एक्सप्लोरर

Slavia Facelift में क्या बदला? जानें खरीदने से पहले पूरा Review

स्कोडा स्लाविया फेसलिफ्ट भारत में नए लुक्स, 8-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स और रियर सीट मसाज जैसे अनोखे फीचर्स के साथ आई है. जानिए इसे खरीदने से पहले पूरा रिव्यू.

इंडिया में सेडान की दीवानगी बड़े शहरों से लेकर छोटे शहरों में भी देखने को मिलती है. जिसके चलते अभी भी कंपनियां अपने सेडान सेगमेंट पर पूरा ध्यान दे रही हैं. जिसके चलते मार्केट में कंपनियों की बीच जबरदस्त टक्कर देखने को मिल रही है. इस बीच स्कोडा कंपनी ने अपनी स्लाविया सेडान को नए और ज्यादा दमदार फेसलिफ्ट अवतार में पेश किया है. कंपनी ने अपनी इस लोकप्रिय मिड-साइज सेडान कार को कई बड़े बदलावों और नए फीचर्स के साथ पहले से कहीं ज्यादा प्रीमियम बना दिया है.

अगर आप एक ऐसी सेडान की तलाश में हैं जो दिखने में बेहद खूबसूरत हो चलाने में स्पॉर्टी अहसास दे और खराब रास्तों को भी आसानी से पार कर सके तो स्लाविया फेसलिफ्ट आपकी लिस्ट में सबसे ऊपर हो सकती है. लेकिन मार्केट में कई हाइब्रिड और कॉम्पैक्ट एसयूवी गाड़ियों के विकल्प भी मौजूद हैं ऐसे में यह जानना बहुत जरूरी हो जाता है कि नई स्लाविया पर दांव लगाना कितना सही रहेगा. जिसके चलते आज हम इस खबर में यही जानेंगे कि नई स्कोडा स्लाविया फेसलिफ्ट में क्या-क्या खास बदलाव हुए हैं और इसे खरीदने से पहले आपको किन-किन बातों का ध्यान रखना चाहिए.

कितनी बदल गई नई स्लाविया?

बता दें कि, डिजाइन के मामले में स्कोडा स्लाविया फेसलिफ्ट पहले से कहीं ज्यादा मस्कुलर और आकर्षक हो गई है. इसके फ्रंट में नई और बड़ी सिग्नेचर ग्रिल दी गई है जिसके साथ नए स्टाइल वाले हेडलैंप्स और री-डिजाइन किया गया बंपर मिलता है. लेकिन कुशाक फेसलिफ्ट की तरह इसमें लाइट बार नहीं दिया गया है.

हालांकि, इसका उभरा हुआ बोनट इसे सड़क पर काफी सॉलिड लुक देता है. जबकि इसके साथ ही साइड प्रोफाइल में नए अलॉय व्हील्स दिए गए हैं. वहीं, पिछले हिस्से में अब नए सीक्वेंशियल टर्न इंडिकेटर्स देखने को मिलते हैं. नए रंगों के साथ यह अपनी क्लास की सबसे खूबसूरत सेडान लगती है.

Slavia Facelift में क्या बदला? जानें खरीदने से पहले पूरा Review

AI Generated Image

यह भी पढ़ें: Maruti के Suppliers घटाएंगे प्रोडक्शन, जानिए क्या है वजह

केबिन और कम्फर्ट में कैसी है?

जैसे ही आप नई स्लाविया के अंदर कदम रखेंगे आपको वही डुअल-टोन प्रीमियम डैशबोर्ड मिलेगा. लेकिन इस बार टेक फीचर्स का काफी ध्यान रखा गया है. इसमें बिल्कुल नया 10.25-इंच का डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले और 10.1-इंच का बड़ा टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है. जो वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो, एप्ल कारप्ले और गूगल AI असिस्टेंट को सपोर्ट करता है.

सबसे खास बात यह है कि अब आगे की दोनों सीटों में पावर एडजस्टमेंट और वेंटिलेशन दिया गया है. इतना ही नहीं इसकी पिछली सीट में मसाज फंक्शन दिया गया है. जो इस सेगमेंट की किसी गाड़ी में पहली बार देखने को मिल रहा है. वहीं, इसके अलावा कार में 360-डिग्री कैमरा और पहले से ज्यादा असरदार एयर कंडीशनिंग दी गई है.

Slavia Facelift में क्या बदला? जानें खरीदने से पहले पूरा Review

AI Generated Image

नया 8-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स

बात करें अगर इंजन ऑप्शंस की तो इसमें पहले वाले ही 1.0-लीटर TSI (पेट्रोल) और 1.5-लीटर TSI (पेट्रोल) इंजन का ऑप्शन मिलेगा. 1.5L इंजन के साथ केवल DSG गियरबॉक्स आता है जबकि 1.0L इंजन में मैनुअल गियरबॉक्स का ऑप्शन मिलता है.

हालांकि, इस फेसलिफ्ट का सबसे बड़ा हाईलाइट 1.0L इंजन के साथ नया 8-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स जोड़ना है. स्टार्ट करते समय 3-सिलेंडर इंजन की थोड़ी आवाज आती है लेकिन यह नया 8-स्पीड गियरबॉक्स ड्राइविंग को बेहद स्मूथ, रिस्पॉन्सिव और आसान बना देता है. इससे हाईवे ड्राइविंग काफी आरामदायक हो जाती है और कार का माइलेज भी पहले से बेहतर हो जाता है.

क्या आपको यह कार खरीदनी चाहिए?

आपको बता दें कि, स्कोडा स्लाविया अपनी ऊचें ग्राउंड क्लीयरेंस की वजह से भारतीय सड़कों और गड्ढों के लिए बेहद व्यावहारिक कार है. इसका स्टीयरिंग काफी डायरेक्ट है और टिपिकल यूरोपीय सस्पेंशन सेटअप की वजह से इसे मोड़ों पर भगाने में बहुत मज़ा आता है. कुछ कमियों की बात करें तो इसमें आज के दौर के हिसाब से कोई डीजल या हाइब्रिड/माइल्ड-हाइब्रिड इंजन नहीं दिया गया है और रियर सीटों पर वेंटिलेशन या इलेक्ट्रिक हैंडब्रेक की कमी खलती है.

लेकिन इसके बाद भी अगर आप एक ऐसी पेट्रोल सेडान चाहते हैं जो दिखने में शानदार हो, चलाने में मजेदार हो और जिसमें नया 8-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स व रियर मसाज जैसे फीचर्स मिलते हों तो यह कार आपके लिए एक बेहतरीन और ऑल-राउंडर ऑप्शन साबित हो सकती है.

यह भी पढ़ें: एक लीटर में 28KM तक, ये Hybrid कारें हैं माइलेज की रानी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

करोड़ों की Mercedes-Maybach, 34kmpl माइलेज, देखकर रह जाएंगे दंग
करोड़ों की Mercedes-Maybach, 34kmpl माइलेज, देखकर रह जाएंगे दंग
बंपर डिमांड! Royal Enfield ने अचानक रोकी Himalayan 440 की बुकिंग
बंपर डिमांड! Royal Enfield ने अचानक रोकी Himalayan 440 की बुकिंग
3.70 लाख रुपये की कार, 33km माइलेज, बनी लोगों की पहली पसंद
3.70 लाख रुपये की कार, 33km माइलेज, बनी लोगों की पहली पसंद
अंधेरे में Tesla Robotaxi क्यों हो रही फेल? मस्क ने बताया कारण
अंधेरे में Tesla Robotaxi क्यों हो रही फेल? मस्क ने बताया कारण
Advertisement

वीडियोज

Gujarat News | Sansani: 2000 km का सफर... और 'ब्लाइंड' मर्डर !
Mumbai BEST bus depot fire: बेस्ट की कई बसों में लगी आग, मचा हड़कंप! Breaking News
Gyanesh Kumar | Supreme Court on CEC: फॉर्म-6 में बदलाव का 'आदेश' किसका था? | BJP | Congress | ABP
Gyanesh Kumar | Supreme Court on CEC: ज्ञानेश पर विपक्ष के संग्राम की 'शर्तें' लागू! | Congress
Sandeep Chaudhary: वोट चोरी पर बवाल...आयुक्तों के बाद जजों के सवाल! | EC | SIR | Gyanesh Kumar
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके फिर गुस्से में आए, दिल्ली पुलिस से कहा- 'पहले अपनी...'
अभिजीत दीपके फिर गुस्से में आए, दिल्ली पुलिस से कहा- 'पहले अपनी...'
JNU में अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर छात्र, ये हैं मांगें
JNU में अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर छात्र, ये हैं मांगें
कौन होगा ईरान का नया रक्षा मंत्री? 7 महीने बाद राष्ट्रपति ने इस नाम पर लगाई मुहर
कौन होगा ईरान का नया रक्षा मंत्री? 7 महीने बाद राष्ट्रपति ने इस नाम पर लगाई मुहर
'रामायण' को कैसे मिला था 'रावण'? पहले 'केवट' बनने वाले थे अरविंद त्रिवेदी, फिर ऐसे पलटी किस्मत
'रामायण' को कैसे मिला था 'रावण'? पहले 'केवट' बनने वाले थे अरविंद त्रिवेदी
IND vs WI: बल्लेबाज या गेंदबाज? कौन करेगा लखनऊ की पिच पर राज, आंकड़े हैरान करने वाले
बल्लेबाज या गेंदबाज? कौन करेगा लखनऊ की पिच पर राज, आंकड़े हैरान करने वाले
जयपुर: त्योहारों से पहले बुलडोजर एक्शन, 100 अतिक्रमण जमींदोज, कारोबारियों के छलके आंसू
जयपुर: त्योहारों से पहले बुलडोजर एक्शन, 100 अतिक्रमण जमींदोज
नाइजीरिया में क्रैश हुआ मिलिट्री एयरक्राफ्ट, 32 लोगों की मौत
नाइजीरिया में क्रैश हुआ मिलिट्री एयरक्राफ्ट, 32 लोगों की मौत
टिर्री का 'बाहुबली' अवतार! बंद पड़े भारी-भरकम ट्रक को खींचा
टिर्री का 'बाहुबली' अवतार! बंद पड़े भारी-भरकम ट्रक को खींचा
Embed widget