एक्सप्लोरर

नए वेरिएंट्स में आई Tata Nexon एसयूवी, छुआ 3 लाख यूनिट्स का आंकड़ा

कंपनी ने टाटा नेक्सॉन के XZ+(P), XZA+(P) और XZ+(HS), XZA+(HS) वेरिएंट पेश किए हैं. इन वेरिएंट्स में कई नए फीचर्स जोड़े गए हैं. इसके अलावा रंजनगांव प्लांट से नेक्सॉन की 300,000वीं यूनिट जारी की गई है.

टाटा मोटर्स ने अपनी नेक्सॉन कॉम्पैक्ट एसयूवी के नए वेरिएंट पेश किए हैं. कंपनी एसयूवी को अब XZ+(P), XZA+(P) और XZ+(HS), XZA+(HS) वेरिएंट में भी ले आई है. नए वेरिएंट्स की कीमत 11,58,900 रुपये से 12,23,900 रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली) के बीच है. कंपनी ने कहा कि इनकी बुकिंग शुरू हो चुकी हैं और नए वेरिएंट्स को टाटा मोटर्स के डीलरशिप पर लिया जा सकता है. नए वेरिएंट्स को लॉन्च करने के अलावा कंपनी ने अपने रंजनगांव प्लांट से टाटा नेक्सॉन की 300,000वीं यूनिट भी जारी की है. इसका मुकाबला हुंडई वेन्यू, मारुति सुजुकी ब्रेजा और किआ सॉनेट जैसी गाड़ियों के साथ रहता है. 

किस वेरिएंट की क्या कीमत
कंपनी ने नेक्सॉन के XZ+ (P) की कीमत 11,58,900 रुपये है और XZA+ (P) वेरिएंट की कीमत 12,23,900 रुपये रखी है. इसी तरह XZ+ (HS) और XZA+ (HS) की कीमत क्रमश: 10,86,800 रुपये और 11,51,800 रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली) है. कंपनी की मानें तो नए वेरिएंट पेट्रोल और डीजल दोनों इंजन ऑप्शन में खरीदे जा सकते हैं। इसके अलावा, इन्हें नए रॉयल ब्लू एक्सटीरियर पेंट थीम में उपलब्ध कराया गया है. नए वेरिएंट्स जल्द ही डार्क एडिशन में भी लाए जाएंगे.

क्या है खासियत
टाटा नेक्सॉन के नए वेरिएंट मौजूदा मॉडल के जैसी ही डिजाइन वाले हैं. यानी डिजाइन के मामले में कोई बदलाव नहीं किया गया है. हालांकि, नेक्सॉन एक्सजेड+ (पी) और एक्सजेडए+ (पी) जैसे नए वेरिएंट बेनेके कलिको लेदरेट, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, एयर प्यूरीफायर और ऑटो-डिमिंग IRVM जैसे प्रीमियम फीचर्स से लैस हैं. नया एक्सजेड+ (एचएस) और एक्सजेडए+ ( दूसरी ओर HS) वेरिएंट्स एयर प्यूरीफायर के साथ आते हैं. ये एक्स्ट्रा फीचर्स नए नेक्सॉन वेरिएंट के डार्क एडिशन में भी होंगे. 

3 लाख यूनिट्स के आंकड़े को लेकर टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स लिमिटेड और टाटा पैसेंजर इलेक्ट्रिक मोबिलिटी लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर, शैलेश चंद्र ने कहा कि नेक्सॉन ने 2017 में लॉन्च होने के बाद से कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में अपनी खास जगह बना ली है. उन्होंने कहा, 'एक मजबूत और सुरक्षित एसयूवी ब्रांड बनाने की कहानी नेक्सॉन के साथ शुरू हुई. यह भारत में पहली ग्लोबल एनसीएपी 5 स्टार रेटिंग वाली कार है."

यह भी पढ़ें: Maruti की किसी और गाड़ी में नहीं Baleno जैसे ये 5 फीचर्स, माइलेज और सेफ्टी सब जबर्दस्त

यह भी पढ़ें: सालों-साल चलेंगे आपकी गाड़ी के टायर, इन 5 टिप्स से बच जाएगा हजारों का खर्चा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Sorento vs Innova Hycross, कीमत से लेकर EMI तक पूरा हिसाब
Sorento vs Innova Hycross, कीमत से लेकर EMI तक पूरा हिसाब
जंतर-मंतर पर डिटेंशन, कौन-सी गाड़ियों का हुआ इस्तेमाल?
जंतर-मंतर पर डिटेंशन, कौन-सी गाड़ियों का हुआ इस्तेमाल?
Mahindra XUV 3XO CNG जल्द लॉन्च, बूट स्पेस कितना?
Mahindra XUV 3XO CNG जल्द लॉन्च, बूट स्पेस कितना?
अब Electric होगी Volkswagen Tiguan, 600 KM तक मिलेगी Range
अब Electric होगी Volkswagen Tiguan, 600 KM तक मिलेगी Range

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
Embed widget