एक्सप्लोरर

Maruti Suzuki अपनी इन कारों पर दे रही हजारों का डिस्काउंट, लिस्ट पर डालें एक नजर

सेल बढ़ाने के लिए मारुति सुजुकी ग्राहकों के लिए नई-नई स्कीम्स पेश कर रही है. कंपनी अपनी कई कारों पर हजारों रुपये के फायदे दे रही है. आइए जानते हैं किन कारों पर कितने रुपये का फायदा दिया जा रहा है.

नई दिल्ली: कोरोना वायरस महामारी के बीच अनलॉक में ऑटो इंडस्ट्री को ट्रैक पर लाने की कवायद तेजी से जारी है. कंपनियां बिक्री को बढ़ावा देने के लिए नई-नई स्कीम्स और ऑफर दे रही हैं. इसी बीच मारुति सुजुकी अपनी कारों पर शानदार ऑफर्स और डिस्काउंट दे रही हैं. आइए जानते हैं कंपनी किन कारों पर कितने का फायदा दे रही है.

Alto

मारुति सुजुकी अपनी सस्ती कार ऑल्टो पर 35 हजार रुपये तक का डिस्काउंट दे रही है. कंपनी इसमें 18 हजार रुपये की नकद छूट, 15 हजार रुपये ऐक्सचेंज बोनस और दो हजार रुपये कॉर्पोरेट डिस्काउंट दे रही है. ये ऑफर ऑल्टो के पेट्रोल और सीएनजी, दोनों ही वर्जन पर मिल रहा है. मारुति सुजुकी ऑल्टो की कीमत 2.94 लाख से 4.36 लाख रुपये तक है.

S-Presso

मारुति सुजुकी माइक्रो-एसयूवी एस-प्रेसो पर 48 हजार रुपये तक के फायदे दे रही है. इस ऑफर में 25 हजार रुपये का कैश डिस्काउंट, 20 हजार रुपये ऐक्सचेंज बोनस और तीन हजार रुपये कॉर्पोरेट डिस्काउंट दिया जा रहा है. अगर प्राइस की बात करें तो मारुति एस-प्रेसो की प्राइस 3.70 लाख से 5.13 लाख रुपये तक है.

Maruti Suzuki Eeco

इस लिस्ट में मारुति ईको भी शामिल है. कंपनी इस कार पर जुलाई के महीने में 32 हजार रुपये तक का डिस्काउंट दे रही है. इसमें दस हजार रुपये कैश डिस्काउंट, 20 हजार रुपये ऐक्सचेंज बोनस के अलावा दो हजार रुपये कॉर्पोरेट डिस्काउंट ऑफर दिया जा रहा है. ईको के दाम 3.80 लाख रुपये से 4.95 लाख रुपये तक हैं.

Maruti Suzuki Celerio

मारुति सुजुकी की सेलेरियो पर ग्राहक 53 हजार रुपये तक के फायदे हासिल कर सकते हैं. इसमें 30 हजार रुपये कैश डिस्काउंट, 20 हजार रुपये ऐक्सचेंज बोनस और तीन हजार रुपये कॉर्पोरेट डिस्काउंट दिया जा रहा है. ये ऑफर सिलेरिया और सिलेरियो एक्स, दोनों पर मिल रहा है. इस कार की कीमत 4.41 लाख से 5.68 लाख रुपये तक है.

WagonR

मारुति सुजुकी वैगनआर पर 32 हजार रुपये तक का फायदा मिल रहा है. इस ऑफर में 10 हजार रुपये की नकद छूट, 20 हजार ऐक्सचेंज बोनस के अलावा दो हजार रुपये कॉर्पोरेट डिस्काउंट दिया जा रहा है. इस कार की कीमत 4.45 लाख से 5.94 लाख रुपये तक है.

Swift

मारुति के इस डिस्काउंट ऑफर में स्विफ्ट पर 37 हजार रुपये तक के बेनिफिट्स मिल रहे हैं. इस ऑफर में 15 हजार रुपये का कैश डिस्काउंट, 20 हजार रुपये ऐक्सचेंज बोनस के साथ-साथ दो हजार रुपये कॉर्पोरेट डिस्काउंट मिल रहा है. मारुति सुजुकी स्विफ्ट के दाम 5.19 लाख से 8.02 लाख रुपये तक हैं.

Vitara Brezza

जुलाई में खरीदने पर मारुति की एसयूवी पर 20 हजार रुपये तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है, ये छूट ऐक्सचेंज बोनस के रूप में दी जा रही है. इस कार की प्राइस 7.34 लाख से 11.15 लाख रुपये तक है.

Dzire

नई मारुति सुजुकी डिजायर पर 37 हजार रुपये तक का फायदा मिल रहा है. ऑफर के तहत 10 हजार रुपये की नकद छूट, 25 हजार ऐक्सचेंज बोनस और दो हजार रुपये कॉर्पोरेट डिस्काउंट मिल रहा है. इस कार की कीमत 5.89 लाख से 8.80 लाख रुपये तक है. इसके अलावा ग्राहक डिजायर के पुराने मॉडल पर 52 हजार रुपये तक की छूट हासिल कर सकते हैं. इस मॉडल पर 25 हजार रुपये कैश डिस्काउंट मिल रहा है.

इन आधार पर मिलेगा ऑफर

मारुति सुजुकी की कारों पर ये ऑफर शहर, डीलरशिप, कार के वेरियंट और कलर के आधार पर अलग-अलग दिए जा सकते हैं. कंपनी की इस स्कीम के बारे में ज्यादा जानकारी हासिल करने के लिए मारुति की डीलरशिप से कॉन्टैक्ट करना होगा.

ये भी पढ़ें

अब लीज पर ले सकेंगे नई कार, मारुति सुजुकी ने लॉन्च की ये खास सर्विस 6 सीटर MG Hector Plus की बुकिंग हुई शुरू, इनसे होगी कांटे की टक्कर
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CNG की जगह LNG पर क्यों चलाए जाते हैं हैवी ट्रक, जानें कितनी बढ़ जाती है कमर्शल व्हीकल की रेंज?
CNG की जगह LNG पर क्यों चलाए जाते हैं हैवी ट्रक, जानें कितनी बढ़ जाती है कमर्शल व्हीकल की रेंज?
Tata Tiago EV को मिलेगी नई चुनौती, 4.5 लाख रुपये की ये इलेक्ट्रिक कार मचा सकती है तहलका
Tata Tiago EV को मिलेगी नई चुनौती, 4.5 लाख रुपये की ये इलेक्ट्रिक कार मचा सकती है तहलका
अब कार में सिर्फ माइलेज नहीं, स्टाइल भी जरूरी, युवाओं में इन SUVs का बढ़ रहा क्रेज
अब कार में सिर्फ माइलेज नहीं, स्टाइल भी जरूरी, युवाओं में इन SUVs का बढ़ रहा क्रेज
15 अगस्त को लॉन्च हो सकती है नई Mahindra Scorpio N, जानिए क्या हो सकता है खास?
15 अगस्त को लॉन्च हो सकती है नई Mahindra Scorpio N, जानिए क्या हो सकता है खास?

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget