एक्सप्लोरर

New Kia Carnival: टेस्टिंग के दौरान दिखी नई किआ कार्निवल, मिले हैं बड़े स्टाइलिंग अपडेट

ग्लोबल लॉन्च से पहले भारत में आने वाली कार्निवल के बारे में अधिक जानकारी सामने आने की उम्मीद है. भारत में इसका कोई सीधा प्रतिद्वंद्वी नहीं है.

Fourth Generation Kia Carnival: नई अपडेटेड किआ कार्निवल अगले साल भारतीय बाजार में बिक्री के लिए उपलब्ध होगी, जल्द ही यह ग्लोबल मार्केट में लॉन्च होने वाली है. हाल ही में भारत आने वाली कार्निवल की नई स्पाई तस्वीरें कोरिया में सामने आई हैं, जिससे हमें इस एमपीवी की फ्रेश स्टाइल और लुक की शुरुआती झलक मिलती है. 

मिलेंगे बड़े स्टाइलिंग अपडेट 

नए स्पाई शॉट्स को देखकर ऐसा लगता है कि इन्हें अपडेटेड एमपीवी के विज्ञापन शूट के दौरान क्लिक किया गया है. इसका फ्रंट लुक स्टाइल पुराने लुक से बिल्कुल अलग है जो प्री-फेसलिफ्ट कार्निवल में देखा गया था, जिसे इस साल की शुरुआत में भारत में किआ KA4 के प्रिव्यू में भी देखा गया था. इन तस्वीरों में चौड़ी ग्रिल के साथ अधिक स्ट्रेट नोज और चलने वाले डीआरएल लाइट्स के साथ एल-आकार के हेडलैंप की पुष्टि होती है. इसके ग्रिल में क्रोम बिट्स बिखरे हुए हैं, जबकि फ्रंट बम्पर को एक स्मूथ डिज़ाइन मिलता है और इसमें कोई भी कट या क्रीज़ नहीं है. इसमें एक छोटा एयर इनटेक नीचे स्थित है, जो एक फॉक्स ब्रश एल्यूमीनियम स्किड प्लेट से घिरा हुआ है, जो एमपीवी को एक प्रीमियम लुक देता है. इसमें एल-आकार की थीम टेल-लैंप भी मौजूद हैं, जो एक एलईडी लाइट बार के माध्यम से जुड़े हुए हैं, डिजाइन लैंग्वेज को अपडेटेड सेल्टोस और किआ की मल्टीपल बॉर्न-ईवी एसयूवी के समान रखा गया है, जिसमें भारत-बाउंड ईवी 9 भी शामिल है. सेंटर में लाइसेंस प्लेट के साथ टेलगेट एक सपाट लुक दिया गया है, और पीछे के बम्पर को मैट ब्लैक और क्रोम ट्रीटमेंट दिया गया है. 

इन स्टाइलिंग टच के अलावा, किनारों पर क्रोम फिनिशिंग भी हैं और अलॉय व्हील का डिज़ाइन नया है, जो नए किआ मॉडल्स ईवी5 और ईवी9 जैसी ईवी एसयूवी के समान है. ऊंचे वेरिएंट में डुअल सनरूफ सेटअप और रूफ रेल्स भी मिलेंगे.

इंटीरियर

इंटीरियर की बात करें तो डैशबोर्ड को और अधिक तकनीक से लैस किया जाएगा और इसमें कई सीटिंग लेआउट के विकल्प मिलेंगे. कार्निवल में EV9 से मिलती जुलती नए लुक वाली सीटें मिलेंगी और अधिक फीचर्स भी मिलने की उम्मीद है. जिसमें इंस्ट्रूमेंटेशन और इंफोटेनमेंट के लिए ट्विन कर्व्ड डिस्प्ले और ADAS जैसी सुरक्षा तकनीक शामिल हैं.

भारत में नहीं है सीधा मुकाबला 

ग्लोबल लॉन्च से पहले भारत में आने वाली कार्निवल के बारे में अधिक जानकारी सामने आने की उम्मीद है. भारत में इसका कोई सीधा प्रतिद्वंद्वी नहीं है, क्योंकि यह एमपीवी टोयोटा इनोवा हाईक्रॉस और टोयोटा वेलफायर के बीच के सेगमेंट में आएगी.

यह भी पढ़ें :- 10 मिनट चार्ज पर मिलेगी 1200 किलोमीटर दौड़ेगी इलेक्ट्रिक कार, टोयोटा तैयार कर रही है सॉलिड-स्टेट बैटरी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

New Hyundai Bayon से उठा पर्दा, 26 अक्टूबर को होगी लॉन्च
New Hyundai Bayon से उठा पर्दा, 26 अक्टूबर को होगी लॉन्च
BMW-Mercedes को टक्कर देने आई नई Audi Q3, जानें कितनी दमदार
BMW-Mercedes को टक्कर देने आई नई Audi Q3, जानें कितनी दमदार
जंतर-मंतर प्रदर्शन स्थल से हटा तो CTI ने किया स्वागत, कहा- पीएम मोदी को...
जंतर-मंतर प्रदर्शन स्थल से हटा तो CTI ने किया स्वागत, कहा- पीएम मोदी को...
Toyota Glanza में होगा बड़ा बदलाव, 4-सिलेंडर इंजन हो सकता है बंद
Toyota Glanza में होगा बड़ा बदलाव, 4-सिलेंडर इंजन हो सकता है बंद

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
Embed widget