एक्सप्लोरर

Electric Vehicles मालिकों को मिली राहत, नौ शहरों में हुआ ये बड़ा काम

Electric Vehicles Charging Stations: भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों की डिमांड के साथ ही चार्जिंग स्टेशन्स की संख्या भी पहले की तुलना में तेजी से बढ़ रही है.

EV Charging Stations In India: भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों की मांग काफी तेजी से बढ़ रही है. कई दिग्गज वाहन निर्माता कंपनियां लगातार ईवी पर काम कर रही हैं. इलेक्ट्रिक व्हीकल्स के चार्जिंग के लिए भारत में इंफ्रास्ट्रक्चर का भी विस्तार हो रहा है. आंकड़ों के अनुसार, भारत के 9 बड़े शहरों में ईवी चार्जिंग स्टेशनों को लेकर बड़ा काम हुआ है. पिछले 4 महीनों में देश के 9 शहरों के ईवी चार्जिंग स्टेशनों की संख्या में दोगुने से ज्यादा की वृद्धि हुई है.

इन शहरों में बढ़ा ईवी इंफ्रास्ट्रक्चर
भारत के ऊर्जा मंत्रालय ने शनिवार को जानकारी देते हुए बताया कि मुंबई, चेन्नई, दिल्ली और कोलकाता सहित 9 बड़े शहरों में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स चार्जिंग स्टेशनों की संख्या में तेज वृद्धि हुई है. मंत्रालय ने कहा कि ईवी को बढ़ावा देने के लिए सरकारी स्कीम्स के तहत बड़े शहरों में ईवी चार्जिंग स्टेशनों की संख्या में बढ़ोतरी की जा रही है.

1,640 हुई भारत में ईवी चार्जिंग स्टेशन की संख्या
मंत्रालय के मुताबिक, 2021 अक्टूबर से लेकर 2022 जनवरी तक 9 शहरों में 678 एक्स्ट्रा चार्जिंग स्टेशन लगाए गए हैं, जिसके बाद इन शहरों में ईवी चार्जिंग स्टेशनों की संख्या बढ़कर 940 तक पहुंच गई है. अब भारत में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स चार्जिंग स्टेशन की संख्या 1,640 (लगभग) पहुंच चुकी है.

आपको बता दें कि ऊर्जा मंत्रालय ने बीते 14 जनवरी को ईवी चार्जिंग स्टेशनों की स्थापना से जुड़े कुछ दिशा-निर्देश जारी किए थे. साथ ही इसके लिए संशोधित मानक भी जारी किया था, जिससे ईवी को बढ़ावा मिल सके. सरकार ईवी को बढ़ावा देने के लिए सब्सिडी भी दे रही है. बड़े शहरों में इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए एक बड़ा इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार किया जा रहा है. चार्जिंग स्टेशनों की संख्या तेजी से बढ़ाई जा रही है.

सरकार ने ईवी चार्जिंग स्टेशन स्थापित करने के प्रयास में बीईई, ईईएसएस, पीजीसीआईएल और एनटीपीसी जैसी यूनिट्स के अलावा प्राइवेट कंपनियों से भी समझौता किया है, जिससे ईवी चार्जिंग स्टेशन इंफ्रा को बढ़ाया जा सके और लोग ईवी को तेजी से अपना सकें.

यह भी पढ़ें: Car Driving Tips: रात में ड्राइव करने वाले सावधान, एक्सीडेंट से बचा लेंगे 5 टिप्स

यह भी पढ़ें: सालों-साल चलेंगे आपकी गाड़ी के टायर, इन 5 टिप्स से बच जाएगा हजारों का खर्चा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Ferrari प्रेमियों के लिए खुशखबरी, भारत पहुंचीं दुनिया की सबसे महंगी कारें
Ferrari प्रेमियों के लिए खुशखबरी, भारत पहुंचीं दुनिया की सबसे महंगी कारें
किस सेगमेंट की कार में कितना होना चाहिए टायर प्रेशर, जान लें
किस सेगमेंट की कार में कितना होना चाहिए टायर प्रेशर, जान लें
Toyota Hyryder पर भारी Renault Duster का दांव, कम दाम में सबसे ज्यादा माइलेज
Toyota Hyryder पर भारी Renault Duster का दांव, कम दाम में सबसे ज्यादा माइलेज
RC और आधार कार्ड में नाम अलग-अलग, क्या पुलिस काट सकती है चालान?
RC और आधार कार्ड में नाम अलग-अलग, क्या पुलिस काट सकती है चालान?

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के प्रोटेस्ट में लगे हिंदू विरोधी नारे, 300 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
CJP के प्रोटेस्ट में लगे हिंदू विरोधी नारे, 300 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
ग्वालियर हादसे पर CM मोहन यादव का एक्शन, SP समेत 8 पुलिसकर्मी सस्पेंड
ग्वालियर हादसे पर CM मोहन यादव का एक्शन, SP समेत 8 पुलिसकर्मी सस्पेंड
CSK रेस से बाहर! IPL2027 से पहले इस टीम को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या, अश्विन ने दिया हिंट
IPL2027 से पहले इस टीम को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या, अश्विन ने दिया हिंट
'मुझे अफसोस है...', सलमान खान ने पिता सलीम खान से क्यों मांगी माफी?
'मुझे अफसोस है...', सलमान खान ने पिता सलीम खान से क्यों मांगी माफी?
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
बीच सड़क अकेली गरबा करती दिखी महिला, वीडियो वायरल
बीच सड़क अकेली गरबा करती दिखी महिला, वीडियो वायरल
पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज
पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज
Embed widget