एक्सप्लोरर

New Generation Suzuki Swift: मारुति सुजुकी न्‍यू जेनरेशन स्विफ्ट से 26 अक्‍टूबर को उठ सकता है पर्दा, अगले साल बाजार में देगी दस्‍तक!

मारुति सुजुकी 2024 की पहली छमाही में न्यू जेनरेशन स्विफ्ट हैचबैक पेश करेगी. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो नई स्विफ्ट एक मजबूत हाइब्रिड पावरट्रेन से लैस होगी.

2024 Maruti Suzuki Swift: सुजुकी मोटर कॉर्पोरेशन ने 26 अक्टूबर से 5 नवंबर 2023 तक टोक्यो बिग साइट में आयोजित होने वाले जापान मोबिलिटी शो 2023 में प्रदर्शित होने के लिए अपनी लाइन-अप का खुलासा किया है. कंपनी इस शो में eVX इलेक्ट्रिक एसयूवी, eWX मिनी वैगन ईवी, ई एवरी कॉन्सेप्ट और स्पेसिया कॉन्सेप्ट के प्रोडक्शन प्रिव्यू मॉडल का खुलासा करेगी. बड़ी खबर यह है कि 2024 सुजुकी स्विफ्ट कॉन्सेप्ट भी 2023 जापान मोबिलिटी शो में प्रदर्शित की जाएगी.

2024 सुजुकी स्विफ्ट

सुजुकी का दावा है कि नया कॉन्सेप्ट मॉडल "ड्राइव एंड फील" के कॉन्सेप्ट को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है. कंपनी ने कहा कि स्विफ्ट कांसेप्ट न केवल "डिज़ाइन" और "ड्राइव" प्रदान करती है, बल्कि कार को दैनिक जीवन के साथ आनंद लेने के लिए तैयार किया गया है.

डिजाइन

इसकी पूरी स्टाइलिंग काफी हद तक मौजूदा पीढ़ी की स्विफ्ट हैचबैक के समान है. हालांकि इसे नया रूप देने के लिए कुछ डिज़ाइन परिवर्तन किए गए हैं. यह ग्रिल पर थोड़े बड़े हनीकॉम्ब पैटर्न के साथ आती है और इसमें एक नया बम्पर भी दिया गया है. 2024 सुजुकी स्विफ्ट में एक क्लैमशेल बोनट है, जो एसयूवी में बहुत आम है. हैचबैक में नए स्टाइल वाले एलईडी हेडलैंप और नई फॉग लैंप हाउसिंग मिलती है, जो पुराने मॉडल की तुलना में अधिक शार्प और फीचर-लोडेड है. साइड प्रोफाइल पुराने मॉडल से मिलता-जुलता है. इसमें ब्लैक-आउट पिलर, इंटीग्रेटेड ब्लिंकर और नए स्टाइल वाले अलॉय के साथ ब्लैक-आउट ओआरवीएम हैं. पीछे के डोर हैंडल्स को सी-पिलर के बजाय पारंपरिक स्थान पर ही रखा गया है.

फीचर्स 

नई स्विफ्ट का इंटीरियर काफी हद तक नई बलेनो हैचबैक से प्रेरित है. यह डुअल-टोन ब्लैक और ग्रे शेड के साथ आता है. इसमें एंड्रॉइड ऑटो और ऐप्पल कारप्ले के साथ एक नई 9 इंच की फ्री-स्टैंडिंग टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट स्क्रीन, एक सेमी-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल, एक मल्टी-फंक्शनल स्टीयरिंग व्हील, क्लाइमेट कंट्रोल, एचयूडी या हेड्स-अप डिस्प्ले जैसे फीचर्स मिलेंगे. यह कॉन्सेप्ट डुअल सेंसर ब्रेक सपोर्ट, एडेप्टिव हाई बीम असिस्ट, ड्राइवर मॉनिटरिंग सिस्टम और कोलिजन मेटीगेशन ब्रेकिंग सिस्टम सहित एडवांस सेफ्टी फीचर्स से लैस होगा. ये फीचर्स भारत-स्पेक स्विफ्ट में पेश किए जाने की संभावना नहीं है.

भारत में लॉन्च 

मारुति सुजुकी 2024 की पहली छमाही में न्यू जेनरेशन स्विफ्ट हैचबैक पेश करेगी. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो नई स्विफ्ट एक मजबूत हाइब्रिड पावरट्रेन से लैस होगी. इसमें एक मजबूत हाइब्रिड पावरट्रेन के साथ नया 1.2-लीटर 3-सिलेंडर पेट्रोल इंजन मिलेगा. यह हैचबैक 40kmpl तक का माइलेज दे सकती है. भारत में इसका मुकाबला टाटा अल्ट्रोज और हुंडई आई 20 से होगा.

यह भी पढ़ें :- टाटा मोटर्स ने जारी किया सफारी फेसलिफ्ट का टीजर, 6 अक्टूबर से शुरू होगी बुकिंग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Tata Nexon CNG या Mahindra XUV 3XO CNG, किसमें है दम?
Tata Nexon CNG या Mahindra XUV 3XO CNG, किसमें है दम?
10 लाख रुपये से कम में सनरूफ वाली SUV, महिंद्रा की नई CNG कार लॉन्च
10 लाख रुपये से कम में सनरूफ वाली SUV, महिंद्रा की नई CNG कार लॉन्च
चलती SUV के पहिए निकले बाहर, China की इस कार की बिक्री पर रोक
चलती SUV के पहिए निकले बाहर, China की इस कार की बिक्री पर रोक
Honda 0 Alpha का इंतजार खत्म, भारत में 2 दिसंबर को उठेगा पर्दा
Honda 0 Alpha का इंतजार खत्म, भारत में 2 दिसंबर को उठेगा पर्दा

वीडियोज

Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)
VIRAL ROBOT: नाबालिग से 'रोबोट' ने की दरिंदगी! धक्का दिया...हैरान कर देगी ये करतूत! |ABPLIVE
सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जरूर सत्ता परिवर्तन होगा, हम सब चाहते हैं कि...', प्रशांत भूषण का बड़ा बयान
'जरूर सत्ता परिवर्तन होगा, हम सब चाहते हैं कि...', प्रशांत भूषण का बड़ा बयान
'दुष्यंत गौतम को...' अंकिता भंडारी के परिजनों ने सरकार को दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम
'दुष्यंत गौतम को...' अंकिता भंडारी के परिजनों ने सरकार को दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
इस फ्राइडे रोमांस, थ्रिलर और हॉरर का मिलेगा फुल डोज, OTT पर रिलीज हो रहीं 7 नई फिल्में
रोमांस से थ्रिलर-हॉरर तक, इस वीकेंड ओटीटी पर नहीं होगी एंटरटेनमेंट की कमी
हैदराबाद में टीम इंडिया के साथ 'बेईमानी', आउट नहीं थे नमन धीर? फिर उठा बवाल
हैदराबाद में टीम इंडिया के साथ 'बेईमानी', आउट नहीं थे नमन धीर? फिर उठा बवाल
US में हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर भड़का MEA, 'भारत विरोधी नफरत बढ़ रही है'
US में हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर भड़का MEA, 'भारत विरोधी नफरत बढ़ रही है'
10 लाख रुपये से कम में सनरूफ वाली SUV, महिंद्रा की नई CNG कार लॉन्च
10 लाख रुपये से कम में सनरूफ वाली SUV, महिंद्रा की नई CNG कार लॉन्च
स्टेशन पर 15 मिनट रुकी ट्रेन, चाचा उतरकर नहाने लगे; देखें वीडियो
स्टेशन पर 15 मिनट रुकी ट्रेन, चाचा उतरकर नहाने लगे; देखें वीडियो
Embed widget