एक्सप्लोरर

करोड़ों की Mercedes-Maybach, 34kmpl माइलेज, देखकर रह जाएंगे दंग

मर्सिडीज-मायबाक एस-क्लास अब प्लग-इन हाइब्रिड अवतार में लॉन्च हुई है. 34.48 किमी/लीटर के चौंकाने वाले माइलेज और दमदार फीचर्स के साथ जानिए इस सुपर लग्जरी कार की खासियतें.

दुनिया भर में जब भी किसी लग्जरी कार की बात होती है तो मर्सिडीज का नाम जरूर आता है. क्योंकि, यह कंपनी कई सालों से अपनी बेहद ही स्टाइलिश और लग्जरी कार के लिए जानी जाती है. हम भी ऐसी महंगी गाड़ियों के बारें में सुनते हैं तो यह समझते हैं कि जो लोग इन गाड़ियों से चलते होंगे उन्हें फ्यूल पर बहुत ज्यादा खर्चा करना पड़ता होगा. लेकिन अब यह सवाल मर्सिडीज गलत साबित करती दिख रही है.

क्योंकि र्सिडीज-मायबाक एस-क्लास अब एक नए अवतार में लॉन्च हुई है. यह लंबी और भारी लग्जरी सेडान अपने माइलेज को लेकर हर तरफ चर्चा में बनी हुई है. क्योंकि, कंपनी का दावा है कि यह गाड़ी एक लीटर में 34.48 किलोमीटर का माइलेज देगी. जिसके बाद यह कहना गलत नहीं होगा कि कई लोकप्रिय बजट कारों और एसयूवी के माइलेज से भी कहीं ज्यादा इसका माइलेज है. चलिए विस्तार से जानतें हैं पूरी खबर को और जानतें हैं कि यह कार इतना माइलेज कैसे दे रही है.

मिलता है पावरफुल इंजन

बता दें कि नई मर्सिडीज-मायबाक एस-क्लास हाइब्रिड में 3.0-लीटर का इनलाइन-6 पेट्रोल इंजन दिया गया है. जिसे 63hp क्षमता वाली इलेक्ट्रिक मोटर और 22kWh की बड़ी बैटरी पैक से जोड़ा गया है. यह पूरा सेटअप मिलकर 585bhp की बेमिसाल पावर और 750Nm का टॉर्क जनरेट करता है.

जबकि सबसे खास बात यह है कि इस लग्जरी कार को 100 किलोमीटर से अधिक की दूरी तक केवल इलेक्ट्रिक मोड में चलाया जा सकता है. इतना ही नहीं ईवी मोड में भी यह गाड़ी 140 किमी/घंटा की टॉप स्पीड आसानी से पकड़ लेती है. जिससे रोजाना के छोटे-मोटे सफर बिना एक बूंद पेट्रोल खर्च किए तय किए जा सकते हैं.

करोड़ों की Mercedes-Maybach, 34kmpl माइलेज, देखकर रह जाएंगे दंग

यह भी पढ़ें: बंपर डिमांड! Royal Enfield ने अचानक रोकी Himalayan 440 की बुकिंग

आधुनिक तकनीक और चार्जिंग फीचर्स

वहीं प्लग-इन हाइब्रिड व्हीकल होने के चलते इसमें ऑनबोर्ड एसी चार्जर के साथ-साथ डीसी फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी दिया गया है. कार में वन पेडल ड्राइविंग का विकल्प भी मिलता है. जो रीजेनरेटिव ब्रेकिंग के जरिए बैटरी को चार्ज करने में मदद करता है.

जबकि इंटीरियर में नया पैसेंजर स्क्रीन, डिजिटल लाइट्स, नई शाइनी फ्रंट ग्रिल और बड़े अलॉय व्हील्स दिए गए हैं. कार की बड़ी लंबाई को देखते हुए पतली जगहों पर आसानी से पार्क करने के लिए इसमें रियर एक्सल स्टीयरिंग तकनीक दी गई है जो पिछले पहियों को मोड़ने में मदद करती है.

करोड़ों की Mercedes-Maybach, 34kmpl माइलेज, देखकर रह जाएंगे दंग

व्हील्स पर प्राइवेट जेट जैसा कम्फर्ट

आपको बता दें भारत में आने वाली नई मायबाक को प्रीमियम फोर-सीटर कॉन्फ़िगरेशन में पेश किया गया है. जिसके बीच में एक बड़ा कंसोल मौजूद है. इस कार का रियर पैसेंजर केबिन किसी प्राइवेट जेट से भी ज्यादा आरामदायक और लग्जरी अहसास कराता है.

वहीं गाड़ी की पिछली सीटों में 43-डिग्री तक रिक्लाइन फंक्शन, हीटिंग, वेंटिलेशन और मसाज का सपोर्ट दिया गया है. इसके अलावा टेम्परेचर-कंट्रोल्ड कप होल्डर्स, वायरलेस चार्जिंग पैड, ऑटोमैटिक कम्फर्ट डोर्स और 31-स्पीकर वाला बेहद पावरफुल सराउंड साउंड ऑडियो सिस्टम केबिन के अनुभव को और भी शानदार बना देता है.

अमीरों की पहली पसंद

मर्सिडीज-मायबाक हमेशा से दुनिया भर के अरबपतियों और वीआईपी लोगों की पहली पसंद रही है. अब इस नए प्लग-इन हाइब्रिड अवतार के साथ कंपनी ने लग्जरी और सस्टेनेबिलिटी का एक परफेक्ट बैलेंस तैयार किया है.

भारतीय ऑटो बाजार में नई तकनीक और सुपर-लग्जरी फीचर्स के साथ यह कार अपने सेगमेंट में एक नया बेंचमार्क सेट करने जा रही है. बेहतरीन माइलेज, जीरो-एमिशन ड्राइविंग विकल्प और बेमिसाल कम्फर्ट का यह मेल इस कार को सही मायने में अनोखा और चौंकाने वाला बनाता है.

यह भी पढ़ें: विदेशों में बढ़ी भारतीय गाड़ियों की डिमांड, आंकड़ा देगा चौंका

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

कार में आएगा 'ब्लैक बॉक्स', हादसे के बाद खुलेगा पूरा राज
कार में आएगा 'ब्लैक बॉक्स', हादसे के बाद खुलेगा पूरा राज
ड्राइविंग लाइसेंस बनवाना होगा आसान! खत्म हो सकती है पता बदलने की फीस
ड्राइविंग लाइसेंस बनवाना होगा आसान! खत्म हो सकती है पता बदलने की फीस
ट्रेन की तरह बस में कहां होता है इमरजेंसी ब्रेक, कैसे करता है काम?
ट्रेन की तरह बस में कहां होता है इमरजेंसी ब्रेक, कैसे करता है काम?
भारत में Tesla Roadster की बुकिंग शुरू, जानें यहां कब होगी लॉन्च?
भारत में Tesla Roadster की बुकिंग शुरू, जानें यहां कब होगी लॉन्च?
Advertisement

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
Ramayana OTT Release: रणबीर कपूर की 'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
'अखिलेश से मिले हो...', BJP विधायक ने गोदाम प्रभारी पर बरसाए थप्पड़
'अखिलेश से मिले हो...', BJP विधायक ने गोदाम प्रभारी पर बरसाए थप्पड़
इस एक तरीके से 1 महीने तक गंदी नहीं होगी बेडशीट, कुंवारों के फायदे की खबर
इस एक तरीके से 1 महीने तक गंदी नहीं होगी बेडशीट, कुंवारों के फायदे की खबर
Embed widget