एक्सप्लोरर

इस साल के अंत तक शुरू होगा Maruti Suzuki eVX का प्रोडक्शन, कंपनी कर रही है 10,000 करोड़ रुपये का निवेश

सुजुकी ईवी सेगमेंट में देर से आई है क्योंकि इसके कई प्रतिद्वंदी कंपनियों के पास पहले से ही इस सेगमेंट में कई मॉडल हैं. इस सेगमेंट में कंपनी का मुकाबला कठिन होगा.

Maruti Suzuki eVX Production: मारुति सुजुकी ईवी सेगमेंट में इस वित्त वर्ष के अंत तक एंट्री करने वाली है, क्योंकि वह अपने गुजरात प्लांट में अपनी इलेक्ट्रिक कारों का प्रोडक्शन शुरू करेगी. अब कंपनी इस eVX के प्रोडक्शन मॉडल की तैयारी कर रही है और आधिकारिक तौर पर, कंपनी ने यह भी घोषणा की है कि वह देश के साथ यूरोप के बाजारों में भी इस कार को निर्यात करेगी. 

कंपनी कर रही है 10,000 करोड़ रुपये का निवेश

पिछले साल के अंत में लिथियम-आयन बैटरी के निर्यात की घोषणा के बाद से, यह ऑटोमेकर की इलेक्ट्रिक कार के सेगमेंट में सबसे महत्वपूर्ण घोषणा रही है. कंपनी मौजूदा समय में गुजरात प्लांट के लिए अपनी ईवी स्कीम्स के एक हिस्से के रूप में अगले कुछ वर्षों में करीब 10,000 करोड़ रुपये का निवेश कर रही है.

मारुति eVX बैटरी और रेंज

सबसे पहले eVX इलेक्ट्रिक एसयूवी को 2023 ऑटो एक्सपो और फिर 2023 जापानी मोबिलिटी शो में पेश किया गया था. यह एसयूवी लगभग 550 किमी की रेंज के साथ आएगी और इसमें 60kWh का बैटरी पैक मिलेगा. जापानी शो की तस्वीरें इस कार से मिलने वाले कई डिजाइन और फीचर की डिटेल्स देती हैं. साथ ही इस प्रोडक्शन-रेडी मॉडल की तस्वीरों में ग्रैंड विटारा से एलिमेंट्स लिए गए हैं. eVX का एक रिबैज टोयोटा मॉडल भी आएगा जिसे 2023 के अंत में टोयोटा अर्बन एसयूवी कॉन्सेप्ट के रूप में पेश किया गया है.

किससे होगा मुकाबला?

सुजुकी ईवी सेगमेंट में देर से आई है क्योंकि इसके कई प्रतिद्वंदी कंपनियों के पास पहले से ही इस सेगमेंट में कई मॉडल हैं. इस सेगमेंट में कंपनी का मुकाबला कठिन होगा क्योंकि इसकी टक्कर हुंडई क्रेटा ईवी, किआ कैरेंस ईवी और महिंद्रा एक्सयूवी.ई8 से होगी. हालांकि यह देखना बाकी है मारुति, ईवीएक्स के साथ क्या पैकेज पेश करेगी और चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर और सर्विस ऑप्शंस के मामले में मारुति के पास क्या विजन है.

यह भी पढ़ें -

4 लाख यूनिट्स के पार हुई किआ सोनेट की बिक्री, सिर्फ इतने समय में हासिल की ये उपलब्धि

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Toyota Glanza Facelift लॉन्च, ₹6.99 लाख में क्या-क्या नया?
Toyota Glanza Facelift लॉन्च, ₹6.99 लाख में क्या-क्या नया?
XUV 3XO CNG में Tata वाला 2 सिलेंडर का सेटअप, Mahindra का दांव कितना तगड़ा?
XUV 3XO CNG में Tata वाला 2 सिलेंडर का सेटअप, Mahindra का दांव कितना तगड़ा?
Hyundai की कारें हुईं सस्ती, बचेंगे हजारों रुपये
Hyundai की कारें हुईं सस्ती, बचेंगे हजारों रुपये
Hyundai Bayon vs Creta vs Venue: तीनों SUVs में क्या है अंतर?
Hyundai Bayon vs Creta vs Venue: तीनों SUVs में क्या है अंतर?

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पुलिसवालों ने पीटा, कहा- तुम दल्ले हो...', प्रदर्शनकारियों को कैमरे पर लाए राहुल गांधी
'पुलिसवालों ने पीटा, कहा- तुम दल्ले हो...', प्रदर्शनकारियों को कैमरे पर लाए राहुल गांधी
अखिलेश के 3 बागी विधायक बीजेपी में शामिल, विधानसभा चुनाव में बदलेगा समीकरण?
अखिलेश के 3 बागी विधायक बीजेपी में शामिल, विधानसभा चुनाव में बदलेगा समीकरण?
Watch: MI से कप्तानी छिनने की खबर के बीच मुंबई लौटे हार्दिक पांड्या, गर्लफ्रेंड भी दिखीं साथ
Watch: MI से कप्तानी छिनने की खबर के बीच मुंबई लौटे हार्दिक पांड्या, गर्लफ्रेंड भी दिखीं साथ
राहुल, स्टालिन, केजरीवाल, ठाकरे...सब ने दिया CJP का साथ, अभिजीत दीपके बोले- थैंक्यू
राहुल, स्टालिन, केजरीवाल, ठाकरे...सब ने दिया CJP का साथ, अभिजीत दीपके बोले- थैंक्यू
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
महुआ मोइत्रा ने आशुतोष रांका और सौरव दास को दिया मैसेज- 'बॉयज मैं...'
महुआ मोइत्रा ने आशुतोष रांका और सौरव दास को दिया मैसेज- 'बॉयज मैं...'
BJP को करूंगा सपोर्ट मगर...ध्रुव राठी ने बताई अपनी शर्त, वीडियो वायरल
BJP को करूंगा सपोर्ट मगर...ध्रुव राठी ने बताई अपनी शर्त, वीडियो वायरल
'तुम्हें शर्म नहीं आती', अर्जुन बिजलानी की पत्नी की टी-शर्ट पर 'अल्लाह' लिखे होने से विवाद, भड़कीं पाक एक्ट्रेस
'तुम्हें शर्म नहीं आती', अर्जुन बिजलानी की पत्नी की टी-शर्ट पर 'अल्लाह' लिखे होने से विवाद
Embed widget