लग्जरी कार किराये पर लेना कितना महंगा? आंकड़े चौंका देंगे
लग्जरी कारें किराए पर लेना कितना महंगा है? ऑडी, मर्सिडीज और रोल्स-रॉयस जैसी गाड़ियों का एक दिन का किराया उड़ा देगा आपके होश.

हर इंसान चाहता है कि उसके पास एक लग्जरी कार को जिससे वह अपने परिवार और दोस्तों के साथ सैर घुमने जाये. लेकिन लग्जरी गाड़ियों को खरीदना अब हर किसी के बस की बात नहीं है. जिसके चलते इन दिनों हमारे देश में रेंट पर गाड़ियों का ट्रेंड काफी तेजी से चल रहा है. जिसके चलते आज हम आपको इस खबर में लग्जरी गाड़ियों के रेंट के पैसे की बात करेंगे.
जब बात लग्जरी कारों की आती है तो इनका किराया सुनकर आम आदमी के होश उड़ना बिल्कुल जायज है. आपको बता दें कि अगर आप भी यह जानना चाहते हैं कि लग्जरी कार एक दिन के लिए किराए पर लेने में कितने पैसे खर्च करने पड़ते हैं. तो यह खबर आपको हैरान कर देगी. इस खबर में हम आपको लग्जरी गाड़ियों के रेंटल मार्केट और उनके चौंकाने वाले किराए के बारे में पूरी जानकारी देने जा रहे हैं.
कितना है लग्जरी कारों का किराया?
जब भी बात लग्जरी गाड़ी की आती है तो ऑडी, बीएमडब्ल्यू और मर्सिडीज जैसी कंपनियों का नाम आता है. बात करें अगर इन कंपनियों के शुरुआती खर्च की तो इन्हें रेंट पर लेने के लिए हजारों रुपये से खर्चा शुरू होता है. नॉर्मल और लग्जरी एसयूवी कारों का एक दिन का किराया लगभग 6,000 रुपये से लेकर 15,000 रुपये तक होता है. जो गाड़ी के मॉडल और उसकी कीमत पर निर्भर करता है.
जबकि इसके अलावा कई ट्रैवल एजेंसियां और रेंटल कंपनियां घंटे या किलोमीटर के हिसाब से भी चार्ज करती हैं. जैसे कि 10 घंटे और 100 किलोमीटर के सफर के लिए 10,000 से 15,000 रुपये तक का कम शुल्क लिया जाता है. अगर आप तय लिमिट से ज्यादा किलोमीटर गाड़ी चलाते हैं तो हर किलोमीटर के लिए भारी-भरकम चार्ज चुकाना पड़ता है. इस तरह से सिर्फ एक दिन के नॉर्मल लोकल सफर के लिए भी आपको अपनी जेब काफी ढीली करनी पड़ जाती है.

AI Generated Image
यह भी पढ़ें: अपनी CNG कार या शेयरिंग कैब, ऑफिस आने-जाने के लिए क्या सस्ता?
कई तरह के होते हैं और चार्ज
जानकारी दें दे कि लग्जरी कार किराए पर लेना केवल पैसे देने तक ही सीमित नहीं है बल्कि इसके साथ कई नियम और शर्तें भी जुड़ी होती हैं. क्योंकि ज्यादातर बड़ी रेंटल कंपनियां इन महंगी गाड़ियों को बिना ड्राइवर के देने से बचती हैं और अगर देती भी हैं तो उन्हें लाखों रुपये का सिक्योरिटी डिपॉजिट या रिफंडेबल अमाउंट जमा कराना पड़ता है.
वहीं इसके अलावा गाड़ी में किसी भी तरह की खरोंच आने या नुकसान होने पर उसकी भरपाई का पूरा जिम्मा ग्राहक का होता है. जिसके लिए अलग से इंफ्रास्ट्रक्चर और क्लॉज होते हैं. टोल टैक्स, पार्किंग का खर्च और ड्राइवर का चार्ज ग्राहकों को अलग से अपनी जेब से देना पड़ता है. इन सभी खर्चों की वजह से लग्जरी कार का सफर कागजों पर दिखने वाले किराए से काफी ज्यादा महंगा साबित होता है.

AI Generated Image
क्या आम आदमी के लिए है आसान?
सभी आंकड़ों को देखने के बाद यह साफ हो जाता है कि लग्जरी कारें किराए पर लेना आम आदमी के बस की बात नहीं है. यह सेगमेंट पूरी तरह से हाई-प्रोफाइल लोगों, सेलिब्रिटियों, बड़े बिजनेस मैन या फिर उन खास मौकों के लिए बना है जहां थोड़ा भौकाल दिखाना होता है. आम लोग अपनी जिंदगी के किसी बेहद खास दिन जैसे शादी की सालगिरह या जीवन के सबसे बड़े दिन पर ही इन महंगी गाड़ियों का शौक पूरा कर पाते हैं.
वहीं ऑटोमोबाइल बाजार के जानकारों का मानना है कि इन गाड़ियों की मेंटेनेंस कॉस्ट इतनी ज्यादा होती है कि रेंटल कंपनियां भी उसी हिसाब से भारी भरकम किराया वसूलती हैं. कुल मिलाकर अगर आप भी सड़क पर लग्जरी कारों का लुत्फ उठाना चाहते हैं तो इसके लिए आपको काफी ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ सकते हैं.
यह भी पढ़ें: फ्यूल लाइट जलने के बाद कितनी दूर चल सकती है कार? जानें यहां






















