एक्सप्लोरर

Tata Nexon Facelift: खत्म होने वाला है इंतजार, टाटा नेक्सन फेसलिफ्ट की लॉन्च तारीख आई सामने 

इस कार का मुकाबला महिंद्रा एक्सयूवी 300, हुंडई वेन्यू और किआ सोनेट जैसी कारों से होगा. ये सभी मॉडल्स डीजल और पेट्रोल दोनों पावरट्रेन के साथ आते हैं.

2023 Tata Nexon: टाटा मोटर्स ने अपनी अपडेटेड नेक्सन और नेक्सन ईवी के लॉन्च की आधिकारिक तारीख की घोषणा कर दी है. इस एसयूवी को देश में 14 सितंबर, 2023 को लॉन्च किया जाएगा. हालांकि कंपनी ने इसके सभी डिटेल्स का खुलासा नहीं किया है. लेकिन नई 2023 टाटा नेक्सन फेसलिफ्ट की कई डिटेल्स पहले ही लीक हो चुकी हैं. आइए जानते हैं क्या होंगी इस एसयूवी की डिटेल्स. 

इंटीरियर अपडेट 

इस सबकॉम्पैक्ट एसयूवी के अंदर कई बड़े अपडेट मिलने की उम्मीद है, जिसमें एक बड़ा 10.25-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और एक डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर शामिल है. इसके डैशबोर्ड को री डिज़ाइन किया गया है, जिसमें अधिक एडवांस और नए स्लिमर एसी वेंट, एक नया टू-स्पोक स्टीयरिंग व्हील और एक टच-बेस्ड एचवीएसी कंट्रोल पैनल शामिल है.

कॉस्मेटिक बदलाव 

2023 टाटा नेक्सन फेसलिफ्ट में कई कॉस्मेटिक बदलाव किए गए हैं. इसके कई डिज़ाइन अपडेट कर्व कांसेप्ट एसयूवी से प्रभावित हैं. इसके फ्रंट फेसिया में स्लिमर फ्रंट ग्रिल, नए डिजाइन वाले हेडलैंप, एलईडी डीआरएल और फॉग लैंप और सी-आकार के हेडलाइट्स के साथ एक नया लुक दिया गया है. इसमें नए डिज़ाइन के डुअल-टोन अलॉय व्हील्स को छोड़कर, साइड प्रोफाइल मौजूदा मॉडल के समान रहने की उम्मीद है. रियर प्रोफाइल में  पहले की तुलना में एक सपाट डिज़ाइन मिलेगा और इसमें  सी-आकार के रिफ्लेक्टर मिलेंगे.

इंजन और ट्रांसमिशन

फेसलिफ्टेड नेक्सन में मौजूदा 1.2 लीटर टर्बो पेट्रोल और 1.5 लीटर डीजल इंजन को बरकरार रखा जाएगा. इसमें एक नया मैकेनिकल अपग्रेड 7-स्पीड डुअल-क्लच ऑटोमेटिक गियरबॉक्स के तौर पर मिलेगा. जबकि मौजूदा ट्रांसमिशन लाइनअप वाला 5-स्पीड मैनुअल, 6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड एएमटी यूनिट का विकल्प मिलता रहेगा. टर्बो पेट्रोल इंजन को सभी चार गियरबॉक्स विकल्पों के साथ पेश किया जा सकता है. 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन एंट्री-लेवल ट्रिम्स, जबकि नई 7-स्पीड डीसीटी यूनिट को हाई ट्रिम्स में पेश किया जा सकता है. 

वेरिएंट लाइनअप

लीक हुई जानकारी के अनुसार 2023 टाटा नेक्सन फेसलिफ्ट को 11 वेरिएंट में पेश किया जाएगा. जिसमें स्मार्ट, स्मार्ट+, स्मार्ट+ (एस), प्योर, प्योर (एस), क्रिएटिव, क्रिएटिव+, क्रिएटिव+ (एस), फियरलेस, फियरलेस (एस) और फियरलेस+ (एस) ट्रिम्स शामिल हैं. 'एस' का अर्थ सनरूफ वाले मॉडल से है, जबकि '+' ट्रिम्स का मतलब ऑप्शनल पैकेज से है. 

किससे होगा मुकाबला

इस कार का मुकाबला महिंद्रा एक्सयूवी 300, हुंडई वेन्यू और किआ सोनेट जैसी कारों से होगा. ये सभी मॉडल्स डीजल और पेट्रोल दोनों पावरट्रेन के साथ आते हैं.

यह भी पढ़ें :- टेस्टिंग के दौरान दिखी 5-डोर महिंद्रा थार, अगले साल की शुरुआत में होगी लॉन्च

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CNG अवतार में आएगी XUV 3XO, जानें डिटेल्स
CNG अवतार में आएगी XUV 3XO, जानें डिटेल्स
828 km Range और 612 HP, BMW की नई iX4 ने मचाया तहलका
828 km Range और 612 HP, BMW की नई iX4 ने मचाया तहलका
Suzuki की नई इलेक्ट्रिक कार, 310KM रेंज के साथ लॉन्च
Suzuki की नई इलेक्ट्रिक कार, 310KM रेंज के साथ लॉन्च
Thar से Scorpio तक, Mahindra की SUVs ने मचाया धमाल
Thar से Scorpio तक, Mahindra की SUVs ने मचाया धमाल

वीडियोज

बीवी की बेवफाई....पति का गुस्सा !
Rahul Gandhi पर पुलिस का एक्शन! हिरासत में लेकर बस में बैठाया
प्रेमानंद महाराज के यहां जाने पर मिले 5 करोड़?
विपक्ष का प्रदर्शन...कांग्रेस ने किया 'हाइजैक' ?
त्योहारों से पहले RBI का बड़ा झटका! महंगा हुआ Loan, बढ़ी Repo Rate

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'घर में रहे, Video न शेयर करें', भारतीय दूतावास की सऊदी में अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी
'घर में रहे, Video न शेयर करें', भारतीय दूतावास की सऊदी में अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी
ध्रुव राठी ने बिहार का नाम लेकर बेंगलुरु में क्या कहा? 'करीब 65 लाख…'
ध्रुव राठी ने बिहार का नाम लेकर बेंगलुरु में क्या कहा? 'करीब 65 लाख…'
टीम इंडिया पर WI के खिलाफ दूसरा टी20 गंवाने का संकट! रांची के रिकॉर्ड से बढ़ी टेंशन
टीम इंडिया पर WI के खिलाफ दूसरा टी20 गंवाने का संकट! रांची के रिकॉर्ड से बढ़ी टेंशन
नाना पाटेकर के अंतिम दर्शन के लिए उमड़ा जन सैलाब, राजकीय सम्मान से होगा अंतिम संस्कार
नाना पाटेकर के अंतिम दर्शन के लिए उमड़ा जन सैलाब, राजकीय सम्मान से होगा अंतिम संस्कार
'ज्ञानेश कुमार की तय हो जवाबदेही', दीपके को डर- '10 अक्टूबर से पहले गिरफ्तार..'
'ज्ञानेश कुमार की तय हो जवाबदेही', दीपके को डर- '10 अक्टूबर से पहले गिरफ्तार..'
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
'मैं यहां सत्ता परिवर्तन...', बेंगलुरु के CJP प्रोटेस्ट में ध्रुव राठी का बड़ा बयान
'मैं यहां सत्ता परिवर्तन...', बेंगलुरु के CJP प्रोटेस्ट में ध्रुव राठी का बड़ा बयान
UP में स्मृति एक्टिव, सपा के बागी MLAs को शामिल कराएंगी BJP, कौन-कौन मारेगा एंट्री?
UP में स्मृति एक्टिव, सपा के बागी MLAs को शामिल कराएंगी BJP, कौन-कौन मारेगा एंट्री?
Embed widget