Honda 0 Alpha EV का दिसंबर में डेब्यू, 75kWh बैटरी का ऑप्शन
दिसंबर 2026 में होगा Honda 0 Alpha EV का डेब्यू. जानिए इस पहली होंडा इलेक्ट्रिक एसयूवी में मिलने वाले 75kWh बैटरी और शानदार फीचर्स की पूरी डिटेल.

इंडिया में होंडा कंपनियां की कई गाड़ियां मार्केट में हैं. लेकिन अभी EV मार्केट में कंपनी की कोई भी गाड़ी नहीं है. हालांकि अब यह खत्म होने वाला है क्योंकि इंडिया में होंडा बहुत जल्द अपनी नई इलेक्ट्रिक गाड़ी लॉन्च करने जा रही है.
होंडा अपनी पहली नई इलेक्ट्रिक एसयूवी के रूप में होंडा 0 अल्फा के प्रोडक्शन मॉडल का इसी साल दिसंबर 2026 में आधिकारिक तौर पर पर्दाफाश करने की तैयारी कर रही है. इस खबर में हम आपको इसकी बैटरी क्षमता, फीचर्स और लॉन्च से जुड़ी तमाम खासियतों के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं.
मिलेगी शानदार रेंज
आपको बता दें कि होंडा की इस नयी इलेक्ट्रिक एसयूवी की सबसे बड़ी खासियत इसका पावरफुल बैटरी पैक होगा. जिसे लेकर बाजार में जमकर चर्चा चल रही है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार होंडा इस गाड़ी में ग्राहकों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए 65kWh से लेकर 75kWh तक का बड़ा बैटरी पैक विकल्प दे सकती है.
इतने बड़े बैटरी पैक के साथ आने की वजह से इस एसयूवी से सिंगल चार्ज में 500 किलोमीटर से ज्यादा की लंबी ड्राइविंग रेंज मिलने की पूरी उम्मीद है. वहीं इसके अलावा यह गाड़ी बेहद ही फ़ास्ट चार्ज भी होगी.

यह भी पढ़ें: जंतर-मंतर पर डिटेंशन, कौन-सी गाड़ियों का हुआ इस्तेमाल?
डिजाइन और लुक कैसा रहेगा?
जानकारी दें दे कि होंडा 0 अल्फा का डिजाइन कंपनी के ग्लोबल 0 सीरीज के कॉन्सेप्ट पर आधारित है. जिसे पहली बार जापान मोबिलिटी शो में दिखाया गया था. इस एसयूवी का एक्सटीरियर बेहद स्लीक, मॉडर्न और एयरोडायनामिक रखा गया है. जिसमें शार्प एलईडी प्रोजेक्टर हेडलैंप्स और एक बंद सील्डेड फ्रंट ग्रिल दी गई है.
जबकि गाड़ी के साइड प्रोफाइल में फ्लश डोर हैंडल और बड़े एयरो-डायल अलॉय व्हील्स मिलते हैं जो इसके स्पोर्टी लुक को और ज्यादा शानदार बना दे रहें हैं. पीछे की तरफ वर्टिकल शेप में दी गई स्लिम एलईडी टेल-लाइट्स और शार्प स्पॉइलर इसे सड़क पर एक अलग और प्रीमियम प्रेजेंस देने वाला है.

आधुनिक फीचर्स और हाई-टेक केबिन
बता दें कि बाहर से जितनी यह गाड़ी स्टाइलिश दिखती है अंदर से इसका केबिन उतना ही लग्जरी और नए तकनीकों से लैस होने वाला है. जबकि इसके डैशबोर्ड पर एक बड़ा सेंट्रल टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले दिया जाएगा जो कनेक्टिविटी के नए फीचर्स से जुड़ा होगा.
वहीं यात्रियों के आराम और सुविधा के लिए इसमें पैनोरामिक ग्लास रूफ, वेंटिलेटेड सीट्स, वायरलेस स्मार्टफोन चार्जिंग और ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल जैसी सुविधाएं मिल सकती हैं.
क्या रह सकती है कीमत?
अब बात करें अगर कीमत की तो होंडा अपनी इस पहली इलेक्ट्रिक एसयूवी को भारतीय बाजार में लगभग 17 लाख रुपये से 25 लाख रुपये के शुरुआती दाम पर उतार सकती है. बाजार में आने के बाद इसका मुकाबला सीधे तौर पर हुंडई क्रेटा इलेक्ट्रिक, टाटा सिएरा ईवी, मारुति सुजुकी ई विटारा और एमजी जेडएस ईवी जैसी पॉपुलर गाड़ियों से होने वाला है.
वहीं जो ग्राहक होंडा की विश्वसनीयता के साथ एक दमदार और लंबी रेंज वाली इलेक्ट्रिक फैमिली एसयूवी खरीदना चाहते हैं. उनके लिए यह गाड़ी आने वाले समय में एक बेहतरीन विकल्प साबित होने वाली है.
यह भी पढ़ें: ₹10 लाख से कम में 360° Camera वाली ये 5 Cars हैं खास




















