एक्सप्लोरर

Car Buying Tips: पुरानी गाड़ी खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान, वरना कर बैठेंगे अपना नुकसान

सबसे अंत में गाड़ी फाइनल करने से पहले उसके सर्विस रिकॉर्ड को भी जरूर चेक करें, इससे आपको पता चल जाएगा कि गाड़ी की कितनी सर्विस कराई गई हैं और उसके किस किस पार्ट्स को चेंज किया गया है.

Used Car Buying Tips: कहीं न कहीं कार खरीदना हर किसी का सपना होता है, लेकिन कभी-कभी यह सपना पूरा नहीं हो पाता है, क्योंकि कारों की कीमत ज्यादा होती है जिसे हर कोई अफ़ोर्ड नहीं कर सकता है. बहुत से लोग ऐसे भी होते हैं जो सेकेंड हैंड कार खरीद लेते हैं. अगर आप भी सेकेंड हैंड कार खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो यह खबर आपके काम की है. दरअसल यूज्ड कार खरीदते समय हमें बहुत ही सतर्कता बरतने की जरूरत होती है, नहीं तो झमेले में पड़ सकते हैं. इसलिए अगर आप भी एक पुरानी कार खरीदने जा रहे हैं तो आज आपको इससे जुड़े कुछ ऐसे टिप्स बताने वाले हैं, जिन्हें अपनाकर बिना किसी पचड़े में पड़े एक बढ़िया कार खरीदकर अपने घर ला सकते हैं. 

तय करें बजट 

पुरानी कार खरीदने से पहले आप अपना बजट तय कर लें. इसके बाद आप अपनी पसंद की गई कार की मार्केट वैल्यू और रीसेल वैल्यू और डिमांड के बारे में जानकारी जरूर जुटा लें. साथ ही समान मॉडल की कार का रेट अलग-अलग प्लेटफॉर्म्स पर भी जरूर चेक कर लें. इस बात का विशेष ध्यान रखें कि कभी भी अपने निर्धारित बजट से अधिक वैल्यू की कार न खरीदें.  

अच्छे से करें टेस्ट ड्राइव

अगर आप कोई भी पुरानी कार खरीदने जा रहे हैं तो उससे पहले गाड़ी की एक लंबी टेस्ट ड्राइव जरूर लें. इस दौरान इस बात का ध्यान रखें कि गाड़ी में कोई खराबी न हो, साथ ही गाड़ी चलते समय उसके इंजन समेत अन्य सभी पार्ट्स के आवाजों पर भी विशेष ध्यान दें. साथ ही यह गाड़ी चलाने में कितनी आरामदायक है, और उसके इंजन की परफॉर्मेंस कैसी है, इसका भी जरूर ध्यान दें. साथ ही हो सके तो किसी अनुभवी व्यक्ति से भी गाड़ी को जरूर चलवाकर देखें.

करें असेसमेंट

एक बार अच्छे से टेस्ट ड्राइव लेने के बाद कार में ड्राइविंग के दौरान महसूस हुई सभी कमियों का उसके मार्केट प्राइस और आस्किंग प्राइस दोनों का मूल्यांकन करने. अगर गाड़ी में छोटी-मोटी कमी है तो उसे सही कराने के खर्चे का भी मूल्यांकन जरूर करें. इसके बाद गाड़ी का सही मूल्य तय करें. 

मैकेनिक से जरुर करवाएं चेक

इसके अलावा गाड़ी लेने से पहले उसे किसी अच्छे मैकेनिक से या कंपनी के ऑथराइज्ड सर्विस सेंटर पर जरूर चेक करवा लें, ताकि बाद में दिक्कतों का सामना न करना पड़े. मैकेनिक से चेक करवाने के बाद आपको गाड़ी की उन खामियों के बारे में पता चल जाएगा जो आप अब तक नहीं समझ पाएं हो.

चेक करें सर्विस रिकॉर्ड

सबसे अंत में गाड़ी फाइनल करने से पहले उसके सर्विस रिकॉर्ड को भी जरूर चेक करें, इससे आपको पता चल जाएगा कि गाड़ी की कितनी सर्विस कराई गई हैं और उसके किस किस पार्ट्स को चेंज किया गया है. साथ ही यह भी जरूर चेक कर लें कि गाड़ी का मीटर न बैक किया गया हो. सर्विस रिकॉर्ड सही मिलने पर आप डील फाइनल कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें :- आने वाली महिंद्रा की इलेक्ट्रिक कारों में मिलेगा 3डी-इन कार ऑडियो सिस्टम, जानिए क्या होगी खासियत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कितनी देर हवा में उड़ सकती है मस्क की फ्लाइंग कार, भारत में कैसे चलेगी?
कितनी देर हवा में उड़ सकती है मस्क की फ्लाइंग कार, भारत में कैसे चलेगी?
डीजल जैसा दम और 29 kmpl का दावा, रेनो ने उतारी पहली हाइब्रिड डस्टर
डीजल जैसा दम और 29 kmpl का दावा, रेनो ने उतारी पहली हाइब्रिड डस्टर
1.27 लाख रुपये में क्रूज कंट्रोल वाली बाइक, Hero ने दिया बड़ा सरप्राइज
1.27 लाख रुपये में क्रूज कंट्रोल वाली बाइक, Hero ने दिया बड़ा सरप्राइज
Petrol जैसी Power, CNG का खर्च, XUV 3XO ZNG कितनी दमदार?
Petrol जैसी Power, CNG का खर्च, XUV 3XO ZNG कितनी दमदार?

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget