एक्सप्लोरर

घट गया Mahindra XUV700 पर वेटिंग पीरियड, जान लीजिये अब कितना करना पड़ेगा इंतजार

XUV700 रेंज के बेस-स्पेक एमएक्स पेट्रोल वेरिएंट की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 14.03 लाख रुपये और बाजार में इसका मुकाबला एमजी हेक्टर प्लस, टाटा सफारी और हुंडई अल्काजार से होता है.

Mahindra XUV 700: अगस्त 2021 में लॉन्च होने के बाद से XUV700 भारतीय बाजार में महिंद्रा की सबसे ज्यादा और सबसे तेजी से बिकने वाली एसयूवी में से एक रही है. इसकी इस लोकप्रियता के कारण शुरुआत से ही कंपनी इसके लिए बहुत लंबा वेटिंग पीरियड de रही है. लेकिन पिछले कुछ महीनों से महिंद्रा अपनी कारों के वेटिंग पीरियड को कम करने के लिए लगातार प्रयास कर रही है. जिसके कारण कंपनी ने एक्सयूवी 700 के वेटिंग पीरियड को भी काफी हद तक कम कर लिया है. 

महिंद्रा XUV700 का वेटिंग पीरियड

XUV700 के बेस-स्पेक एमएक्स और एएक्स3 वेरिएंट के पेट्रोल और डीजल मॉडल के लिए वेटिंग पीरियड दो महीने तक है, जो कि एक्सयूवी700 लाइन-अप में सबसे कम है, जबकि AX5 पेट्रोल और डीज़ल वेरिएंट पर तीन महीने का वेटिंग पीरियड है, जो कि पहले करीब छह महीने था. वहीं AX7 ट्रिम के लिए अब वेटिंग पीरियड पांच महीने कम हो गया है, जबकि AX7L के लिए वेटिंग पीरियड छह महीने तक कम हो गया है. पहले, इन दोनों टॉप-स्पेक ट्रिम्स पर क्रमशः आठ और नौ महीने का वेटिंग पीरियड दिया जा रहा था. हालाँकि, MX, AX3 और AX5 ट्रिम्स के लिए ऑप्शनल पैकेज में 10 महीने तक का अधिकतम वेटिंग पीरियड दिया जा रहा है. 

महिंद्रा XUV700 पावरट्रेन

महिंद्रा XUV700 को 5 और 7-सीटर कॉन्फ़िगरेशन और कई पावरट्रेन विकल्पों के साथ पेश किया गया है, जिसमें एक 2-लीटर टर्बोचार्ज्ड mStallion पेट्रोल इंजन, 200hp की पॉवर और 380Nm का टॉर्क जेनरेट करता है. जबकि डीजल वर्जन में एक 2.2-लीटर mHawk डीजल इंजन का इस्तेमाल किया गया है, जो दो अलग-अलग ट्यून्स के साथ उपलब्ध है, जिसमें 155hp पॉवर के साथ 360Nm का टॉर्क और 180hp पॉवर के साथ 420Nm का टॉर्क और ऑटोमेटिक वेरिएंट में 450Nm का टॉर्क मिलता है.

इन इंजनों के साथ दो ट्रांसमिशन विकल्प हैं, जिसमें एक 6-स्पीड मैनुअल और एक 6-स्पीड ऑटोमैटिक शामिल है. बेस-स्पेक एमएक्स ट्रिम केवल 6-स्पीड मैनुअल के साथ उपलब्ध है, जबकि अन्य सभी वेरिएंट मैनुअल या ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन के विकल्प में आते हैं. महिंद्रा XUV700 को AX7 और AX7L ट्रिम्स के लिए ऑल-व्हील-ड्राइव विकल्प के साथ भी पेश करती है.

कीमत और मुकाबला 

XUV700 रेंज के बेस-स्पेक एमएक्स पेट्रोल वेरिएंट की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 14.03 लाख रुपये और एमएक्स डीजल वेरिएंट की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 14.47 लाख रुपये है. बाजार में इसका मुकाबला एमजी हेक्टर प्लस, टाटा सफारी और हुंडई अल्काजार से होता है.

यह भी पढ़ें- Challan on Petrol Pumps: काम कर गया दिल्ली सरकार का पायलट प्रोजेक्ट, अपने आप कट रहे बिना PUC वालों के चालान! जानें कैसे?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

EV चलाना सस्ता, पर Repair महंगी? Insurance के आंकड़ों में खुलासा
EV चलाना सस्ता, पर Repair महंगी? Insurance के आंकड़ों में खुलासा
TVS Radeon का नया अवतार लॉन्च, कीमत देख खुश हो जाएंगे
TVS Radeon का नया अवतार लॉन्च, कीमत देख खुश हो जाएंगे
MG Windsor EV का नया Edition खास, पीछे बैठने वालों के लिए Rear Screen
MG Windsor EV का नया Edition खास, पीछे बैठने वालों के लिए Rear Screen
VLF Strada स्कूटर लॉन्च, फीचर्स और रेंज जानकर रह जाएंगे हैरान
VLF Strada स्कूटर लॉन्च, फीचर्स और रेंज जानकर रह जाएंगे हैरान

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
Embed widget