एक्सप्लोरर

अब लीज पर ले सकेंगे नई कार, मारुति सुजुकी ने लॉन्च की ये खास सर्विस

कंपनी ने मारुति सुजुकी सब्सक्राइब सर्विस लॉन्च की है. इस सर्विस के तहत ग्राहक नई कार लीज पर ले सकेंगे. इसके लिए खास तीन प्लान पेश किए जा रहे हैं.

नई दिल्ली: ऑटो इंडस्ट्री को पटरी पर लाने के लिए कार कंपनियां पूरा जोर लगा रही हैं. बिक्री में बढ़ोतरी के लिए कंपनियां नई-नई स्कीम पेश कर रही हैं. इसी बीच देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी एक खास सर्विस लेकर आई है. मारुति सुजुकी सब्सक्राइब नाम से लॉन्च की गई इस सर्विस के तहत ग्राहक कंपनी की कार को लीज पर ले सकेंगे. इसके लिए कंपनी ने जापान की कंपनी Orix के साथ पार्टनरशिप की है.

क्या है ये सर्विस?

मारुति सुजुकी की इस नई सर्विस के तहत ग्राहक कंपनी की नई कार को लीज पर ले सकेंगे. इसके लिए कंपनी ने 24 महीने, 36 महीने और 48 महीने तक के लीज ऑप्शन तय किए हैं. वहीं अगर लीज की अवधि खत्म होने पर ग्राहक इसे आगे बढ़ा सकते हैं, बस इसके लिए ग्राहकों को टेन्योर खत्म होने से 30 दिन पहले लिखित में रिक्वेस्ट भेजनी पड़ेगी. लीज के दौरान ग्राहकों को हर महीने फिक्स मंथली चार्ज देना होगा. इसमें कार का मेनटेनेंस और इंश्योरेंस शामिल हैं. वहीं कार लीज पर लेने के लिए आपको कोई डाउनपेमेंट नहीं देना पड़ेगा.

लीज पर ऐसे ले सकते हैं कार

मारुति सुजुकी की कार को लीज पर लेने के लिए कार का वेरिएंट और लीज टेन्योर सलेक्ट करके चुनकर जरूरी फॉर्म भरना होगा. अगर आपका ऐप्लिकेशन अप्रूव हो जाता है तो बुकिंग के महज 15 दिन के अंदर कार आपके पास होगी. कार की डिलिवरी के बाद ग्राहक मेनटेनेंस, सर्विस और इंश्योरेंस समेत दूसरी सर्विस के लिए क्लेम कर सकते हैं.

क्या लीज टेन्योर से पहले वापस कर सकेंगे कार?

इस सर्विस में हर लोन टेन्योर के साथ लॉक-इन पीरियड यानी तय समय है. 24-महीने के लिए 12 महीने, 36-महीने के लिए 18 महीने और 48-महीने के लिए 24 महीने का लॉक-इन पीरियड रखा गया है. अगर कोई ग्राहक लॉक-इन पीरियड खत्म होने से पहले कार वापस करना चाहता है, तो उसे बाकी बचे महीनों और उसके साथ तीन महीने का एक्सट्रा पेमेंट करना होगा. इसके अलावा अगर ग्राहक लॉक-इन पीरियड के बाद कार वापस करते हैं, तो आपको 1-3 महीने के बीच का भुगतान करना पड़ेगा.

लीज पर ले सकते हैं ये कार

मारुति सुजुकी सब्सक्राइब स्कीम के तहत स्विफ्ट, डिजायर, बलेनो, ब्रेजा, सियाज, XL6 और अर्टिगा लीज पर ले सकते हैं. ये सभी कारें ग्राहकों को नई मिलेंगी. फिलहाल कंपनी ये सर्विस बेंगलुरु और गुरुग्राम में ही दे रही है.

ये भी पढ़ें

महिंद्रा इस साल लॉन्च करेगी छोटी इलेक्ट्रिक कार Atom, इन खूबियों से होगी लैस इसी महीने लॉन्च होगी नई होंडा सिटी, मारुति सियाज और हुंडई वरना से होगा मुकाबला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BS-VII लागू होने पर आज की गाड़ियों का क्या होगा, कैसे पड़ेगा असर?
BS-VII लागू होने पर आज की गाड़ियों का क्या होगा, कैसे पड़ेगा असर?
Tata Nexon CNG या Mahindra XUV 3XO CNG, किसमें है दम?
Tata Nexon CNG या Mahindra XUV 3XO CNG, किसमें है दम?
10 लाख रुपये से कम में सनरूफ वाली SUV, महिंद्रा की नई CNG कार लॉन्च
10 लाख रुपये से कम में सनरूफ वाली SUV, महिंद्रा की नई CNG कार लॉन्च
चलती SUV के पहिए निकले बाहर, China की इस कार की बिक्री पर रोक
चलती SUV के पहिए निकले बाहर, China की इस कार की बिक्री पर रोक

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget