा की नई CNG कार लॉन्च
10 लाख रुपये से कम में सनरूफ वाली SUV, महिंद्रा की नई CNG कार लॉन्च
चलती SUV के पहिए निकले बाहर, China की इस कार की बिक्री पर रोक
चलती SUV के पहिए निकले बाहर, China की इस कार की बिक्री पर रोक

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget