एक्सप्लोरर

FASTag KYC: 31 जनवरी के बाद बंद हो जाएगा आपका FASTag, उससे पहले जरूर करा लें ये काम

NHAI का कहना है कि देश में फास्टैग ने इलेक्ट्रॉनिक टोल कलेक्शन में क्रांति ला दी है. 98 फीसदी के पेनेट्रेशन रेट और 8 करोड़ से ज्यादा उपयोगकर्ताओं के साथ फास्टैग काफी तेज सिस्टम बन गया है.

FASTags Deactivated: आपको यह तो पता है कि रोड पर गाड़ी चलाते के लिए टोल टैक्स देने की जरूरत होती है. जिसके लिये पहले आपको लंबे समय तक लाइन में लगकर टोल देना पड़ता था. लेकिन टेक्नोलॉजी के इस जमाने में अब FASTag की मदद से चंद मिनट में टोल टैक्स का भुगतान हो जाता है. इसी FASTags के मध्यम से टोल संग्रह को सुव्यवस्थित करने के प्रयास में, सरकार ने अनिवार्य कर दिया है कि अपूर्ण KYC वाले FASTags को 31 जनवरी, 2024 के बाद बैंकों द्वारा ब्लैकलिस्ट कर दिया जाएगा. इसलिए आप भी 31 जनवरी से पहले फास्टैग KYC करा लें, नहीं तो टोल टैक्स देने में दिक्कत होगी और सफर में भी परेशानी हो सकती है. 

नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने एक जारी अपडेट में, वन व्हीकल वन फास्टैग की मुहिम पर जोर देते है कि, अपूर्ण केवाईसी वाले फास्टैग को 31 जनवरी 2024 के बाद बैंकों द्वारा ब्लैकलिस्ट कर दिया जाएगा. इस असुविधा से बचने के लिए, आपको यह सुनिश्चित करना होगा कि नवीनतम फास्टैग का केवाईसी पूरा करा लें. सरकार की इस मुहिम से नेशनल हाईवे पर वाहन चलाने का एक्सपीरियंस और भी ज्यादा बेहतर हो जाएगा. 

इसमें यह भी कहा गया कि केवल नवीनतम फास्टैग अकाउंट ही सक्रिय रहेगा. आगे की सहायता या सवालों के लिए, FASTag यूजर निकटतम टोल प्लाजा या अपने संबंधित जारीकर्ता बैंकों के टोल-फ्री ग्राहक सेवा नंबर पर संपर्क कर सकते हैं.

बता दें कि NHAI को हाल में शिकायत मिली थी कि एक ही गाड़ी के लिए कई FASTags जारी किए गये हैं, और KYC भी नहीं कराया गया है, जिसके बाद NHAI ने इस कदम को उठाया है. बयान में इस बात पर भी प्रकाश डाला गया कि FASTags को कभी-कभी जानबूझकर गाड़ी की विंडस्क्रीन पर नहीं लगाया जाता है, जिसकी वजह से राष्ट्रीय राजमार्ग उपयोगकर्ताओं को टोल प्लाजा पर अनावश्यक देरी होती है और असुविधाओं का सामना करना पड़ता है.

सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय का कहना है कि देश में फास्टैग ने इलेक्ट्रॉनिक टोल कलेक्शन में क्रांति ला दी है. 98 फीसदी के पेनेट्रेशन रेट और 8 करोड़ से ज्यादा उपयोगकर्ताओं के साथ फास्टैग काफी तेज सिस्टम बन गया है. वन व्हीकल, वन फास्टैग से राष्ट्रीय राजमार्ग उपयोगकर्ताओं के लिए आसानी होगी और नेशनल हाईवे पर और बेहतर एक्सपीरियंस मिलेगा.

यह भी पढ़ें :- 19 जनवरी को भारत में अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार लॉन्च करेगी रोल्स रॉयस, जानिए कितनी होगी कीमत!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

5 साल में कौन सस्ता पड़ेगा, इलेक्ट्रिक या पेट्रोल स्कूटर?
5 साल में कौन सस्ता पड़ेगा, इलेक्ट्रिक या पेट्रोल स्कूटर?
छोटी Cars में भी Hybrid Technology की Entry, कितना बढ़ेगा Mileage?
छोटी Cars में भी Hybrid Technology की Entry, कितना बढ़ेगा Mileage?
BMW-Mercedes को मिलेगी टक्कर? भारत आ रहे 3 नए Luxury Brands
BMW-Mercedes को मिलेगी टक्कर? भारत आ रहे 3 नए Luxury Brands
500 KM चलने में ट्रक कितना डीजल पीता है? जानें खर्च
500 KM चलने में ट्रक कितना डीजल पीता है? जानें खर्च

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'अवैध हिरासत न हो, कानून से चलें', दिल्ली में सख्ती मामले पर बोला SC, पुलिस को नोटिस
'अवैध हिरासत न हो, कानून से चलें', दिल्ली में सख्ती मामले पर बोला SC, पुलिस को नोटिस
दिल्ली में प्रदर्शन की बीच पुलिस का एक्शन, 20 से ज्यादा FIR दर्ज
दिल्ली में प्रदर्शन की बीच पुलिस का एक्शन, 20 से ज्यादा FIR दर्ज
तीसरे टी20 से पहले महाकाल का आशीर्वाद लेने पहुंचे गौतम गंभीर
तीसरे टी20 से पहले महाकाल का आशीर्वाद लेने पहुंचे गौतम गंभीर
'हिरासत नहीं किडनैपिंग...', रिहा होने के बाद ध्रुव राठी का पहला वीडियो, क्या-क्या कहा?
'हिरासत नहीं किडनैपिंग...', रिहा होने के बाद ध्रुव राठी का पहला वीडियो, क्या-क्या कहा?
दूसरी प्रेग्नेंसी के बीच पति सिद्धार्थ मल्होत्रा संग क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहीं कियारा आडवाणी, वेकेशन की तस्वीरें वायरल
दूसरी प्रेग्नेंसी के बीच पति सिद्धार्थ संग क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहीं कियारा, तस्वीरें वायरल
सुप्रीम कोर्ट में लगे शेम-शेम के नारे तो जज ने लगाई फटकार, वकीलों ने प्रदर्शन पर क्या कहा?
सुप्रीम कोर्ट में लगे शेम-शेम के नारे तो जज ने लगाई फटकार, वकीलों ने प्रदर्शन पर क्या कहा?
12वीं तक पढ़ाई पूरी करना लड़कियों के लिए अब भी चुनौती, रिपोर्ट में खुलासा
12वीं तक पढ़ाई पूरी करना लड़कियों के लिए अब भी चुनौती, रिपोर्ट में खुलासा
इलेक्ट्रिक SUV खरीदने का मौका, Harrier EV पर लाखों की बचत
इलेक्ट्रिक SUV खरीदने का मौका, Harrier EV पर लाखों की बचत
Embed widget