एक्सप्लोरर

टर्बो-पेट्रोल इंजन कार चलाते वक्त भूलकर भी न करें ये गलतियां, ऐेसे बढ़ाएं कार का माइलेज

अगर आप टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन वाली कार इस्तेमाल करते हैं और आपकी कार उतना माइलेज नहीं देती जितना आपसे वादा किया गया था. तो इसके लिए आपको अपनी ड्राइविंग स्टाइल में ये बदलाव करने होंगे. आपकी कार शानदार माइलेज देगी.

आजकल ज्यादातर कार कंपनियां टर्बोचार्ज्ड इंजन वाली कार लॉन्च कर रही हैं. आपको पेट्रोल और डीजल दोनों ऑप्शन में टर्बो चार्ज्ड इंजन मिल जाएगा. टर्बोचार्ज्ड इंजन की खास बात ये है कि ये नैचुरली एस्पिरेटेड इंजन से कहीं ज्यादा पावरफुल होते हैं. हालांकि बहुत सारे लोग इस इंजन का सही इस्तेमाल नहीं कर पाते हैं. लंबे समय से नैचुरील एस्पिरेटेड इंजन का इस्तेमाल किया जा रहा है इसलिए उसके बारे में लोगों को ज्यादा जानकारी है. लेकिन हम आपको टर्बोचार्ज्ड इंजन के इस्तेमाल का सही तरीका बता रहे हैं. जिससे आप अपनी कार का माइलेज भी बढ़ा सकते हैं. 

1- जल्दी गियर न बदलें- टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन में करीब 2,000 RPM पर रेव रेंज में जल्दी शिफ्ट कर देना चाहिए. खास बात ये है कि गियर शिफ्टिंग के वक्त मैक्सिमम टॉर्क का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए. ऐसे में आप ट्रर्बो पेट्रोल इंजन में जल्दी गियर बदलते हैं तो इससे इंजन ज्यादा रेविंग नहीं करता और इससे आपका फ्यूल ज्यादा बर्न होगा. इससे कार के माइलेज पर भी असर पड़ता है 

2- तेजी से ब्रेक न लगाएं- भारत में लोग स्पीड में कार चलाते हैं. अक्सर लोग रेड लाइट या स्पीड ब्रेकर पर तेजी से ब्रेक का इस्तेमाल करते हैं. लेकिन आपको ऐसा करने से बचना है. इससे आपका काफी फ्यूल बर्बाद हो जाता है. ब्रेक लगाने के लिए आपको एक्सलरेटर पेडल को छोड़ा देना चाहिए. इसा ककने से कार अपने आप धीमी हो जाएगी. आजकल कारों में फ्यूल-इंजेक्शन टैक्निक का इस्तेमाल किया जाता है जिसका फायदा ये है कि इंजन अपने आप कट-ऑफ हो जाता है.

3- टॉर्क का ख्याल रखें- टर्बोचार्ज्ड इंजन का इस्तेमाल करते समय आपको टॉर्क ग्राफ का भी बहुत ख्याल रखना चाहिए. टॉर्क ग्राफ ये शो करता है कि आप मैक्सिमम टॉर्क कब इस्तेमाल करते हैं. ऐसा जरूरी नहीं है कि हर बार आपको टॉर्क का इस्तेमाल करना पड़े. इसलिए आपको कार को किक करने के लिए मैक्सिमम टॉर्क का इंतजार नहीं करना पड़ता है. आप 2,000 RPM पर भी अच्छी स्पीड पकड़ सकते हैं. इससे आपकी कार का माइलेज भी बढ़ेगा.

4- एक स्पीड में गाड़ी चलाएं- अगर आप हाईवे पर ड्राइव करते हैं तो कोशिश करें आपकी कार की स्पीड एक जैसी बनी रहे. बार-बार क्लच, गियर बदलना और थ्रोटल इनपुट के इस्तेमाल से ज्यादा फ्यूल खर्च होता है. आप इस बात को भी ध्यान में रखें कि कार हायर गियर में हो और इंजन के रेव्स स्टेबल रहें. हाईवे पर क्रूज कंट्रोल का सहारा लें. इससे कार का माइलेज भी ठीक रहेगा.

5- स्पीड कम करने के लिए गियर डाउनशिफ्ट करें- कार की स्पीड कम करने के लिए ब्रेक का इस्तेमाल न करके गियर को डाउनशिफ्ट भी कर सकते हैं. इसके लिए आपको रेव-मैचिंग की प्रोसिस को अपनाना होगा. मतलब आप थ्रॉटल को ब्लिप करते हैं जिससे डाउनशफ्ट करने पर यह आपके निचले गियर के रेव्स से मेच हो जाए. ऐसा करने के लिए आपको क्लच दबाना होगा. इसके बाद ये एक गियर नीचे शिफ्ट हो जाता हैं. क्लच को बंद करने से पहले एक्सलरेटर को दबाने की भी जरूरत होगी.

ये भी पढ़ें: ये हैं सबसे ज्यादा बिकने वाली Automatic Compact SUV, डीजल में भी मिलेगा ऑप्शन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

TVS बनी EV मार्केट की नंबर-1 कंपनी, Ola को पछाड़कर मारी बाजी
TVS बनी EV मार्केट की नंबर-1 कंपनी, Ola को पछाड़कर मारी बाजी
₹4.26 लाख में आई Royal Enfield Classic 650 Hypershift, क्या है खास?
₹4.26 लाख में आई Royal Enfield Classic 650 Hypershift, क्या है खास?
कोलकाता में लाल-पीली रंगी गईं सड़कें, इससे ड्राइविंग में कितनी होगी दिक्कत?
कोलकाता में लाल-पीली रंगी गईं सड़कें, इससे ड्राइविंग में कितनी होगी दिक्कत?
SUV से पिकअप तक, Jeep-Citroen लाएंगी 12 नए मॉडल
SUV से पिकअप तक, Jeep-Citroen लाएंगी 12 नए मॉडल

वीडियोज

Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)
Yeh Fitoor Tera:💔Ridhan ने तोड़ दी सगाई! जान लिया की Saumya का दिल सिर्फ Jeet के लिए धड़कता है! #sbs
Salman Khan के Bedroom में थी रहस्यमयी मौजूदगी? Koffee With Karan 9 में किया खुलासा!
Bigg Boss 20: Qazi Touqeer ने Sachin Tendulkar को कहा ‘Little Master’, सोशल मीडिया पर विवाद!
Gauahar Khan ने Qazi Touqeer के व्यवहार पर उठाए सवाल, Salman Khan से की Weekend Ka Vaar की मांग!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC पर बवाल के बीच मल्लिकार्जुन खरगे ने छेड़ा परिसीमन विवाद, 'संसद सत्र से पहले...'
CEC पर बवाल के बीच मल्लिकार्जुन खरगे ने छेड़ा परिसीमन विवाद, 'संसद सत्र से पहले...'
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
'भगवान उनका भला करे', तनुश्री दत्ता के Evil Is Dead वाले बयान पर नाना पाटेकर के बेटे मल्हार ने तोड़ी चुप्पी
'भगवान भला करे', तनुश्री दत्ता के Evil Dead वाले बयान पर नाना पाटेकर के बेटे ने तोड़ी चुप्पी
टीम इंडिया से बाहर चल रही स्टार बल्लेबाज को मिला नया रोल, स्विट्जरलैंड ने बनाया एम्बेसडर
टीम इंडिया से बाहर चल रही स्टार बल्लेबाज को मिला नया रोल, स्विट्जरलैंड ने बनाया एम्बेसडर
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'रिजीम चेंज' वाले बयान पर नितिन नवीन का पलटवार, कहा- 'यह अर्बन नक्सल के...'
'रिजीम चेंज' वाले बयान पर नितिन नवीन का पलटवार, कहा- 'यह अर्बन नक्सल के...'
कैसे अपना नाम दिखने से रोक सकते हैं आप? जानें आसान टिप्स
कैसे अपना नाम दिखने से रोक सकते हैं आप? जानें आसान टिप्स
Embed widget