एक्सप्लोरर

Kia Carens: किआ ने पेश किए कैरेंस के 7 नए वेरिएंट, जानिए फीचर्स और कीमत से जुड़ी डिटेल्स 

नए अपडेट के साथ किआ कैरेंस की कीमत में भी बढ़ोतरी की गई है, इसकी नई बेस कीमत 10.52 लाख रुपये है, जो कि टॉप मॉडल के लिए 19.67 लाख रुपये हो गई है.

Kia Carens New Variants: 2024 मॉडल वर्ष के लिए, किआ ने कैरेंस ट्रिम लाइन-अप को 23 वेरिएंट से बढ़ाकर 30 वेरिएंट कर दिया है, जिसमें एक नया डीजल-मैनुअल पावरट्रेन भी शामिल है. कंपनी ने मौजूदा वेरिएंट को कई नए फीचर्स के साथ अपडेट किया है, साथ ही एक नई पेंट स्कीम भी पेश की है.

किआ कैरेंस के नए वेरिएंट और फीचर्स

कैरेंस के साथ पेश किए जाने वाले नए वेरिएंट में प्रीमियम (O), प्रेस्टीज (O) और प्रेस्टीज+ (O) शामिल हैं. प्रीमियम वेरिएंट के अलावा, प्रीमिअन (O) में कीलेस एंट्री, 8-इंच इंफोटेनमेंट स्क्रीन, शार्क फिन एंटीना, स्टीयरिंग-व्हील माउंटेड कंट्रोल और बर्गलर अलार्म मिलता है. वहीं, प्रेस्टीज (O) में 6- या 7-सीट लेआउट, लेदरेट-रैप्ड गियर नॉब, पुश-बटन स्टार्ट के साथ एक स्मार्ट की, रियर एलईडी लाइट, एलईडी डीआरएल और पोजिशनिंग लैंप का विकल्प मिलता है.

प्रेस्टीज+ (O) वेरिएंट, जो केवल ऑटोमेटिक गियरबॉक्स ऑप्शन के साथ उपलब्ध है, में इलेक्ट्रिक सनरूफ, एलईडी मैप लैंप और रूम लैंप मिलता है. इसके अलावा, कैरेंस अब स्टैंडर्ड तौर पर 180W स्मार्टफोन चार्जर से लैस है, जबकि पहले 120W यूनिट उपलब्ध था. 

रेंज-टॉपिंग X-Line ट्रिम अब एक नए डैशकैम से लैस है, साथ ही वॉयस कमांड के साथ सभी विंडो ऊपर और नीचे किए जा सकते हैं. X-Line अब 7-सीटर कॉन्फ़िगरेशन के साथ भी उपलब्ध है. किआ ने कैरेंस के लिए एक नई कलर स्कीम की भी पेशकश की है-प्यूटर ऑलिव, जो कि सेल्टोस में भी देखने को मिलता है. नया रंग X-Line ट्रिम को छोड़कर सभी वेरिएंट के लिए पेश किया गया है.

किआ कैरेंस पावरट्रेन

किआ कैरेंस तीन इंजन ऑप्शंस के साथ उपलब्ध है, जिसमें 1.5-लीटर डीजल इंजन शामिल है, जो 116hp पॉवर और 250Nm टॉर्क जेनरेट करता है, इसका 1.5-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन 115hp/144 Nm पर रेट किया गया है, जबकि 1.5-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन 160hp और 253Nm टॉर्क प्रोड्यूस करता है.

इसका डीजल इंजन अब 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स, 6-स्पीड iMT (क्लचलेस मैनुअल) या 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमेटिक के साथ उपलब्ध है. NA पेट्रोल इंजन केवल 6-स्पीड मैनुअल के साथ पेश किया जाता है, जबकि 1.5-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन 6-स्पीड iMT और 7-स्पीड डुअल-क्लच ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन के साथ उपलब्ध है.

कीमत और मुकाबला

नए अपडेट के साथ किआ कैरेंस की कीमत में भी बढ़ोतरी की गई है, इसकी नई बेस कीमत 10.52 लाख रुपये है, जो कि टॉप मॉडल के लिए 19.67 लाख रुपये हो गई है. यह मारुति सुजुकी XL6 को टक्कर देती है, साथ ही इसका मुकाबला हुंडई अल्काज़र, टोयोटा इनोवा क्रिस्टा, महिंद्रा मराज़ो, मारुति सुजुकी एर्टिगा और टोयोटा रुमियन से भी होता है.

यह भी पढ़ें -

SUV और ग्रामीण विकास के कारण बढ़ी मारुति सुजुकी की बिक्री, पिछले साल कंपनी ने बेंची 21.35 लाख से ज्यादा कारें  

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

डीजल जैसा दम और 29 kmpl का दावा, रेनो ने उतारी पहली हाइब्रिड डस्टर
डीजल जैसा दम और 29 kmpl का दावा, रेनो ने उतारी पहली हाइब्रिड डस्टर
कितनी देर हवा में उड़ सकती है मस्क की फ्लाइंग कार, भारत में कैसे चलेगी?
कितनी देर हवा में उड़ सकती है मस्क की फ्लाइंग कार, भारत में कैसे चलेगी?
1.27 लाख रुपये में क्रूज कंट्रोल वाली बाइक, Hero ने दिया बड़ा सरप्राइज
1.27 लाख रुपये में क्रूज कंट्रोल वाली बाइक, Hero ने दिया बड़ा सरप्राइज
Petrol जैसी Power, CNG का खर्च, XUV 3XO ZNG कितनी दमदार?
Petrol जैसी Power, CNG का खर्च, XUV 3XO ZNG कितनी दमदार?

वीडियोज

SIR पर हल्लाबोल...यूपी में 16 लाख का झोल!
जंतर-मंतर और संग्राम, कारोबार धड़ाम!
सड़क जाम, जनता परेशान, किसका 'अराजक' प्लान?
धार्मिक कट्टरता, अराजकता का लक्ष्य है सत्ता?
Bollywood News: करीना के बेडरूम का कौन-सा राज खोल गए सैफ? कपिल के शो में मचा धमाल! (17.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'इतना बड़ा बिहार है हत्या तो होगी क्या करें', JDU के मंत्री का बेतुका बयान
'इतना बड़ा बिहार है हत्या तो होगी क्या करें', JDU के मंत्री का बेतुका बयान
अभिजीत दीपके पर संजय निरुपम का दावा, 'तिरंगा तो एक बहाना है इनका इरादा...'
अभिजीत दीपके पर संजय निरुपम का दावा, 'तिरंगा तो एक बहाना है इनका इरादा...'
शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर भारत की वनडे टीम के कप्तान, ईशान किशन को मिली उपकप्तानी
शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर भारत की वनडे टीम के कप्तान, ईशान किशन को मिली उपकप्तानी
इमरान खान पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट, 'लीव इंडिया' नोटिस के खिलाफ दायर की याचिका
इमरान खान पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट, 'लीव इंडिया' नोटिस के खिलाफ दायर की याचिका
अभिजीत दीपके रिहा, SEM कोर्ट ने दी सशर्त जमानत
अभिजीत दीपके रिहा, SEM कोर्ट ने दी सशर्त जमानत
हवा में उड़ते जहाज पर खड़ी हुईं 99 साल की दादी, Video देख उड़े होश
हवा में उड़ते जहाज पर खड़ी हुईं 99 साल की दादी, Video देख उड़े होश
गेहूं का MSP बढ़ा, लेकिन इससे किसानों की कमाई कितनी बढ़ेगी?
गेहूं का MSP बढ़ा, लेकिन इससे किसानों की कमाई कितनी बढ़ेगी?
Embed widget