एक्सप्लोरर

ये हैं सबसे ज्यादा बिकने वाली Automatic Compact SUV, डीजल में भी मिलेगा ऑप्शन

अगर आप एक शानदार डीजल एसयूवी कार खरीदना चाहते हैं जो आपके पास कई ऑप्शन हैं. ऑटोमैटिक वेरिएंट में ये टॉप 5 मिड साइज एसयूवी हैं जो आपको डीजल इंजन के साथ मिल रही हैं. जानते हैं इनकी कीमत.

आजकल मार्केट में कॉम्पैक्ट या मिड-साइज एसयूवी कारों की डिमांड सबसे ज्यादा है. खासतौर से इसमें लोग ऑटोमैटिक और डीजल वेरिएंट खरीदना पसंद कर रहे हैं. लेकिन पिछले कुछ समय से जब से सरकार ने बीएस 6 मानक लागू किया है कई कंपनियों ने डीजल कार का प्रोडक्शन बंद कर दिया है. अब ज्यादातर कंपनियां पेट्रोल वर्जन ही लॉन्च कर रही हैं. हालांकि पेट्रोल के मुकाबले डीजल कारें ज्यादा माइलेज देती हैं. कॉम्पैक्ट एसयूवी या मिड साइज एसयूवी कार में डीजल कार सबसे ज्यादा डिमांड में हैं. टाटा सफारी से लेकर हंडई क्रेटा तक इस सेगमेंट में आपको ऑटोमैटिक डीजल वेरिएंट मिल जाएगा. आइये जानते हैं 5 डीजल ऑटोमैटिक कार कौन सी हैं.

Hyundai Creta- हुंडई क्रेटा मिड साइज एसयूवी में सबसे डिमांडिंग कार है. लोग सबसे ज्यादा डीजल वैरियंट्स में क्रेटा खरीदना पसंद कर रहे हैं. इस कार में 1.5 लीटर का 4-सिलेंडर डीजल इंजन दिया गया है जो 115 PS की पावर और 250 NM का टॉर्क जेनरेट करता है. क्रेटा में आपको 2 डीजल ऑटोमैटिक वैरियंट्स मिल जाएंगे. ये कार 6-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन से लैस है. ऑटोमेटिक डीजल वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 16.28 लाख से 17.49 लाख के बीच है. 

Tata Harrier- टाटा हैरियर में फिएट सोर्स्ड 2.0 लीटर 4-सिलंडर डीजल इंजन दिया गया है जो 170 PS की पावर और 350 NM का टॉर्क देता है. टाटा हैरियर 6-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ लॉन्च की गई थी. पिछले साल ही इसमें हुंडई का 6-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन भी लॉन्च किया गया है. टाटा हैरियर ऑटोमैटिक डीजल  आपको 16.50 लाख से 20.45 लाख के बीच पड़ेगी. 

Kia Seltos- किआ सेल्टोस मिड साइज सेगमेंट में दूसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों में शामिल है. किया सेल्टोस में 1.5 लीटर का 4-सिलेंडर डीजल इंजन मिलेगा, जो 115 PS की पावर और 250 NM का टॉर्क जेनरेट करता है. इसमें डीजल इंजन के साथ 6-स्पीड टॉर्क कनवर्टर भी दिया गया है. किआ सेल्टोस डीजल ऑटोमैटिक की एक्स-शोरूम कीमत 13.79 लाख से 17.45 लाख के बीच है.     

Tata Safari- हाल ही में नेक्स्ट जनरेशन टाटा सफारी को लॉन्च किया गया है. ये कार टाटा हैरियर का एक्सटेंडेड वर्जन है. टाटा सफारी में 2.0 लीटर का डीजल इंजन दिया गया है, जो 170 PS की पावर और 350 NM का टॉर्क जेनरेट करता है. इसमें 6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन दिया गया है. सफारी ऑटोमैटिक की एक्स-शोरूम कीमत 17.25 लाख से 21.45 लाख के बीच है.  

Jeep Compass- अमेरिका कंपनी Jeep India ने हाल ही में Compass का फेसलिफ्ट वर्जन लॉन्च किया है. नई कंपास के एक्सटीरियर और इंटीरियर फीचर्स में कई बदलाव किए गए हैं. जीप कंपास फेसलिफ्ट में 2.0 लीटर का डीजल इंजन दिया गया है, जो 173 PS की पावर और 350 NM का टॉर्क देता है. ये कार 6-स्पीड मैनुअल और 9-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के विकल्प के साथ आती है. इस कार के ऑटोमैटिक वर्जन कीमत 26.29 लाख से 28.29 लाख तक है. 

ये भी पढ़ें: आने वाले वक्त में ये टॉप 5 SUVs होंगी लॉन्च, फीचर्स के मामले में भी दमदार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या है Honda का बड़ा प्लान? भारत में ला सकती है 10 नई गाड़ियां
क्या है Honda का बड़ा प्लान? भारत में ला सकती है 10 नई गाड़ियां
पेट्रोल-डीजल से महंगा पड़ा EV का इंश्योरेंस क्लेम, खर्च 14% ज्यादा
पेट्रोल-डीजल से महंगा पड़ा EV का इंश्योरेंस क्लेम, खर्च 14% ज्यादा
ऑटो सेक्टर ने बनाया रिकॉर्ड, सितंबर में बिकीं 25.37 लाख गाड़ियां
ऑटो सेक्टर ने बनाया रिकॉर्ड, सितंबर में बिकीं 25.37 लाख गाड़ियां
Honda Elevate हुई और स्मार्ट, फीचर्स देख रह जाएंगे दंग
Honda Elevate हुई और स्मार्ट, फीचर्स देख रह जाएंगे दंग

वीडियोज

बीवी की बेवफाई....पति का गुस्सा !
Rahul Gandhi पर पुलिस का एक्शन! हिरासत में लेकर बस में बैठाया
प्रेमानंद महाराज के यहां जाने पर मिले 5 करोड़?
विपक्ष का प्रदर्शन...कांग्रेस ने किया 'हाइजैक' ?
त्योहारों से पहले RBI का बड़ा झटका! महंगा हुआ Loan, बढ़ी Repo Rate

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से छूटने के बाद राहुल गांधी की पहली प्रतिक्रिया, 'संसद, सड़क और जंतर-मंतर...'
हिरासत से छूटने के बाद राहुल गांधी की पहली प्रतिक्रिया, 'संसद, सड़क और जंतर-मंतर...'
झारखंड के CM हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन
झारखंड के CM हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन
आडवाणी से मिले PM मोदी, जनसेवा के 25 साल पूरे होने पर की मुलाकात
आडवाणी से मिले PM मोदी, जनसेवा के 25 साल पूरे होने पर की मुलाकात
भारतीय गेंदबाज ने टेस्ट में 14 विकेट लेकर रचा इतिहास, बन गया नया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड'
भारतीय गेंदबाज ने टेस्ट में 14 विकेट लेकर रचा इतिहास, बन गया नया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड'
'प्रियंका और राहुल गांधी को जान का खतरा', पप्पू यादव बोले- 'दिल्ली पुलिस…'
'प्रियंका और राहुल गांधी को जान का खतरा', पप्पू यादव बोले- 'दिल्ली पुलिस…'
अपने फार्म हाउस पर कैसे उगाएं जापान का कामो बैंगन, कितना होगा मुनाफा?
अपने फार्म हाउस पर कैसे उगाएं जापान का कामो बैंगन, कितना होगा मुनाफा?
तुम मुझे पाकिस्तान भेजना चाहते हो...सचिन पर बरसीं सीमा हैदर
तुम मुझे पाकिस्तान भेजना चाहते हो...सचिन पर बरसीं सीमा हैदर
Old Photo Album: एलबम से चिपक गई हैं पुरानी तस्वीरें? बिना फाड़े ऐसे निकालें
एलबम से चिपक गई हैं पुरानी तस्वीरें? बिना फाड़े ऐसे निकालें
Embed widget