एक्सप्लोरर

Brezza Vs Elevate: होंडा एलिवेट या मारुति ब्रेज़ा, जानिए कीमत के लिहाज से कौन है बेहतर?

एलिवेट एसयूवी 4 ट्रिम लेवल में उपलब्ध है, जिनकी कीमत 10.99 लाख रुपये से 16 लाख रुपये के बीच है. जबकि ब्रेज़ा भी 4 ट्रिम्स में उपलब्ध है, जिनकी कीमत 8.29 लाख रुपये से 13.98 लाख रुपये के बीच है.

Honda Elevate vs Maruti Suzuki Brezza: होंडा ने हाल ही में एलिवेट मिड साइज एसयूवी को आक्रामक कीमत पर लॉन्च किया है, जो इसे अपने सेगमेंट में सबसे किफायती बनाती है. हालांकि इसके कुछ वेरिएंट की कीमत मारुति ब्रेज़ा और टाटा नेक्सन सहित कुछ सब-4 मीटर एसयूवी के समान है. आज हम होंडा एलिवेट की तुलना मारुति ब्रेज़ा से करने वाले हैं.

प्राइस

एलिवेट एसयूवी 4 ट्रिम लेवल - एसवी, वी, वीएक्स और जेडएक्स में उपलब्ध है, जिनकी कीमत 10.99 लाख रुपये से 16 लाख रुपये के बीच है. जबकि ब्रेज़ा भी 4 ट्रिम्स - LXi, VXi, ZXi और ZXi+ में उपलब्ध है, जिनकी कीमत 8.29 लाख रुपये से 13.98 लाख रुपये के बीच है. जबकि डुअल-टोन वेरिएंट की कीमत 16,000 रुपये अधिक है. 

पावरट्रेन 

होंडा एलिवेट में पावर के लिए एक 1.5-लीटर i-VTEC 4-सिलेंडर नैचुरली-एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 121PS पॉवर और 145Nm का टॉर्क जेनरेट करता है. ट्रांसमिशन विकल्पों में 6-स्पीड मैनुअल और सीवीटी ऑटोमेटिक शामिल है.

ब्रेज़ा में एक 1.5-लीटर K15C नैचुरली-एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन मिलता है जो 103PS पॉवर और 136.8Nm का टॉर्क जेनरेट करता है. इसमें 5-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड ऑटोमेटिक गियरबॉक्स का विकल्प मिलता है. ब्रेज़ा में सीएनजी का विकल्प भी है, जो 87bhp और 121.5Nm का आऊटपुट जेनरेट करता है. 

माइलेज

ब्रेज़ा पेट्रोल मैनुअल में 17.38 किमी प्रति लीटर की एआरएआई प्रमाणित माइलेज मिलता है, जबकि ऑटोमेटिक वर्जन में 19.8 किमी प्रति लीटर और सीएनजी वर्जन में 25.51 किमी/किलोग्राम का माइलेज मिलता है. 

जबकि होंडा एलिवेट मैनुअल 15.31 किमी प्रति लीटर का माइलेज देता है, जबकि सीवीटी में 16.92 किमी प्रति लीटर का माइलेज मिलता है. 

डाइमेंशन

एलिवेट की लंबाई 4312 मिमी, चौड़ाई 1790 मिमी और ऊंचाई 1650 मिमी है और इसका व्हीलबेस 2650 मिमी है. इसका ग्राउंड क्लीयरेंस 220mm और बूट स्पेस 458-लीटर है।

इसकी लंबाई ब्रेज़ा से 317 मिमी अधिक है. ब्रेज़ा की तुलना में एलिवेट का व्हीलबेस भी 150 मिमी लंबा है। एलिवेट में 20 मिमी अधिक ग्राउंड क्लीयरेंस और 130-लीटर का अधिक बूट स्पेस मिलता है.

यह भी पढ़ें :- स्कोडा ने किया 2024 कोडियाक एसयूवी का खुलासा, सामने आईं डिजाइन और स्पेसिफिकेशन की डिटेल्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Mahindra XUV 3XO CNG जल्द लॉन्च, बूट स्पेस कितना?
Mahindra XUV 3XO CNG जल्द लॉन्च, बूट स्पेस कितना?
अब Electric होगी Volkswagen Tiguan, 600 KM तक मिलेगी Range
अब Electric होगी Volkswagen Tiguan, 600 KM तक मिलेगी Range
5 साल में कौन सस्ता पड़ेगा, इलेक्ट्रिक या पेट्रोल स्कूटर?
5 साल में कौन सस्ता पड़ेगा, इलेक्ट्रिक या पेट्रोल स्कूटर?
छोटी Cars में भी Hybrid Technology की Entry, कितना बढ़ेगा Mileage?
छोटी Cars में भी Hybrid Technology की Entry, कितना बढ़ेगा Mileage?

वीडियोज

Mann Atisundar🥳 की जोड़ी संग SBS का 23वां बर्थडे, जमकर की मस्ती और खेले फन गेम्स! #sbs
Bollywood News: 'एंग्री यंग मैन' से 'सदी के महानायक' बने बिग बी का आज 84वां जन्मदिन! ( 11.10.26 )
2047 के लक्ष्य पर Kiren Rijiju का Exclusive Interview
CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी ने तमिलनाडु CM विजय को दिया बड़ा ऑफर -'केंद्र से जो भी...'
PM मोदी ने तमिलनाडु CM विजय को दिया बड़ा ऑफर -'केंद्र से जो भी...'
पूर्वांचल से चुनावी शंखनाद करेंगे ओवैसी, आजमगढ़ में 1 लाख लोगों के जुटने का दावा
पूर्वांचल से चुनावी शंखनाद करेंगे ओवैसी, आजमगढ़ में 1 लाख लोगों के जुटने का दावा
स्टीव स्मिथ के नाम हुआ ये वर्ल्ड रिकॉर्ड, जो रुट को पछाड़ा
स्टीव स्मिथ के नाम हुआ ये वर्ल्ड रिकॉर्ड, जो रुट को पछाड़ा
'दृश्यम 3' ने बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड, 'मिर्जापुर' को पछाड़ बनी 4th मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
'दृश्यम 3' ने बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड, 'मिर्जापुर' को पछाड़ बनी 4th मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
नेपाल में फिर तबाही! बूढ़ी गंडकी में आई बाढ़ से कई पुल-घर बहे, 10 लापता
नेपाल में फिर तबाही! बूढ़ी गंडकी में आई बाढ़ से कई पुल-घर बहे, 10 लापता
Vivo Y600s Pro लॉन्च, 10,200mAh बैटरी से फोन की पावर गेम में बदलाव?
Vivo Y600s Pro लॉन्च, 10,200mAh बैटरी से फोन की पावर गेम में बदलाव?
बच्चे ने कुत्तों के साथ खेला क्रिकेट..डॉगेश भाई ने की विकेट कीपिंग
बच्चे ने कुत्तों के साथ खेला क्रिकेट..डॉगेश भाई ने की विकेट कीपिंग
CJP का नया चेहरा बने अंजिक्य शिंदे, वो कितने पढ़े-लिखे?
CJP का नया चेहरा बने अंजिक्य शिंदे, वो कितने पढ़े-लिखे?
Embed widget