एक्सप्लोरर

Jeep India: जीप ने किया मेरिडियन ओवरलैंड एडिशन का खुलासा, ईवी सहित कई मॉडल्स के भारत में निर्माण को बढ़ावा देगी कंपनी 

इसके अलावा जीप इंडिया कथित तौर पर हुंडई क्रेटा को टक्कर देने के लिए प्रतिस्पर्धी मिड साइज एसयूवी सेगमेंट में प्रवेश करने की तैयारी कर रही है. इसके नए जीप एवेंजर होने की संभावना है.

Jeep Meridian Overland Edition: जीप इंडिया ने हाल ही में देश में मेरिडियन के ओवरलैंड एडिशन के साथ कम्पास एसयूवी के एक अपडेटेड लाइनअप का खुलासा किया है. अमेरिकी एसयूवी निर्माता कंपनी अब इलेक्ट्रिक वाहन सेगमेंट को लक्ष्य बना रही है, जिसके लिए वह विभिन्न विकल्पों का मूल्यांकन कर रही है. इसके अलावा जीप का लक्ष्य अगले तीन साल के अंदर कम्पास एसयूवी के लिए 90 प्रतिशत से अधिक लोकलाइजेशन हासिल करना है. फिलहाल जीप पुणे के रंजनगांव में टाटा मोटर्स के साथ 50:50 के ज्वाइंट वेंचर के साथ मैन्युफैक्चरिंग प्लांट को संचालित करती है.

कंपनी ने क्या कहा?

जीप इंडिया ऑपरेशंस के प्रमुख और स्टेलंटिस इंडिया के उप प्रबंध निदेशक, आदित्य जयराज ने खुलासा किया है कि जीप की लॉन्ग टर्म रणनीति के हिस्से के रूप में, कंपनी निर्यात पर अधिक जोर देगी. वर्तमान में, जीप कंपास और मेरिडियन मॉडल को भारत से ऑस्ट्रेलिया, जापान और न्यूजीलैंड सहित कई विकसित बाजारों में निर्यात किया जाता है. जीप इंडिया, देश में रैंगलर और ग्रैंड चेरोकी एसयूवी भी बेचती है. 

जीप लाएगी नई मिड साइज एसयूवी 

इसके अलावा जीप इंडिया कथित तौर पर हुंडई क्रेटा को टक्कर देने के लिए प्रतिस्पर्धी मिड साइज एसयूवी सेगमेंट में प्रवेश करने की तैयारी कर रही है. इसके नए जीप एवेंजर होने की संभावना है, जो 1.2L टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ 110bhp पॉवर जेनरेट करता है, और यह मैनुअल गियरबॉक्स और फ्रंट-व्हील-ड्राइव सिस्टम से लैस है. इस एसयूवी में माइल्ड हाइब्रिड तकनीक भी दी जा सकती है. जिसमें एक 54kWh का बैटरी पैक होगा. यह सेटअप 156bhp की पॉवर और 260Nm का टॉर्क जेनरेट कर सकता है. जबकि एवेंजर के इलेक्ट्रिक मॉडल को एक बार चार्ज करने पर लगभग 400 किमी की रेंज मिलती है. 

कैसी होगी जीप एवेंजर

जीप एवेंजर में जीप के सेलेक टेरेन ऑफ-रोड मोड भी मिलेंगे, जिसमें नॉर्मल, इको, स्पोर्ट, स्नो और मड शामिल हैं. इस एसयूवी को मॉड्यूलर सीएमपी प्लेटफॉर्म पर बनाया गया है और इसमें अधिक प्रभावशाली ग्राउंड क्लीयरेंस, साथ ही अच्छा ब्रेकओवर और एप्रोच एंगल भी मिलता है. इसमें 10.25-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, डुअल-ज़ोन क्लाइमेट कंट्रोल, एसी वेंट, एक डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, एडेप्टिव क्रूज़ कंट्रोल और बहुत सारे अन्य फीचर्स मिलेंगे.

यह भी पढ़ें :- पुरानी गाड़ी खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान, वरना कर बैठेंगे अपना नुकसान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत का सबसे महंगा टोल प्लाजा कौन-सा, जानिए कितना है खर्च?
भारत का सबसे महंगा टोल प्लाजा कौन-सा, जानिए कितना है खर्च?
Nexon या Brezza, 1 लाख की डाउन पेमेंट के बाद किसकी EMI सस्ती?
Nexon या Brezza, 1 लाख की डाउन पेमेंट के बाद किसकी EMI सस्ती?
ये हैं मारुति की सबसे मजबूत कारें, मिली है 5 स्टार रेटिंग
ये हैं मारुति की सबसे मजबूत कारें, मिली है 5 स्टार रेटिंग
गिरावट के बाद अचानक कैसे बढ़ गई छोटी कारों की सेल?
गिरावट के बाद अचानक कैसे बढ़ गई छोटी कारों की सेल?

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्कूल नहीं गए पर संविधान का पूरा पता, CJP प्रदर्शन में वायरल इरफान कौन?
स्कूल नहीं गए पर संविधान का पूरा पता, CJP प्रदर्शन में वायरल इरफान कौन?
जंतर-मंतर पर प्रोटेस्टर्स की निगरानी गैर-कानूनी थी या नहीं? HC करेगा फैसला
जंतर-मंतर पर प्रोटेस्टर्स की निगरानी गैर-कानूनी थी या नहीं? HC करेगा फैसला
'ईरान की मदद कर रहा रूस', जेलेंस्की के दावे पर ट्रंप का जवाब- मैं पुतिन से...
'ईरान की मदद कर रहा रूस', जेलेंस्की के दावे पर ट्रंप का जवाब- मैं पुतिन से...
'अभिषेक शर्मा पर कड़े फैसले लो', क्यों भड़के टीम इंडिया के पूर्व कप्तान
'अभिषेक शर्मा पर कड़े फैसले लो', क्यों भड़के टीम इंडिया के पूर्व कप्तान
Huma Qureshi Birthday: आमिर-शाहरुख के साथ एड में किया था काम, फिर इस डायरेक्टर ने बदली हुमा कुरैशी की जिंदगी
आमिर-शाहरुख के साथ किया था काम, फिर इस डायरेक्टर ने बदली हुमा कुरैशी की जिंदगी
PoK में प्रदर्शनकारियों पर PAK ने AK-47 से बरसाईं गोलियां, 11 की मौत
PoK में प्रदर्शनकारियों पर PAK ने AK-47 से बरसाईं गोलियां, 11 की मौत
5 साल बाद 600 मील दूर मिला खोया हुआ पालतू कुत्ता, मालिक से मिलते ही भावुक
5 साल बाद 600 मील दूर मिला खोया हुआ पालतू कुत्ता, मालिक से मिलते ही भावुक
ChatGPT Down, बार-बार काम करना बंद क्यों कर देती हैं ऑनलाइन सर्विसेस?
ChatGPT Down, बार-बार काम करना बंद क्यों कर देती हैं ऑनलाइन सर्विसेस?
Embed widget