एक्सप्लोरर

Honda Elevate में बड़े बदलाव, क्या अब पैसा वसूल है SUV?

नई होंडा Elevate फेसलिफ्ट भारत में लॉन्च. जानें इसके नए फीचर्स, कीमत और क्या यह एसयूवी खरीदना वाकई पैसा वसूल है या नहीं.

भारत में अपनी पकड़ मजबूत बना चुकी जापानी कार निर्माता कंपनी होंडा ने अपनी नई होंडा एलेवेट फेसलिफ्ट को बाजार में लॉन्च कर दिया है. जिसके बाद इस गाड़ी की जमकर चर्चा हो रही है. कंपनी ने एलेवेट फेसलिफ्ट को कई बदलावों के साथ मार्केट में लॉन्च किया है. जिसके बाद अब सभी के दिमाग में यही सवाल आ रहा है कि क्या अब यह SUV पूरी तरह से पैसा वसूल हो गई है या नहीं.

आपको बता दें कि अगर आप भी इन दिनों अपने लिए या अपने परिवार के पेट्रोल एसयूवी खरीदने का मन बना रहे हैं तो यह खबर आपके लिए ही है. क्योंकि इस खबर में हम आपको होंडा एलेवेट फेसलिफ्ट के नए फीचर्स, बदलावों और कीमत से जुड़ी हर जानकारी देने जा रहे हैं.

कंपनी ने किए कई बदलाव

बता दें कि नई होंडा एलेवेट फेसलिफ्ट के एक्सटीरियर डिजाइन में कंपनी ने कई बदलाव किए हैं. जिससे यह कार सड़क पर और भी ज्यादा शानदार और बोल्ड नजर आ रही है. जबकि गाड़ी के फ्रंट में एक बड़ी और आकर्षक ग्रिल दी गई है और साथ ही इसके ब्लैक होंडा लोगो को थोड़ा ऊपर शिफ्ट किया गया है जो इसके लुक को और भी निखारता है.

वहीं गाड़ी के पीछे की तरफ नई कनेक्टेड रियर लाइट दी गई हैं जो रात के समय देखने में बहुत ही शानदार और प्रीमियम लगती हैं. जबकि कंपनी ने इसके अलॉय व्हील्स में कोई भी बदलाव नहीं किया है. लेकिन इसके बाद भी नए डिजाइन एलिमेंट्स के कारण यह एसयूवी पहले से काफी ज्यादा मस्कुलर और अपीलिंग लगती है.

Honda Elevate में बड़े बदलाव, क्या अब पैसा वसूल है SUV?

AI Generated Image

यह भी पढ़ें: लग्जरी कार किराये पर लेना कितना महंगा? आंकड़े चौंका देंगे

केबिन के अंदर हुए कई बदलाव

आपको बता दें कि एलेवेट फेसलिफ्ट मॉडल का केबिन भीतर से शानदार बनाया गया है. क्योंकि कंपनी ने कई जबरदस्त फीचर्स जोड़े हैं. केबिन की क्वालिटी को बेहतर बनाने के लिए डैशबोर्ड और डोर पैड्स पर सॉफ्ट-टच मटीरियल का इस्तेमाल किया गया है जो इसे लग्जरी फील देता है. इसके अलावा इसमें पावर्ड हैंडब्रेक, बेहतरीन डिस्प्ले क्वालिटी वाला 360-डिग्री कैमरा, वेंटिलेटेड सीट्स और ड्यूल पावर्ड सीट्स जैसे आधुनिक फीचर्स शामिल किए गए हैं.

जबकि इस सेगमेंट में रियर वेंटिलेटेड सीट्स का होना एक ऐसा शानदार फीचर है जो इसके विरोधी गाड़ियों में आसानी से देखने को नहीं मिलता है. हालांकि पैनोरमिक सनरूफ या पावर्ड टेलगेट जैसी कुछ चीजें इसमें दी जा सकती थीं.

Honda Elevate में बड़े बदलाव, क्या अब पैसा वसूल है SUV?

AI Generated Image

कैसा है इंजन परफॉर्मेंस?

अब बात करें अगर गाड़ी के इंजन की तो इसमें आपको 1.5-लीटर नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन मिलता है. जो अपनी रिफाइनरी के लिए जाना जाता है. हालांकि कंपनी ने   केबिन के भीतर आने वाली आवाज और वाइब्रेशन को काफी हद तक कम कर दिया है. जिससे यह गाड़ी अब पहले से ज्यादा शांत महसूस होती है. गाड़ी स्टार्ट होने से लेकर चलते समय तक इसका इंजन बेहद स्मूथ रहता है.

जिससे लंबे सफर के दौरान थकान बिल्कुल महसूस नहीं होती है. भले ही इसमें आपको टर्बो पेट्रोल इंजन का ऑप्शन ने मिला हो लेकिन इसका शानदार 220 मिलीमीटर का ग्राउंड क्लीयरेंस और मजबूत सस्पेंशन इसे किसी भी तरह के खराब रास्तों पर आसानी से चलाने में मदद करते हैं.

क्या यह पैसा वसूल है?

बता दें कि कंपनी ने गाड़ी के दामों में कोई बदलाव नहीं किया है.जिससे यह बजट ग्राहकों के लिए बेहद सही है. हालांकि इसके नए टॉप-एंड ट्रिम्स जरूर जोड़े गए हैं. लेकिन इसके बावजूद यह मार्केट में मौजूद कई अन्य गाड़ियों के मुकाबले काफी किफायती साबित होती है. यदि आप कम बजट में प्रीमियम फीचर्स से लैस एक दमदार पेट्रोल एसयूवी खरीदना चाहते हैं.

तो यह नई गाड़ी आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प बन सकती है. शानदार ग्राउंड क्लीयरेंस, आधुनिक सेफ्टी फीचर्स और केबिन के नए अपग्रेड्स इसे पूरी तरह से पैसा वसूल गाड़ी बनाते हैं. कुल मिलाकर देखा जाये तो जो ग्राहक एक भरोसेमंद और आरामदायक फैमिली एसयूवी की खोज में हैं उनके लिए यह कार एकदम सटीक और सही फैसला साबित होगी.

यह भी पढ़ें: चलती कार में रिवर्स गियर डालने से क्या होता है, इससे क्या नुकसान?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

लग्जरी कार किराये पर लेना कितना महंगा? आंकड़े चौंका देंगे
लग्जरी कार किराये पर लेना कितना महंगा? आंकड़े चौंका देंगे
BMW F 450 RR की एंट्री करीब, 15 अक्टूबर को होगा Reveal
BMW F 450 RR की एंट्री करीब, 15 अक्टूबर को होगा Reveal
चलती कार में रिवर्स गियर डालने से क्या होता है, इससे क्या नुकसान?
चलती कार में रिवर्स गियर डालने से क्या होता है, इससे क्या नुकसान?
पेट्रोल कारों की हिस्सेदारी घटी, CNG और EV की बढ़ी मांग
पेट्रोल कारों की हिस्सेदारी घटी, CNG और EV की बढ़ी मांग
Advertisement

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत में लिए गए CJP नेता तो शशि थरूर बोले - 'जो सरकार आश्वस्त होती है...'
हिरासत में लिए गए CJP नेता तो शशि थरूर बोले - 'जो सरकार आश्वस्त होती है...'
'नए अंग्रेजों से जंग', CJP प्रदर्शन के बीच बोले सांसद पप्पू यादव
'नए अंग्रेजों से जंग', CJP प्रदर्शन के बीच बोले सांसद पप्पू यादव
सबसे तेज T20I शतक... शाइ होप ने तोड़ा क्रिस गेल का बड़ा रिकॉर्ड
सबसे तेज T20I शतक... शाइ होप ने तोड़ा क्रिस गेल का बड़ा रिकॉर्ड
'शेखर टुनाइट' के फिनाले में गेस्ट थे नाना पाटेकर, अब शेखर सुमन ने कैंसिल किया शो, बोले- 'उनकी जगह कोई नहीं ले सकता'
शेखर सुमन ने कैंसिल किया 'शेखर टुनाइट' का फिनाले, नाना पाटेकर थे गेस्ट
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
पीठ पर मासूम और हाथों में जिम्मेदारी, मां के जज्बे ने जीता यूजर्स का दिल
पीठ पर मासूम और हाथों में जिम्मेदारी, मां के जज्बे ने जीता यूजर्स का दिल
Supreme Court Acid Attack Victim: एसिड अटैक पीड़िता के इलाज पर SC सख्त, अस्पताल को दिए कड़े निर्देश
एसिड अटैक पीड़िता के इलाज पर SC सख्त, अस्पताल को दिए कड़े निर्देश
Embed widget